WWE ने कुछ समय पहले ही ऐलान करते हुए बताया है कि साशा बैंक्स (Sasha Banks) और नेओमी (Naomi) को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उनके विमेंस टैग टीम टाइटल्स भी छीन लिए गए हैं। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स ने रॉ (Raw) से वॉकआउट करने का निर्णय लिया था और उन्हें अपने बर्ताव के कारण सस्पेंड किया गया है।इसके पहले भी कई सुपरस्टार्स WWE द्वारा सस्पेंड हुए हैं। कुछ सुपरस्टार्स को स्टोरीलाइन के अनुसार सस्पेंड किया गया है वहीं कुछ असल जीवन में सस्पेंड हुए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें असल जीवन में सस्पेंड किया गया है वहीं 2 जिन्हें स्टोरीलाइन के दौरान सस्पेंड किया गया है।2- स्टोरीलाइन में सस्पेंड किया गया: शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Post19 अप्रैल 2021 को Raw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर को असुका के खिलाफ मैच में हार मिली थी। इस मैच में हार के कारण क्वीन निराश थीं और उन्होंने अपना गुस्सा रेफरी पर निकाला। उन्होंने रेफरी एडी ओरेंगो पर हमला किया। इसी वजह से एडम पीयर्स ने उनपर 100,000 डॉलर्स का फाइन लगाया।पीयर्स ने उन्हें थोड़े समय के लिए सस्पेंड भी किया। असल में यह स्टोरीलाइन का हिस्सा था क्योंकि फ्लेयर को एक ब्रेक की जरूरत थी। इसी वजह से WWE ने यह एंगल प्लान किया। कई लोगों को लगा था कि दिग्गज को सही मायने में सस्पेंड किया गया था लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं था।2- असल जीवन में सस्पेंड हुए: पेज View this post on Instagram Instagram Postपेज काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दी हैं क्योंकि वो अभी रेसलिंग नहीं करती हैं। कुछ सालों पहले गहरी चोट के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा था। पेज का करियर छोटा रहा है लेकिन उन्होंने हमेशा ही अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया है। कई लोगों को पता नहीं होगा कि पेज को सस्पेंड किया जा चुका है।पूर्व डीवाज चैंपियन पेज को 2016 में दो मौकों पर सस्पेंड किया गया था। पहली बार WWE ने उन्हें वेलनेस पॉलिसी का उलंघन करने की वजह से सस्पेंड किया और दूसरी बार भी उन्हें सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया। पेज ने बाद में जरूर WWE में वापसी की और कुछ मैच लड़े। हालांकि, उनका रिटर्न ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।1- स्टोरीलाइन में सस्पेंड किया गया: ब्रॉक लैसनर View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel में ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल मैच में हार मिली थी। इस मैच में हार के बाद SmackDown के एपिसोड में द बीस्ट ने अपना गुस्सा दिखाया। उन्होंने रोमन रेंस और द उसोज़ पर हमला किया। वो यहां नहीं रुके और उन्होंने WWE के क्रू पर भी अटैक किया।उन्होंने ढेरों सुपरस्टार्स पर बुरी तरह हमला किया। अंत में द बीस्ट ने एडम पीयर्स पर भी अपना फिनिशर लगाया और उन्हें अपने एक्शन्स की वजह से सस्पेंड किया गया था। असल में यह स्टोरीलाइन का एंगल था जहां लैसनर Crown Jewel में ट्राइबल चीफ के खिलाफ मिली हार के कारण गुस्से में दिखाई दे रहे थे।1- असल जीवन में सस्पेंड हुए: रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। रेंस को WWE द्वारा एक मौके पर सस्पेंड किया गया है और काफी कम लोगों को इस बारे में जानकारी होगी। 2016 के Money in the Bank इवेंट में सैथ रॉलिंस के खिलाफ उनकी हार हुई थी।इस मुकाबले के बाद रोमन रेंस को वेलनेस पॉलिसी का उलंघन करने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था। रेंस 30 दिनों तक घर पर बैठे और फिर उन्होंने वापसी करते हुए फैंस से माफी भी मांगी। इसके बाद से ट्राइबल चीफ कभी भी असल जीवन में WWE से सस्पेंड नहीं हुए हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।