Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SummerSlam 2024
  • WWE SummerSlam रिजल्ट्स LIVE, 3 अगस्त 2024: Roman Reigns ने वापसी करते हुए मचाया बवाल, फैंस को मिले 4 नए चैंपियंस, खतरनाक स्टार को मिला धोखा

WWE SummerSlam रिजल्ट्स LIVE, 3 अगस्त 2024: Roman Reigns ने वापसी करते हुए मचाया बवाल, फैंस को मिले 4 नए चैंपियंस, खतरनाक स्टार को मिला धोखा

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 04, 2024 10:01 IST

WWE SummerSlam 2024 के रिजल्ट्स को यहां फॉलो करें, क्या रोमन रेंस की होगी वापसी?

topic-thumbnail

10:01 (IST)4 AUG 2024

SummerSlam की कमेंट्री के लिए हमारे साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। हम आपसे Raw की कमेंट्री के साथ मिलेंगे। 

08:30 (IST)4 AUG 2024

असली ट्राइबल चीफ की वापसी से पूरा माहौल बदल गया और सोलो ने नहीं सोचा होगा कि उनके साथ रोमन रेंस ऐसा करेंगे। इसी के साथ SummerSlam 2024 का अंत देखने को मिला। 

08:28 (IST)4 AUG 2024

रेंस ने सोलो पर सुपरमैन पंच लगा दिया है और अब उन्हें स्पीयर भी दे दिया है। रेंस रिंग से बाहर चले गए हैं। कोडी ने क्रॉस रोड्स लगाया और सोलो को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

रोमन रेंस की मदद से कोडी अपने टाइटल को रिटेन करने में कामयाब हुए।

विजेता: कोडी रोड्स

08:24 (IST)4 AUG 2024

फाटू ने रोड्स को टेबल पर सेट किया और अब वो टॉप रोप पर हैं और उन्होंने स्प्लैश लगा दिया। फाटू दर्द में नज़र आ रहे हैं। सोलो रिंग में कोडी को लेकर गए और वो टॉप रोप पर हैं। उन्होंने स्प्लैश लगाया और पिन करने गए। कोडी ने फिर से किकआउट कर दिया। रोड्स ने पलटवार किया और सोलो पर कोडी कटर लगा दिया।

रोमन रेंस की वापसी हो गई है 

08:21 (IST)4 AUG 2024

रोड्स ने सिकोआ पर स्टील स्टेप्स से अटैक करना शुरू कर दिया है। सोलो ने कोडी पर स्पीयर लगा दिया है। कोडी ने किकआउट कर दिया है। सोलो ने स्टील स्टेप्स को सेट किया हुआ है, लेकिन कोडी खुद को बचाने में कामयाब हुए। कोडी ने दो क्रॉस रोड्स लगाए, लेकिन जेकब फाटू ने आकर कोडी पर अटैक कर दिया। सोलो पिन करने गए, लेकिन किकआउट देखने को मिला। जेकब ने रिंग के बाहर कोडी पर किक लगाई और अब कमेंट्री टेबल को खाली किया। 

08:17 (IST)4 AUG 2024

केविन ओवेंस आ गए हैं और वो टोंगा ब्रदर्स पर अटैक कर रहे हैं। नंबर्स गेम उनके खिलाफ जा रहा है, लेकिन रैंडी ऑर्टन का म्यूजिक बजा और वाइपर भी वापस आ गए हैं। रैंडी ने टोंगा लोआ को RKO दिया, तो ओवेंस ने टोंगा पर स्टनर लगाया। इन दोनों ने सोलो सिकोआ की हालत खराब कर दी है। कोडी ने सोलो पर क्रॉस रोड्स लगा दिया है। ऑर्टन-ओवेंस और टोंगा ब्रदर्स फैंस के बीच में से लड़ते हुए चले गए हैं। 

08:14 (IST)4 AUG 2024

चैंपियन ने खुद को बचाया और इसी के साथ उन्हें रिकवरी का समय मिला। क्रॉसबॉडी मूव उन्होंने सोलो पर लगाया और अब वो पंच लगा रहे हैं। सोलो ने जबरदस्त काउंटर करते हुए पिन करने का असफल प्रयास किया। कोडी ने सुपरप्लेक्स लगा दिया है और इस समय दोनों स्टार्स डाउन हैं। कोडी ने क्रॉस रोड्स लगाया, लेकिन रिंग में ब्लडलाइन मेंबर्स का दखल देखने को मिला। टोंगा ब्रदर्स ने आकर कोडी की हालत खराब कर दी है। सोलो पिन करने गए, लेकिन किकआउट देखने को मिला। 

08:09 (IST)4 AUG 2024

कोडी ने सोलो पर ड्रिंक फेंकी और एक बार फिर उन्हें रिंग में लेकर आए। सोलो ने कोडी को पटका और एक बार फिर उन्हें पिन करने का प्रयास किया। सोलो ने कोडी पर समोअन ड्रॉप लगा दिया है, लेकिन कोडी द्वारा फिर से किकआउट देखने को मिला। सोलो ने कोडी पर रनिंग हेडबट लगाया और ऐसा लग रहा है कि अमेरिकन नाईटमेयर की हालत खराब हो गई है। कोडी लाचार दिखाई दे रहे हैं और सोलो ने इस बीच फिर से रनिंग हेडबट दे दिया। 

08:04 (IST)4 AUG 2024

मेन इवेंट मैच शुरू हो गया है और अभी तक किसी भी स्टार ने कंट्रोल हासिल नहीं किया है। मुकाबले की रफ्तार काफी धीमी है। कोडी ने पहले डिजास्टर किक लगाई और फिर सुसाइड डाइव सोलो सिकोआ पर लगाई। सोलो ने पलटवार किया और कोडी के सिर को स्टील स्टेप्स पर पटका। ट्राइबल चीफ ने कोडी को पिन करने की कोशिश की, लेकिन किकआउट देखने को मिला। सोलो ने कोडी को समोअन ड्रॉप दिया और एक बार फिर किकआउट करने का प्रयास किया। कोडी ने खुद को समोअन स्पाइक से बचाया और कोडी कटर लगाया। 

07:54 (IST)4 AUG 2024

SummerSlam 2024 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच  (कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ)

सोलो सिकोआ ने अकेले ही इस मैच के लिए एंट्री की। अब कोडी रोड्स भी मेन इवेंट मैच के लिए बाहर आ गए हैं। आर्न एंडरसन ने कोडी को पेपटॉक दी और कहा कि उनके दोस्त बैकअप के लिए आ रहे हैं। हालांकि, वो कौन हैं इसका खुलासा नहीं हुआ। 

07:40 (IST)4 AUG 2024

SummerSlam 2024 के होस्ट द मिज़ और आर ट्रुथ रिंग में मौजूद हैं। मिज़ ने बताया कि 57,791 लोग क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम में मौजूद हैं। ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने दखल दिया। वो रिंग में आकर होस्ट पर निशाना साध रहे हैं। ए टाउन डाउन अंडर ने फैंस पर निशाना साधा। जैली रोल रिंग में चेयर लेकर आ गए हैं। मिज़, ट्रुथ और जैली ने मिलकर हील स्टार्स पर अटैक कर दिया। जैली ने थ्योरी को चोकस्लैम दिया और फिर तीनों ने मिलकर 5 नकल शफल मूव भी लगाया। 

07:29 (IST)4 AUG 2024

प्रीस्ट हार नहीं मान रहे हैं और उन्होंने बैलर पर अटैक करने की कोशिश की। गुंथर ने डेमियन पर पावरबॉम्ब लगाया और फिर से उन्हें सबमिशन होल्ड में फंसा लिया है। वो फेडआउट कर गए और इसी के साथ गुंथर चैंपियन बन गए हैं।

विजेता: गुंथर

जजमेंट डे ग्रुप पूरी तरह से टूट चुका है। पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिया रिप्ली और अब फिन बैलर ने डेमियन प्रीस्ट को धोखा दे दिया। 

07:27 (IST)4 AUG 2024

रिंग जनरल ने जबरदस्त क्लोथ्सलाइन चैंपियन पर लगाई और पिन करने का असफल प्रयास किया। गुंथर पूरी तरह से कंट्रोल में दिखाई दे रहे हैं और अपनी ताकत दिखा रहे हैं। फिन बैलर बाहर आ गए हैं और वो प्रीस्ट का हौसला बढ़ा रहे हैं। गुंथर ने प्रीस्ट की हालत खराब कर दी है, लेकिन जजमेंट डे मेंबर भी हार मानने को तैयार नहीं है। गुंथर ने बैलर पर भी अटैक कर दिया है। 

प्रीस्ट ने पलटवार करते हुए गुंथर की हालत खराब की और उन्होंने साउथ ऑफ हैवन्स मूव लगा दिया। वो पिन करने गए, लेकिन बैलर ने रिंग जनरल का पैर रोप्स पर रख दिया। डेमियन को अपने ही साथी से धोखा मिल गया है। प्रीस्ट रिंग के बाहर जाने लगे, लेकिन गुंथर ने उन्हें सबमिशन होल्ड में जकड़ लिया। 

07:20 (IST)4 AUG 2024

गुंथर ने चैंपियन पर चॉप लगाया और डेमियन भी पलटवार कर रहे हैं। गुंथर ने बिग बूट दिया और वो टॉप रोप पर गए, लेकिन प्रीस्ट ने उन्हें पकड़ लिया है। दोनों स्टार्स एक दूसरे पर चॉप लगा रहे हैं। प्रीस्ट ने जबरदस्त किक लगाई और वो रिंग पोस्ट से टकरा गए। गुंथर ने ड्रॉप किक लगाई और फिर पावरबॉम्ब दिया। रिंग जनरल को पिन करने में सफलता नहीं मिली। गुंथर ने चॉप मारने शुरू कर दिए और एक बार फिर पावरबॉम्ब देने की कोशिश की। प्रीस्ट ने पलटवार करते हुए साउथ ऑफ हैवन्स मूव लगा दिया है। 

07:12 (IST)4 AUG 2024

WWE SummerSlam में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच (डेमियन प्रीस्ट vs गुंथर)

मैच शुरू होते ही डेमियन प्रीस्ट ने गुंथर पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। दोनों स्टार्स बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं कर रहे हैं। जल्द ही एक्शन रिंग के बाहर पहुंचा है। दोनों अब रिंग में वापस आ गए हैं। 

06:56 (IST)4 AUG 2024

बेस्ट इन द वर्ल्ड ने अपना गुस्सा सैथ रॉलिंस पर निकाला और उनके ऊपर GTS लगा दिया। ड्रू ने पंक पर लो ब्लो लगा दिया और अब क्लेमोर किक हिट कर दिया है। वो कवर करने गए और सैथ ने पिन काउंट कर दिया। इसी के साथ ड्रू मैकइंटायर ने जीत दर्ज कर ली है।

विजेता: ड्रू मैकइंटायर

पंक को अपनी गलती भारी पड़ी है और रॉलिंस गुस्से में बैकस्टेज जा रहे हैं। मैकइंटायर ने एक बार फिर पंक से ब्रेसलेट वापस ले लिया है। 

06:54 (IST)4 AUG 2024

पंक ने सैथ को फ्लाइंग किस दी और फिर मैकइंटायर पर टॉप रोप से एल्बो हिट किया। पिन करने में उन्हें कामयाबी नहीं मिली और अब पंक ने मैकइंटायर को सबमिशन में जकड़ लिया। पंक ने आखिरकार अपना ब्रेसलेट वापस ले लिया। ड्रू ने क्लेमोर किक लगाई और पिन करने का असफल प्रयास किया। 

ड्रू को पंक GTS देने वाले थे, लेकिन उन्होंने सैथ के हाथ में उनका ब्रेसलेट देख लिया। इसका फायदा मैकइंटायर ने उठाना चाहा, लेकिन जल्द ही पंक ने ड्रू पर GTS लगा दिया। हालांकि, सैथ ने रिंग में आने में देरी कर दी और इसी वजह से वो टाइम पर 3 पिन काउंट नहीं कर पाए। पंक काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं और वो सैथ रॉलिंस से बहस कर रहे हैं। 

06:49 (IST)4 AUG 2024

मुकाबला रिंग के अंदर पहुंचा, जहां दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर गुस्सा निकाला। इस बीच रॉलिंस ने अपनी पावर का अच्छे से फायदा उठाया और मैकइंटायर रिंग में स्टील चेयर लेकर आ गए हैं। रॉलिंस ने ड्रू को चेयर से अटैक करने से रोका। मैकइंटायर ने सैथ पर अटैक कर दिया और सैथ गलती से चेयर से पंक को मारते-मारते बचे। 

पंक ने ड्रू को रोलअप करने का प्रयास किया, लेकिन सैथ ने पिन करने में देरी कर दी। पंक ने क्लेमोर को काउंटर किया और मैच में वापसी कर ली है। पंक ने रनिंग नी हिट करते हुए मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। 

06:42 (IST)4 AUG 2024

सैथ ने अभी तक मैच शुरू नहीं किया है और वो दोनों स्टार्स को रुकने के लिए कह रहे हैं। आखिरकार यह मैच शुरू हो गया है और इसके साथ ही पंक-मैकइंटायर ने एक दूसरे पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। सैथ ने पंक को रोका और इसका फायदा स्कॉटिश वॉरियर ने उठाया। एक्शन जल्द ही रिंग के बाहर पहुंचा और पंक का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। पंक ने मैकइंटायर को गेटकीपर एरिया में भेजा। पंक ने ड्रू को रिंग पोस्ट पर दे मारा और अब उनके सिर को स्टील स्टेप्स पर पटकना शुरू किया। मैकइंटायर ने पंक को एप्रन पर गिराया और फिर उन्हें पटक दिया। 

06:35 (IST)4 AUG 2024

WWE SummerSlam में सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर (स्पेशल गेस्ट रेफरी, सैथ रॉलिंस)

सैथ रॉलिंस सबसे पहले रिंग में आए हैं और वो अलग अंदाज के रेफरी लग रहे हैं। ड्रू मैकइंटायर इस मैच के लिए रिंग में आ गए हैं। सीएम पंक ने भी एंट्री कर ली है। 
 

06:20 (IST)4 AUG 2024

टिफनी स्ट्रैटन का म्यूजिक बज गया है और वो रेफरी के साथ रिंग में आ गई हैं। बेली ने टिफनी पर अटैक किया, लेकिन जैक्स ने उन्हें लगातार दो पावरबॉम्ब दे दिए। जैक्स ने दो बार अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

विजेता: नाया जैक्स

नाया और टिफनी ने साथ में सेलिब्रेट किया। 

06:17 (IST)4 AUG 2024

नाया जैक्स सेकेंड रोप पर थी और बेली ने सही समय पर निकलते हुए खुद को बचाया। इसके बाद उन्होंने बेली टू बेली सुपलेक्स लगाया और पिन करने का प्रयास किया। नाया ने बेली को पटक दिया है। जैक्स ने अपना फिनिशर लगाया, जिसके ऊपर बेली ने किकआउट करके सभी को हैरान कर दिया। नाया को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर यह कैसे हुआ। 

नाया अपना गुस्सा बेली के ऊपर निकाल रही हैं और रेफरी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। रिंग के बाहर जैक्स ने बेली पर समोअन ड्रॉप लगा दिया और वो  अब उन्हें रिंग में वापस लेकर आई हैं। बेली ने जबरदस्त काउंटर करते हुए जैक्स को उठाकर रिंग में पटक दिया है। वो अब खुद टॉप रोप पर हैं और एल्बो मूव दिया। नाया ने किकआउट कर दिया। 

06:10 (IST)4 AUG 2024

बेली शुरुआत में कंट्रोल हासिल करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन नाया ने उन्हें समोअन ड्रॉप दे दिया है। जैक्स इस समय डॉमिनेट कर रही हैं और बेली ने आखिरकार वापसी का प्रयास किया। उन्होंने सुपलेक्स लगाया। जैक्स गुस्से में दिखाई दे रही हैं और इस बीच बेली ने उन्हें रिंग के बाहर भेजा। नाया लेग ड्रॉप लगाने वाली थीं, लेकिन बेली ने खुद को बचाया। रिंग के बाहर बेली अब जैक्स पर अटैक कर रही हैं। रेफरी ने काउंट करना शुरू कर दिया है और मुकाबला एक बार फिर रिंग के अंदर पहुंचा है। 

06:02 (IST)4 AUG 2024

SummerSlam 2024 में WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच (बेली vs नाया जैक्स)

नाया जैक्स ने सबसे पहले इस मैच के लिए रिंग में एंट्री की और अब बेली भी बाहर आ गई हैं। 

05:50 (IST)4 AUG 2024

26 महीने बाद मिली हार के बाद फेमस स्टार का टूटा 'घमंड', WWE SummerSlam में मिला बड़ा धोखा, सबसे बड़े हील ने चैंपियन को किस करते हुए उड़ाए होश

MGK ने लोगन पॉल को ब्रास नकल्स दे दी है और पॉल ने नाइट पर इससे अटैक कर दिया है। नाइट ने काउंटर करते हुए BFT लगा दिया और पिन करते हुए यूएस चैंपियनशिप को जीत लिया। इसी के साथ नाइट ने WWE में अपनी पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीत ली है।

विजेता: एलए नाइट
Read Full Story

05:48 (IST)4 AUG 2024

नाइट ने टॉप रोप से एल्बो ड्रॉप लगाया और पिन करने का असफल प्रयास किया। यूएस चैंपियन ने स्प्रिंगबोर्ड क्लोथ्सलाइन लगाते हुए नाइट को रिंग के बाहर किया और अब जबरदस्त मूनसॉल्ट भी लगाया। एक्शन रिंग में पहुंचा और लोगन ने एलए को नॉकआउट करने का प्रयास किया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। 

पॉल अपने दो मूव्स को मिस कर चुके हैं और अब वो टॉप रोप पर हैं। एलए ने उन्हें सुपरप्लेक्स दे दिया। 

05:43 (IST)4 AUG 2024

दोनों स्टार्स आखिरकार रिंग में आए और मैच ऑफिशियल तौर पर शुरू हुआ। नाइट ने क्लोथ्सलाइन लगाते हुए पॉल को पिन करने की असफल कोशिश की। पॉल ने वापसी की और उन्होंने एलए को रिंग पोस्ट पर दे मारा। पॉल ने अब लेग ड्रॉप लगाई और इस बीच नाइट वापसी की कोशिश कर रहे हैं। मेगास्टार ने आखिरकार वापसी की और वो अपने दुश्मन पर अटैक करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

05:37 (IST)4 AUG 2024

मैच शुरू होने से पहले ही इन दोनों सुपरस्टार्स ने लड़ना शुरू कर दिया है। एलए ने लोगन पॉल को बैरिकेड पर दे मारा। उन्होंने यूएस चैंपियन की हालत खराब कर दी है। पॉल ने एलए पर ड्रिंक फेंकते हुए पलटवार किया और अब वो कमेंट्री टेबल को खाली कर रहे हैं। एलए ने लोगन के सिर को टेबल पर मारना शुरू किया और इसी के ऊपर उन्हें नेकब्रेकर दे दिया। 

05:29 (IST)4 AUG 2024

WWE SummerSlam 2024 में यूएस चैंपियनशिप मैच (लोगन पॉल vs एलए नाइट)

लोगन पॉल ने सबसे पहले एंट्री की है। अब एलए नाइट ने पॉल के ट्रक में एंट्री की और आते ही उसे तोड़ भी दिया। 

05:21 (IST)4 AUG 2024

ब्रेकर इस समय डॉमिनेट कर रहे हैं। सैमी ने क्लोथ्सलाइन लगाई और अब ब्रेकर पर ब्लू थंडरबॉम्ब लगा दिया है। ब्रेकर को पिन करने के लिए यह जरूर काफी नहीं था। सैमी ने एक्सप्लोडर सुपलेक्स लगाया और जब वो हैलुवा किक देने गए, तभी ब्रेकर ने जबरदस्त स्पीयर लगा दिया। ब्रॉन ने एक और खतरनाक स्पीयर लगा दिया है। ब्रॉन ने सैमी को पिन करते हुए यह मैच जीत लिया है।

इसी के साथ ब्रेकर ने इतिहास रच दिया है और वो नए आईसी चैंपियन बन गए हैं। यह उनकी मेन रोस्टर में पहली चैंपियनशिप जीत है।

विजेता: ब्रॉन ब्रेकर

05:16 (IST)4 AUG 2024

WWE SummerSlam 2024 में आईसी चैंपियनशिप मैच (सैमी ज़ेन vs ब्रॉन ब्रेकर)

सैमी ज़ेन ने शुरुआत में ही ब्रॉन ब्रेकर के मूव से खुद को बचाया। इसके बाद रिंग के बाहर उनके ऊपर जंप लगाई। सैमी टॉप रोप से अपने मूव को मिस कर गए और ब्रॉन ने वापसी की कोशिश की। 

05:10 (IST)4 AUG 2024

बैकस्टेज डेमियन प्रीस्ट काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और जजमेंट डे के किसी मेंबर को यकीन नहीं हुआ कि आखिर हुआ क्या है। 

05:02 (IST)4 AUG 2024

मॉर्गन ने अब हेडबट दे दिया है और वो स्टील चेयर लेकर आ गई हैं। रिया ने पहले कंधे को झटका दिया और फिर मॉर्गन पर अटैक करते हुए उनके ऊपर रिपटाइड लगाया। रिया चेयर से अटैक करने वाली थी, लेकिन डॉमिनिक ने उन्हें रोक दिया। रिया इससे खुश नहीं है और उनका ध्यान भटक गया। मॉर्गन ने पीछे से रिया पर अटैक करके ऑब्लिवियन लगाया। रिया ने अंतिम मौके पर किकआउट किया।

डॉमिनिक ने रेफरी का ध्यान भटकाया और दूसरी तरफ मॉर्गन ने रिया को स्टील चेयर पर ऑब्लिवियन लगाते हुए पिन कर दिया। मॉर्गन ने जीत दर्ज करते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। मई 2022 के बाद रिप्ली को पहली बार पिन किया गया है। 

विजेता: लिव मॉर्गन 

मैच के बाद रिंग के बाहर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिया को धोखा दिया और मॉर्गन को किस करते हुए सभी को चौंका दिया। रिया को यकीन नहींं हो रहा कि उनके साथ क्या हुआ। लिव और डॉम साथ में वापस चले गए। 

04:58 (IST)4 AUG 2024

रिया को लिव रिंग में लेकर आईं और पिन करने का प्रयास किया। वो अब उनके कंधे को निशाना बना रही हैं। रिप्ली ने आखिरकार वापसी कर ली है और उन्होंने जबरदस्त ड्रॉपकिक लगाई है। रिप्ली ने असफल प्रयास भी किया। रिप्ली ने अब मॉर्गन को सबमिशन लॉक में फंसाया और मॉर्गन ने उन्हें रिंग पोस्ट में धक्का देते हुए खुद को बचाया। लिव ने आर्मबार लगा दिया है, लेकिन रिया ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को उठाकर पटक दिया। पिन करने में जरूर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। 

04:51 (IST)4 AUG 2024

WrestleMania XL के बाद यह रिप्ली का पहला मैच है और मॉर्गन जल्द ही रिंग से बाहर चली गई हैं। वो रिप्ली के साथ माइंड गेम्स खेलने की कोशिश कर रही हैं। रिप्ली ने मॉर्गन पर तीन क्लोथ्सलाइन लगाई और फिर सुपलेक्स देते हुए अपना गुस्सा निकाला। रिंग के बाहर मॉर्गन पर रिप्ली अटैक कर रही हैं और अब उन्होंने चॉप लगा दिया है। रिया ने लिव को स्टील स्टेप्स पर दे मारा। एक्शन रिंग के अंदर पहुंचा और मॉर्गन को उन्होंने जबरदस्त हेडबट दिया। 

रिप्ली पूरी तरह से कंट्रोल में दिखाई दे रही हैं, इस बीच मॉर्गन ने खुद को मुश्किल से रिया के अटैक से बचाया और वापसी का प्रयास किया। लिव ने रिया को रिंग कॉर्नर पर दे मारा और उनका कंधा फिर से चोटिल हो गया है। रिप्ली ने मैच रोकने से मना कर दिया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका कंधा टूट गया है। मॉर्गन ने मौके का फायदा उठाया और रिप्ली को स्टील स्टेप्स पर धकेला। 

04:40 (IST)4 AUG 2024

SummerSlam 2024 में WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच (लिव मॉर्गन vs रिया रिप्ली)

रिया रिप्ली सबसे पहले विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए बाहर आ गई हैं, उनके साथ डॉमिनिक मिस्टीरियो भी हैं। लिव मॉर्गन ने भी एंट्री कर ली है। 

04:31 (IST)4 AUG 2024

WWE SummerSlam के मेन शो की शुरुआत हो गई है। ट्रिपल एच बाहर आ गए हैं और उन्हें फैंस की तरफ से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने सभी का स्वागत किया।

SummerSlam के होस्ट, द मिज़ ने फैंस के बीच में से शो के शुरू होने का ऐलान किया।  

03:06 (IST)4 AUG 2024

WWE SummerSlam में 7 धमाकेदार मुकाबलों का आयोजन होने वाला है, जिसमें 6 मैच मुख्य तौर पर चैंपियनशिप के लिए होने वाले हैं। कोडी रोड्स, डेमियन प्रीस्ट, लिव मॉर्गन, बेली, सैमी ज़ेन और लोगन पॉल जैसे चैंपियंस अपने-अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं। 

02:47 (IST)4 AUG 2024

नमस्कार, WWE SummerSlam 2024 की लाइव कमेंट्री में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now