2 मौजूदा Raw और 2 SmackDown सुपरस्टार्स जो WWE में रोमन रेंस को एक से अधिक बार हरा चुके हैं

WWE में Raw और SmackDown सुपरस्टार्स ने रोमन रेंस को हराया
WWE में Raw और SmackDown सुपरस्टार्स ने रोमन रेंस को हराया

WWE में हर दौर में कोई ना कोई रेसलर कंपनी का फेस सुपरस्टार रहा है। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin), द रॉक (The Rock) और जॉन सीना (John Cena) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स कंपनी के फेस सुपरस्टार रह चुके हैं और अब ये भूमिका रोमन रेंस (Roman Reigns) के कंधों पर है।

रेंस का मेन रोस्टर डेब्यू साल 2012 में हुआ। कुछ समय द शील्ड के मेंबर के तौर पर काम किया, आगे चलकर कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बने और अब सबसे बड़े हील सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच जैसे महान रेसलर्स को मात दी है।

मौजूदा WWE रोस्टर में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने ट्राइबल चीफ को हराया हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा Raw सुपरस्टार्स और 2 SmackDown सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने रोमन रेंस को एक से अधिक बार हराया हुआ है।

WWE Raw सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने Survivor Series 2012 में एक ही टीम (द शील्ड) के मेंबर के तौर पर अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। कुछ समय तक उन्होंने टीम में एकसाथ काम किया, लेकिन साल 2014 में रॉलिंस ने अपने टीम मेंबर्स को धोखा देकर हील फैक्शन द अथॉरिटी को जॉइन किया।

रॉलिंस के उस हील टर्न के बाद उनका रेंस से कई बार आमना-सामना हुआ। उनकी किसी सिंगल्स मैच में सबसे पहली भिड़ंत साल 2014 के सितंबर महीने के एक Raw एपिसोड में हुई, जिसमें ट्राइबल चीफ विजयी रहे। मगर रॉलिंस की अपने पूर्व पार्टनर के खिलाफ पहली जीत Night of Champions 2014 में आई।

मैच में चोट के कारण रेंस फाइट को जारी रखने में असमर्थ थे इसलिए रॉलिंस को विजेता घोषित कर दिया गया। उसके बाद कई अन्य मौकों पर दोनों की भिड़ंत हुई। Money in the Bank 2016 के अलावा रॉलिंस ने कई Raw और SmackDown एपिसोड्स में भी रेंस को मात दी हुई है।

SmackDown सुपरस्टार हैप्पी कॉर्बिन

SummerSlam 2018 में ब्रॉक लैसनर को हराकर रोमन रेंस नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने, लेकिन उससे कुछ हफ्ते पूर्व रेंस और हैप्पी कॉर्बिन पहली बार किसी सिंगल्स मैच में आमने-सामने आए जिसमें रेंस को जीत मिली। मगर उसके एक साल बाद कॉर्बिन vs रेंस फ्यूड शुरू हुई, जिसमें कॉर्बिन ने द शील्ड के पूर्व मेंबर के 'द बिग डॉग' कैरेक्टर को निशाना बनाया हुआ था।

साल 2019 के नवंबर महीने के एक SmackDown एपिसोड में कॉर्बिन ने पहली बार रेंस को मात दी। ये फ्यूड TLC 2019 पीपीवी तक जा खिंची, जिसमें डॉल्फ जिगलर के दखल के कारण कॉर्बिन जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। यह उनकी अभी तक रोमन रेंस के खिलाफ आई आखिरी जीत है।

Raw सुपरस्टार केविन ओवेंस

केविन ओवेंस ने साल 2015 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया और आते ही उन्हें बड़ा पुश मिलने लगा था। उसी साल अक्टूबर महीने के एक Raw एपिसोड में उनका रोमन रेंस से पहली बार आमना-सामना हुआ, उस समय रेंस को बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में तैयार किया जा रहा था। इसलिए उस समय ट्राइबल चीफ की जीत हुई।

ओवेंस की उनके खिलाफ किसी सिंगल्स मैच में पहली जीत 2016 के सितंबर महीने के एक Raw एपिसोड में आई। आपको ये भी याद दिला दें कि उससे पहले ही ओवेंस WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके थे। इसके अलावा Royal Rumble 2017 और एक SmackDown एपिसोड में भी वो रोमन रेंस को हरा चुके हैं।

SmackDown सुपरस्टार शेमस

शेमस और रोमन रेंस पुराने दुश्मन रहे हैं, 2015 में उनकी फ्यूड बेहद यादगार रही। उनकी किसी वन-ऑन-वन मैच में पहली भिड़ंत 2015 के जून महीने के एक SmackDown एपिसोड में हुई, जिसमें रेंस विजयी रहे। मगर उसके कुछ ही हफ्तों बाद द केल्टिक वॉरियर ने पहली बार ट्राइबल चीफ को मात दी।

Survivor Series 2015 में रेंस पर Money in the Bank ब्रीफ़केस कैशइन कर शेमस नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। इसके अलावा उसी साल TLC पीपीवी में उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now