274 दिन बाद WWE में 29 साल के रेसलर के 'शर्मनाक' टाइटल रन का हुआ अंत, SummerSlam 2024 में मेगास्टार ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर लूटी वाहवाही

WWE
WWE SummerSlam 2024 में एलए नाइट को मिली सफलता (Photo: WWE.com)

La Knight Dethrone Logan Paul: WWE SummerSlam 2024 में लोगन पॉल (Logan Paul) ने अपनी यूनाइटडेट स्टेट्स चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच अच्छा मैच फैंस को देखने को मिला। अंत में नाइट ने मुकाबला जीतकर टाइटल अपने नाम किया। उन्होंने मेन रोस्टर में पहली बार बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इस मुकाबले की शुरूआत ही खतरनाक अंदाज में हुई। दोनों ने पहले ही एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया था। नाइट काफी गुस्से में लग रहे थे। उन्होंने पॉल को खतरनाक अंदाज में बैरिकेड पर पटक दिया। यहां तक कि उन्होंने कमेंट्री टेबल पर चैंपियन को नेकब्रेकर भी मारा।

काफी देर बाद दोनों रिंग में आए और मैच ऑफिशियल तौर पर शुरू हुआ। नाइट ने फिर से अपना दबदबा बनाना शुरू किया। पॉल ने उन्हें लेग ड्रॉप लगाकर वापसी की। लोगन ने कई बार अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाने की कोशिश की लेकिन उन्हें नाकामी मिली।

दूसरी तरफ पॉल को धराशाई करने का कोई भी मौका नाइट ने नहीं छोड़ा। नाइट ने लोगन को पिन करने का भी कई बार प्रयास किया लेकिन नाकामी मिली। हालांकि, चैंपियन ने नाइट को एक जबरदस्त मूनसॉल्ट देकर उनकी हालत खराब की।

लोगन ने रिंग में एलए को नॉकआउट करने का प्रयास किया लेकिन किकआउट देखने को मिला। पॉल ने हमेशा की तरह इस बार फिर चीटिंग करने की कोशिश की। MGK ने उन्हें ब्रास नकल्स दिया। पॉल ने इससे नाइट के ऊपर हमला किया लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। नाइट ने काउंटर करते हुए उन्हें BFT लगाकर पिन करते हुए यूएस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

WWE SummerSlam 2024 में एलए नाइट को मिला बड़ा तोहफा

एलए नाइट पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। फैंस की तरफ से उन्हें टाइटल देने की मांग उठ रही थी। SummerSlam 2024 में नाइट को उनकी मेहनत का फल मिला। कंपनी ने इस बार उनके ऊपर भरोसा जताया है। अब देखना होगा कि उनका टाइटल रन कैसा रहेगा।

उधर लोगन पॉल की 274 दिन बाद बादशाहत खत्म हो गई है। उन्होंने 4 नवबंर, 2023 को यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। वैसे देखा जाए तो पॉल का टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा। चैंपियन बनने के बाद से उन्होंने बस इसे दो ही बार डिफेंड किया। कहा जाए तो ये उनका शर्मनाक चैंपियनशिप रन था।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now