WWE में हर दौर में कोई ना कोई रेसलर कंपनी का फेस सुपरस्टार रहा है। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin), द रॉक (The Rock) और जॉन सीना (John Cena) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स कंपनी के फेस सुपरस्टार रह चुके हैं और अब ये भूमिका रोमन रेंस (Roman Reigns) के कंधों पर है।Roman Reigns@WWERomanReignsAlways know who’s business and who’s BLOOD. #MyDayOnes#Bloodline11:07 AM · Oct 17, 2021216692420Always know who’s business and who’s BLOOD. #MyDayOnes#Bloodline https://t.co/6KOhfoTzFnरेंस का मेन रोस्टर डेब्यू साल 2012 में हुआ। कुछ समय द शील्ड के मेंबर के तौर पर काम किया, आगे चलकर कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बने और अब सबसे बड़े हील सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच जैसे महान रेसलर्स को मात दी है।मौजूदा WWE रोस्टर में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने ट्राइबल चीफ को हराया हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा Raw सुपरस्टार्स और 2 SmackDown सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने रोमन रेंस को एक से अधिक बार हराया हुआ है।WWE Raw सुपरस्टार सैथ रॉलिंसWrestlingGIFs@WrestleGIF.@WWERollins reverses @WWERomanReigns' spear into a pedigree at Money In The Bank 2016!7:26 AM · Aug 25, 20164930.@WWERollins reverses @WWERomanReigns' spear into a pedigree at Money In The Bank 2016! https://t.co/xX0mqFlG5xसैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने Survivor Series 2012 में एक ही टीम (द शील्ड) के मेंबर के तौर पर अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। कुछ समय तक उन्होंने टीम में एकसाथ काम किया, लेकिन साल 2014 में रॉलिंस ने अपने टीम मेंबर्स को धोखा देकर हील फैक्शन द अथॉरिटी को जॉइन किया।रॉलिंस के उस हील टर्न के बाद उनका रेंस से कई बार आमना-सामना हुआ। उनकी किसी सिंगल्स मैच में सबसे पहली भिड़ंत साल 2014 के सितंबर महीने के एक Raw एपिसोड में हुई, जिसमें ट्राइबल चीफ विजयी रहे। मगर रॉलिंस की अपने पूर्व पार्टनर के खिलाफ पहली जीत Night of Champions 2014 में आई।मैच में चोट के कारण रेंस फाइट को जारी रखने में असमर्थ थे इसलिए रॉलिंस को विजेता घोषित कर दिया गया। उसके बाद कई अन्य मौकों पर दोनों की भिड़ंत हुई। Money in the Bank 2016 के अलावा रॉलिंस ने कई Raw और SmackDown एपिसोड्स में भी रेंस को मात दी हुई है।