30 साल के WWE Superstar ने की शादी, सोशल मीडिया के जरिए मिली खुशखबरी और फोटो आई सामने 

WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल और टोनी कैसानो
WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल और टोनी कैसानो

WWE: 30 साल के WWE सुपरस्टार ने हाल ही में शादी कर ली। अमेरिकन वीकली मैगजीन People ने इस शादी से जुड़े एक्सक्लूसिव पिक्चर्स शेयर किए हैं। यह सुपरस्टार सोन्या डेविल (Sonya Deville) हैं। बता दें, सोन्या को पिछले साल गंभीर इंजरी हो गई थी और वो तभी से ब्रेक पर चल रही हैं। डेविल ने एक साल पहले अपनी पार्टनर टोनी कैसानो (Toni Cassano) से सगाई की थी।

Ad
Ad

ये दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस सेरेमनी के दौरान शार्लेट फ्लेयर, लिव मॉर्गन जैसे बड़े स्टार्स भी मौजूद थीं। People मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खुशखबरी देने के साथ-साथ शादी से जुड़ी कई तस्वीरें भी पोस्ट की।

"डारिया बेरेनाटो (सोन्या डेविल) और टोनी कैसानो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। WWE स्टार और उनकी फिटनेस मॉडल मंगेतर ने New Jersey के The Legacy Castle में शादी की। यह काफी बड़ा वेन्यू है और शादी के दौरान उनके 140 दोस्त और फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। इस सेरेमनी का संचालन मारिया मेनूनोस ने किया था।"

WWE सुपरस्टार Sonya Deville की Toni Cassano से किस प्रकार मुलाकात हुई थी

youtube-cover
Ad

सोन्या डेविल और टोनी कैसानो ने पिछले साल मारिया मेनूनोस के साथ बात की थी। इस दौरान डेविल ने खुलासा किया था कि उनकी टोनी से किस प्रकार मुलाकात हुई थी।

"मैंने दूर से देखा। जिस चीज़ की भी मुझे जरूरत थी वो उनमें (टोनी कैसानो) मौजूद थी। आप अपनी आंखों में देख सकती हैं। आप काफी सच्ची, विनम्र, सुंदर, मैच्योर हैं। जब मैंने सोशल मीडिया पर उनके बारे में हर एक चीज़ देखा तो मुझे ऐसा लगा कि मैं इस लड़की से प्यार करती हूं। एक दिन उन्होंने मुझे मैसेज किया।"

देखा जाए तो सोन्या डेविल काफी लंबे समय से चोटिल हैं। अभी भी यह कहना मुश्किल है कि डेविल को वापसी करते हुए देखने के लिए कितना इंतजार करना होगा। बता दें, सोन्या चोटिल होने से पहले चेल्सी ग्रीन के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियंस हुआ करती थीं और इंजरी का पता चलने के बाद उन्हें अपना टाइटल छोड़ने के लिए मजूबर होना पड़ा था।

सोन्या डेविल ने अपना आखिरी मैच 28 जुलाई 2023 को SmackDown के एक एपिसोड में लड़ा था। इस मुकाबले में सोन्या & चेल्सी ग्रीन की टीम को बियांका ब्लेयर & शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ टैग टीम मैच में हार मिली थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications