3 WWE सुपरस्टार जिनके बारे में आपको अंदाजा नहीं होगा कि वो शादीशुदा हैं

Enter caption

WWE दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी है और विंस मैकमैहन ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग ब्रांड बनाने के लिए बहुत से त्याग किए हैं।

Ad

WWE में जगह बनाने के लिए किसी रैसलर को सालों मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर उसे WWE की डेवलपमेंट कंपनी NXT में जगह दी जाती है। जो सुपरस्टार NXT में अच्छा प्रदर्शन करता है, उसे उतनी ही जल्दी मेन रोस्टर में जगह मिलती है।

खैर! WWE करियर की बात एक तरफ और वैवाहिक जिंदगी कहें या वैवाहिक करियर। कुछ मौजूदा WWE सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे कि वे शादीशुदा हैं।

इस आर्टिकल में हम आपके सामने रख रहे हैं दो ऐसे WWE सुपरस्टार्स जिनके शादीशुदा होने पर आपको बिल्कुल विश्वास नहीं होगा।

#5 बैरन कॉर्बिन- शादीशुदा

baron corbin with his wife rochelle alexandra roman

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि बैरन कॉर्बिन प्रोफेशनल बॉक्सर रह चुके हैं। हालाँकि WWE में जगह उन्हें 2012 में मिली। अब भी बैरन कॉर्बिन राइट पंच का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं।

Ad

उनकी शादी अप्रैल 2017 में रोशेल एलेक्सेंड्रा रोमन से हुई थी। यह भी सच है कि बैरन कॉर्बिन और रोशेल लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आख़िरकार दो वर्ष पूव इन्होंने शादी के बंधन में बंधने के फैसला लिया।

करीब चार वर्ष NXT में बिताने के बाद उन्हें मेन रोस्टर में जगह दी गयी। यह भी एक सच है कि कॉर्बिन, WWE में अभी तक कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाए हैं। एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहने के अलावा उन्होंने WWE में कोई अन्य चैंपियनशिप नहीं जीती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

चैड गेबल- शादीशुदा

chad gable and jason jordan with their wives

चैड गेबल पूर्व ओलंपियन रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी शादी जून 2011 में क्रिस्टी बेट्स से हुई। ख़ास बात यह है कि उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम क्ले बेट्स है।

Ad

चैड गेबल उन कुछ चुनिन्दा रैसलर्स में से एक हैं, जिनकी शादी उनके प्रो रैसलिंग करियर शुरू होने से पहले ही हो गयी थी। बता दें कि गेबल का प्रो रैसलिंग करियर 2013 में शुरू हुआ था।

साशा बैंक्स

sasha banks with her husband sarath ton

साशा बैंक्स अपने छोटे से WWE करियर में चार बार WWE रॉ विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। साथ ही WWE के इतिहास की सबसे पहली WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन भी हैं।

Ad

साशा बैंक्स ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू 2015 में किया, ठीक इसके एक साल बाद उन्होंने सरथ टोन से शादी रचाई, जो खुद भी एक प्रोफेशनल रैसलर हैं।

साथ ही सरथ टोन, WWE के लिए कॉस्टयूम डिज़ाइनिंग का भी काम करते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध हैं और खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Wrestlemania के मेन इवेंट में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications