57,791 फैंस के सामने Roman Reigns ने WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर फैलाई सनसनी, नए ट्राइबल चीफ का हाल किया बेहाल

WWE
WWE SummerSlam 2024 में दिखा रोमन रेंस का जलवा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Shocking Return WWE: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने नए लुक और नए अंदाज में आकर बवाल मचा दिया। फैंस उन्हें देखकर खुशी से उछल पड़े।

Ad
Ad

रोमन रेंस ने वापसी के बाद फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ को पहले सुपरमैन पंच लगाया और फिर शानदार स्पीयर देकर धराशाई कर दिया। मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मैच में काफी बवाल मचा। अंत में रेंस ने आकर सोलो का मामला खराब कर दिया। रोमन की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Ad

एरीना में इस बार 57,791 फैंस मौजूद थे। लाखों लोग समर की इस पार्टी को अपने घर में बैठकर टीवी पर भी देख रहे थे। इन सभी को ना तो WWE ने निराश किया और ना ही रोमन रेंस ने। उनकी वापसी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। रोमन ने आकर सभी को बता दिया है कि ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ वो ही हैं। अब उनकी सोलो सिकोआ के साथ असली राइवलरी शुरू होगी। दोनों के बीच काफी बवाल देखने को मिलेगा। WWE द्वारा दिए गए इस सरप्राइज के लिए फैंस जरूर ट्रिपल एच को धन्यवाद कहेंगे।

दरअसल SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी की उम्मीदें पहले से ही जताई जा रही थीं। जून में सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद रोमन की वापसी का पूरा माहौल बन गया था। कंपनी ने इस साल समर की सबसे बड़ी पार्टी में फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है।

Ad

WWE WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर चले गए थे रोमन रेंस

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स ने हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। रोमन के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत उन्होंने किया था। रेंस ने पिछले चार साल जबरदस्त काम कर खूब नाम कमाया। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी। खैर इस बार रोमन ने वापसी कर कोडी का साथ दिया है। उनकी वजह से ही कोडी ने सोलो सिकोआ के खिलाफ अपने टाइटल को रिटेन किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications