26 महीने बाद मिली हार के बाद फेमस स्टार का टूटा 'घमंड', WWE SummerSlam में मिला बड़ा धोखा, सबसे बड़े हील ने चैंपियन को किस करते हुए उड़ाए होश

WWE
WWE SummerSlam 2024 में फेमस सुपरस्टार की हुई हार (Photo: WWE.com)

Liv Morgan Beats Rhea Ripley: WWE SummerSlam 2024 की शुरूआत लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के मैच से हुई। दोनों के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए शानदार मुकाबला हुआ। अंत में लिव ने बड़ी जीत हासिल करते हुए टाइटल को रिटेन किया।

Ad
Ad

मुकाबले की शुरूआत जबरदस्त तरीके से हुई। रिया ने लिव के ऊपर अटैक किया। कुछ देर बाद लिव ने रिया को चालाकी से कॉर्नर पर पटक दिया। इस वजह से रिप्ली का कंधा चोटिल हो गया। रिंग के बाहर लिव ने उन्हें स्टील स्टेप्स पर पटका।

लिव ने लगातार रिया के कंधे को निशाना बनाया। चोटिल कंधे के साथ रिप्ली ने हिम्मत दिखाई और लिव के हर मूव का जवाब दिया। फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे। मॉर्गन ने मैच में माइंडेगम्स से पूर्व चैंपियन के ऊपर अटैक भी किया।

डॉमिनिक मिस्टीरियो रिंग के बाहर से रिया रिप्ली का लगातार उत्साह बढ़ा रहे थे। रिंग के अंदर लिव मॉर्गन चेयर लेकर आईं। इसका इस्तेमाल रिप्ली करने वाली थीं लेकिन डॉमिनिक ने उन्हें रोक दिया। अगर वो चेयर से लिव के ऊपर अटैक करती तो फिर मैच DQ हो जाता। रिया ने अपना गुस्सा डॉमिनिक के ऊपर निकाला और इसका फायदा लिव ने उठाया। उन्हें रिया को जबरदस्त किक मारकर धराशाई कर दिया।

लिव ने फिर रिया को शानदार ऑब्लिवियन लगाकर कवर किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया। डॉमिनिक ने आकर रेफरी से बात की और उनका ध्यान भटकाया। मॉर्गन ने मौका पाकर चेयर के ऊपर रिया को ऑब्लिवियन लगा दिया। इसके बाद वो उठ नहीं पाईं और मॉर्गन ने उन्हें पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया।

Ad

ये चीज तो सभी को पता थी कि सबसे बड़े हील डॉमिनिक कुछ ना कुछ वहां पर जरूर करेंगे। उन्होंने रिया रिप्ली को बड़ा धोखा दिया। उन्होंने मॉर्गन को किस कर सभी को चौंका दिया। ये देखकर रिप्ली के होश उड़ गए। उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा था। लिव और डॉमिनिक इसके बाद काफी खुश होकर बैकस्टेज गए।

Ad

WWE रिंग में रिया रिप्ली को लंबे समय बाद मिली हार

रिया रिप्ली को इस बार बड़ा झटका लगा है। WWE रिंग में वो अंतिम बार मई, 2022 में पिन हुईं थीं। 26 महीने बाद अब उन्हें पिन के जरिए हार का सामना करना पड़ा है। उनका घमंड टूट गया है। अब देखना होगा कि ये राइवलरी आगे कैसे बढ़ेगी। डॉमिनिक, लिव मॉर्गन की साइड चले गए हैं। रिया जरूर इसका बदला लेना चाहेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications