2 पूर्व और मौजूदा WWE Superstars जिन्होंने 2024 में शादी की और 2 जिनका तलाक हुआ

Ujjaval
2024 में कुछ WWE सुपरस्टार्स की शादी और कुछ के तलाक हुए हैं
2024 में कुछ WWE सुपरस्टार्स की शादी और कुछ के तलाक हुए हैं

WWE: WWE के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहा है। इस समय कई जबरदस्त स्टोरीलाइन चल रही हैं और इवेंट्स भी बढ़िया साबित हुए हैं। कई WWE सुपरस्टार्स अपने ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर द्वारा प्रभावित कर रहे हैं। इसी बीच रेसलर्स के निजी जीवन में भी कई चीज़ें चलती रही हैं।

Ad

2024 में कुछ सुपरस्टार्स ने शादी कर ली और इसी बीच कुछ का तलाक देखने को मिल गया। इसमें कुछ मौजूदा और पूर्व WWE रेसलर्स शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी 2024 में शादी हुई और 2 जिनका तलाक देखने को मिल गया।

2- शादी हुई: WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल

Ad

सोन्या डेविल ने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है। वो अपने खतरनाक रेसलिंग स्टाइल के कारण हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। डेविल काफी समय से चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। इसी बीच उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया। वो काफी समय से टोनी कैसानो के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की फरवरी 2023 में सगाई हुई थी।

11 फरवरी 2024 को आखिर सोन्या डेविल ने शादी कर ली। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डालकर दी थी। आपको बता दें कि डेविल अगस्त 2023 के बाद से एक्शन से दूर हैं और फैंस उन्हें जल्द ही वापस देखना चाहते हैं। डेविल ने सालों के इंतजार के बाद अपने करियर में पहली बार चैंपियनशिप जीती थी लेकिन चोट के कारण उन्हें विमेंस टैग टीम टाइटल छोड़ना पड़ा।

2&1- तलाक हुआ: पूर्व WWE सुपरस्टार लाना (सीजे पैरी) और रुसेव (मिरो)

Ad

लाना और रुसेव की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। दोनों ने WWE में रहते हुए अपने रिलेशनशिप की शुरुआत की थी और बाद में उनकी शादी हुई। वो ऑन-स्क्रीन साथ नज़र आते थे। बाद में दोनों WWE से अलग हो गए और फिर उन्होंने AEW में कदम रखा। यहां भी वो साथ में काम करते हुए दिखे थे।

लाना ने अपने असली नाम सीजे पैरी से काफी सफलता हासिल की, वहीं रुसेव ने मिरो नाम से AEW में काम किया। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं और ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ कि उनके बीच कोई दिक्कत है। हाल ही में लाना ने ऐलान किया कि वो और रुसेव अब तलाक ले चुके हैं और वो अपने अलग जीवन की शुरुआत करने वाले हैं।

1- शादी हुई: WWE सुपरस्टार और जजमेंट डे के सदस्य डॉमिनिक मिस्टीरियो

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो WWE के मौजूदा समय में सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक हैं। डॉमिनिक कैरेक्टर वर्क के कारण काफी चर्चा का विषय रहे हैं। उनकी अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ दुश्मनी जबरदस्त साबित हुई थी। डॉमिनिक अपने निजी जीवन को रेसलिंग से पूरी तरह अलग रखते हैं।

वो काफी सालों से मैरी जूलियट के साथ रिलेशनशिप में थे और अब जाकर उन्होंने आखिर शादी की। आपको बता दें कि 6 मार्च 2024 को आखिर डॉमिनिक और जूलियट शादी के बंधन में बंध गए। डॉमिनिक की शादी से जुड़ी कई सारी क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी, जिन्हें फैंस ने काफी ज्यादा प्यार भी दिया। एक वीडियो में डॉमिनिक को अपनी शादी की स्पीच में ही बू मिल रही थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications