WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी कहा जा सकता है। WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और वो अपने अलग गिमिक में नजर आते हैं। कुछ WWE सुपरस्टार्स अपने निजी जीवन को अलग रखना पसंद करते हैं वहीं कुछ ऐसा नहीं कर पाते हैं। इस समय WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी शादी साथी रेसलर्स से हुई और कुछ स्टार्स की शादी नॉन-रेसलर्स से हुई है।कई मौजूदा चैंपियंस के जीवनसाथी भी WWE में नजर आते हैं। कुछ चैंपियंस ने रेसलर्स से शादी की है वहीं कुछ ने नॉन-रेसलर्स से शादी की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE के 2 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करेंगे जिनकी शादी रेसलर्स से हुई है और दो जिनकी शादी नॉन-रेसलर्स से हुई है।2- WWE की चैंपियन जिसकी शादी रेसलर से हुई: बैकी लिंच View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच को मौजूदा समय की सबसे प्रसिद्ध और बड़ी विमेंस सुपरस्टार कहा जा सकता है। इस सुपरस्टार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इसी वजह से हमेशा लिंच को टॉप स्टार की तरह पुश मिलता है। बैकी इस समय Raw ब्रांड में काम कर रही हैं और उनके पास Raw विमेंस चैंपियनशिप है।इस सुपरस्टार ने WWE में काम करते हुए काफी नाम कमाया है। बैकी लिंच ने WWE स्टार सैथ रॉलिंस से शादी की है। लिंच और रॉलिंस ने WrestleMania 35 के कुछ समय बाद अपने रिलेशनशिप के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद दिसंबर 2020 में उनकी बेटी का जन्म हुआ और जून 2021 में दोनों ने शादी कर ली। View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो सालों से WWE में काम कर रहे हैं और उन्हें इस दौरान जबरदस्त तरीके से सफलता मिली है। सैथ रॉलिंस भी इस समय Raw का हिस्सा बने हुए हैं। बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस है और दोनों ने साथ मिलकर WWE में काम भी किया हुआ है। इस समय दोनों अलग-अलग स्टोरीलाइन में नजर आ रहे हैं।