WWE: WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल रेसलिंग और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी कहा जाता है। इस प्रमोशन में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। यहां पहले स्टार्स को परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास करना होता है और पूरी तरह लड़ने के लिए ट्रेन होने के बाद उन्हें टीवी और लाइव शोज़ में नजर आने का मौका मिलता है। कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने WWE से ही अपने करियर की शुरुआत की है। हालांकि, कुछ रेसलर्स ने पहले बॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपना हाथ आजमाया है और बाद में वो WWE का हिस्सा बने हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 बॉक्सर्स के बारे में बात करेंगे जो WWE में आए हैं और 2 MMA स्टार्स जिन्होंने WWE में कदम रखा है। 2- बॉक्सर ने WWE में कदम रखा: लोगन पॉल View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल ने सोशल मीडिया द्वारा अपना बड़ा नाम बनाया और बाद में उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सर बनने का निर्णय लिया। लोगन को इसमें सफलता मिली और वो एक बड़ा नाम बन गए। बाद में लोगन ने WWE में कुछ गेस्ट अपीयरेंस दी। वो WrestleMania 37 में नजर आए थे और यहां उनका केविन ओवेंस के साथ कंफ्रंटेशन देखने को मिला था। WrestleMania 38 में उन्होंने रिंग में उतरने का निर्णय लिया और उन्होंने द मिज़ के साथ टीम बनाकर मिस्टीरियोस को पराजित किया। बाद में उन्हें मिज़ से धोखा मिला और SummerSlam में उन्होंने दिग्गज को भी हरा दिया। दोनों ही मैचों में लोगन का प्रदर्शन शानदार रहा है और फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए हैं। 2- MMA स्टार ने WWE में कदम रखा: शायना बैजलर View this post on Instagram Instagram Postशायना बैजलर का रेसलिंग करियर, उनके मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के करियर से काफी ज्यादा बेहतर रहा है। उन्होंने 2006 में अपने MMA करियर की शुरुआत की थी और 2015 में उन्होंने आखिर रिटायरमेंट लेने का निर्णय लिया। उनका अंतिम मैच UFC में देखने को मिला था और यहां दो लगातार हार के बाद वो रिटायर हो गईं। उन्होंने बाद में प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा और दो सालों तक इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करते हुए अपनी स्किल्स में सुधार किया। 2017 में उनका NXT में डेब्यू हुआ और वो सबसे डॉमिनेंट विमेंस चैंपियन बनने में सफल रहीं। पिछले कुछ सालों से वो मेन रोस्टर पर काम करते हुए नजर आ रही हैं। 1- बॉक्सर ने WWE में कदम रखा: टायसन फ्यूरी View this post on Instagram Instagram Postटायसन फ्यूरी को काफी प्रसिद्ध बॉक्सर माना जाता है और उन्होंने दिग्गजों में गिना जाता है। टायसन ने WWE में एक जबरदस्त मैच लड़ा था और वो प्रोफेशनल रेसलिंग की रिंग में सिर्फ एक ही बार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने बॉक्सिंग करियर को फिर से जारी रखा। Crown Jewel 2019 में टायसन का मुकाबला ब्रॉन स्ट्रोमैन से देखने को मिला था। एक प्रोफेशनल बॉक्सर को WWE के बड़े साइज के सुपरस्टार के खिलाफ देखना रोचक था। दोनों का मैच अच्छा रहा और अंत में फ्यूरी को काउंटआउट की मदद से एक बड़ी जीत मिली थी। इसके बाद भी उन्होंने WWE में कई बार वापसी करने के संकेत दिए हैं। 1- MMA स्टार ने WWE में कदम रखा: रोंडा राउजी View this post on Instagram Instagram Postरोंडा राउजी को MMA इतिहास की सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में गिना जाता है और उन्होंने WWE में भी इसी तरह से सफलता हासिल की है। राउजी ने एक बार UFC विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था लेकिन उन्होंने बाद में WWE में कदम रखने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनके लिए अच्छा रहा। रोंडा राउजी को WWE में आते ही सफलता मिली। उन्होंने शुरुआत से अपनी रेसलिंग स्किल्स में लगातार सुधार दिखाया और अभी तक उन्हें जबरदस्त अनुभव हो गया है। राउजी ने Raw और SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया है और अभी वो कई सालों तक WWE का हिस्सा बनी रह सकती हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।