2 बहुत बड़े धोखे जो WWE में देखने को मिल सकते हैं और 1 जो Raw में हुआ

Ujjaval
WWE में कुछ धोखे देखने को मिलते हैं
WWE में कुछ धोखे देखने को मिलते हैं

WWE: WWE में कई सुपरस्टार्स साथ मिलकर काम करते हैं और उन्हें जबरदस्त तरीके से सफलता मिलती है। इसी बीच कुछ मौकों पर रेसलर्स के बीच थोड़ी अनबन देखने को मिलती है और फिर वो अलग हो जाते हैं। कई बार तो सुपरस्टार्स अलग होने के बजाय अपने साथी पर हमला करके उसे धोखा दे देते हैं।

Ad

WWE फैंस को सैथ रॉलिंस का द शील्ड को धोखा देना जरूर याद होगा। इस तरह की चीज़ें लगातार होती आई हैं और आगे भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। हालिया Raw में एक एक साथी ने अपने ही पार्टनर पर हमला करके चौंकाया। इस आर्टिकल में हम 2 सबसे बड़े धोखे के बारे में बात करेंगे, जो WWE में जल्द ही देखने को मिल सकते हैं और 1 जो Raw के हालिया शो में देखने को मिला।

2- WWE में धोखा देखने को मिल सकता है: टॉमैसो चैम्पा का जॉनी गार्गानो के खिलाफ हील टर्न

Ad

WWE Raw के हालिया एपिसोड में DIY में थोड़ी अनबन के संकेत मिले। इस टीम का आर-ट्रुथ और द मिज़ के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से बढ़िया रहा और अंत में ऑसम ट्रुथ की टीम ने जीत हासिल की।

आर-ट्रुथ और द मिज़ ने DIY के प्रति सम्मान दिखाते हुए हाथ मिलाने की कोशिश की। जॉनी गार्गानो ने हाथ मिलाया लेकिन टॉमैसो चैम्पा ने ऐसा नहीं किया। वो रिंग के बाहर हो गए। चैम्पा संभावित तौर पर टैग टीम स्टार के रूप में खुद को साबित करके थक गए हैं। वो इसी के चलते आगे जाकर जॉनी को धोखा देकर अपने सिंगल्स रन की शुरुआत कर सकते हैं।

1- WWE Raw में धोखा हुआ: लुडविग काइजर ने जियोवानी विंची पर हमला किया

Ad

WWE Raw के एपिसोड में इम्पीरियम का न्यू डे के खिलाफ मैच देखने को मिला था। इस मैच में हील टीम की हार हुई और मैच के बाद रिंग जनरल काफी निराश नज़र आए। बाद में लुडविग काइजर ने अपनी टीम की हार का गुस्सा जियोवानी विंची पर निकाला और उनकी हालत खराब कर दी। आपको बता दें कि WWE में कदम रखने के बाद से ही लुडविग और जियोवानी साथ काम कर रहे थे।

दोनों ने NXT में साथ मिलकर चैंपियनशिप भी जीती थी। 2022 में इम्पीरियम और जियोवानी विंची का रीयूनियन देखने को मिला था। इसके बाद से यह ग्रुप लगातार साथ काम कर रहा है। कई फैंस को यह फैक्शन बहुत पसंद थी लेकिन पिछले कुछ समय से सदस्यों के बीच अनबन बढ़ती गई। इसी बीच फैक्शन को लगातार हार का सामना भी करना पड़ रहा था और इसकी बड़ी वजह विंची थे। Raw के एपिसोड में लुडविग काइजर ने अपने साथी को धोखा देते हुए इम्पीरियम फैक्शन से बाहर कर दिया। काइजर के कदम से गुंथर भी खुश नज़र आए।

1- WWE में धोखा देखने को मिल सकता है: जजमेंट डे द्वारा डेमियन प्रीस्ट पर हमला हो

Ad

जजमेंट डे ने हमेशा ही एकजुट होकर काम किया। इन सभी चीज़ों के बावजूद रिया रिप्ली के चोटिल होने और टाइटल छोड़ने के बाद चीज़ों में बदलाव होता हुआ दिख रहा है। रिया ने हमेशा ही इस ग्रुप में एकता बनाए रखने की कोशिश की। उनके जाने के बाद डेमियन प्रीस्ट का रवैया बदलता हुआ नज़र आया है। वो अब ग्रुप को खुद कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते उनकी फिन बैलर से अनबन हुई थी। इस हफ्ते उनका Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना पर समय-समय पर गुस्सा फूटा। डेमियन ने अपने दोस्तों से यह भी कह दिया कि उन्हें जजमेंट डे की जरूरत नहीं है, बल्कि जजमेंट डे को उनकी जरूरत है। फिन, डॉमिनिक और जेडी जरूर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के इस बर्ताव से खुश नहीं होंगे। ऐसे में वो आने वाले समय में डेमियन प्रीस्ट को धोखा दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications