2 बड़ी चीजें जो WWE दिग्गज Roman Reigns को 2025 में करनी चाहिए और 2 जो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को अगले साल पर ध्यान देना होगा (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस को अगले साल पर ध्यान देना होगा (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Should or Not Do 2025: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए साल 2025 उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस साल रोमन रेंस ने कई जबरदस्त चीजें की हैं और उन्हें कुछ करारी हार का भी सामना करना पड़ा है। असली ट्राइबल चीफ जरूर चाहेंगे कि अगले साल वो कमाल करने में सफल हो। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो 2025 में रोमन को जरूर करनी चाहिए और कुछ से दूर रहना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 2 चीजों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को अगले साल करनी चाहिए और 2 जो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Ad

2- करना चाहिए: WWE में रोमन रेंस और द रॉक का ड्रीम मैच

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच का इंतजार फैंस को कई सालों से है लेकिन यह अब तक देखने को नहीं मिला है। फैंस साफ तौर पर इस बात से खुश नहीं होंगे और 2025 में यह मैच जरूर होना चाहिए। रॉक और रोमन एक ही परिवार के हैं और उन्होंने एक-दूसरे से लड़ने की इच्छा जताई हुई है। इसके साथ ही रोमन रेंस बेबीफेस हैं और द रॉक हील किरदार निभा रहे हैं। इसी वजह से उनके बीच मैच बिल्ड करने के लिए प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सेट है। WWE को इसी बात का ध्यान रखते हुए 2025 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच जरूर बुक करना चाहिए। इससे आखिर फैंस की इन दोनों को आपस में भिड़ते हुए देखने की इच्छा पूरी हो जाएगी।

2- नहीं करनी चाहिए: WWE दिग्गज रोमन रेंस का फिर से हील टर्न होना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने 2020 में हील टर्न लिया था और इसके बाद लगभग चार साल तक प्रभावित किया। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस को बेबीफेस के तौर पर रिएक्शन मिल रहा है। उनका बेबीफेस रन सभी को पसंद भी आ रहा है। रोमन को कभी बिग डॉग कैरेक्टर में फैंस का उतना साथ नहीं मिला, जितना उन्हें OTC गिमिक में पसंद नहीं का रहा है। रोमन को 2025 में और बड़ा बेबीफेस बनने की कोशिश करनी चाहिए। WWE को उन्हें दोबारा हील नहीं बनाना चाहिए। यह एक गलत फैसला होगा, क्योंकि फैंस उस गिमिक को देखकर थोड़े बोर जरूर हो गए थे।

1- करना चाहिए: सोलो सिकोआ से WWE दिग्गज रोमन रेंस को उला फाला वापस लेनी चाहिए

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में उनका ट्राइबल चीफ पद ले लिया था। इसके बाद से सोलो ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई और उला फाला उनके पास है। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस ने सोलो से यह पद वापस लेने की कोशिश की लेकिन अब तक वो पूरी तरह से सफल नहीं हुए है। 2025 में रोमन रेंस को सोलो सिकोआ के साथ अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्हें सोलो को उला फाला के लिए चैलेंज करना चाहिए। इसके बाद दोनों ही रेसलर्स के बीच मैच हो सकता है और यहां रोमन को जीत हासिल करते हुए अपना ट्राइबल चीफ पद दोबारा पाना चाहिए।

1- नहीं करनी चाहिए: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से दोबारा स्टोरीलाइन

youtube-cover

2025 असल में रोमन रेंस के लिए काफी व्यस्त होने वाला है। वो पार्ट-टाइमर के तौर पर काम करते हैं और इसी कारण वो पूरे साल में कुछ ही स्टोरीलाइन का हिस्सा बन पाएंगे। रोमन रेंस को सोलो सिकोआ से उला फाला वापस लेना है। इसके अलावा उनकी सीएम पंक और द रॉक के साथ स्टोरीलाइन के संकेत मिल चुके हैं। इसी वजह से रोमन को इन चीजों पर ध्यान लगाना चाहिए। उन्हें कोडी रोड्स से दोबारा स्टोरीलाइन शुरू नहीं करनी चाहिए। फैंस उन्हें कई बार आमने-सामने देख चुके हैं और 2025 में मैच का कोई अर्थ नहीं रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications