2 पूर्व WWE Superstars जिन्होंने दूसरी कंपनी में जाकर बड़ा नाम बनाया और 2 जो बुरी तरह असफल रहे

पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दूसरी कंपनी में नाम बनाया जबकि कुछ नाकामयाब रहे (Photos: Matt Cordona and Athena X account)
WWE से जाने के बाद हर सुपरस्टार सफल नहीं रहता (Photos: Matt Cordona and Athena X account)

Former WWE Superstars Who Succeeded In Other Company & Who Failed: WWE या यूं कहें कि प्रोफेशनल रेसलिंग असल में पूरी दुनिया में देखी और पसंद की जाती है। इसमें कुछ सुपरस्टार्स सफल होते हैं और कुछ असफल रहते हैं। WWE के पूर्व सुपरस्टार्स के लिए भी यह बात एकदम सच है।

ऐसे कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने कंपनी को छोड़ा या उन्हें रिलीज कर दिया गया और वह आज बेहद कामयाब हैं, जबकि कुछ अन्य ऐसा नहीं कर सके। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने दूसरी कंपनी में जाकर बड़ा नाम बनाया जबकि 2 ऐसे भी हैं जो बुरी तरह असफल रहे।

#2 बुरी तरह असफल रहे: सेरेना डीब WWE में ज्यादा बेहतर थीं

सेरेना डीब ने WWE के साथ काफी समय तक काम किया। वह 2009 में फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग का हिस्सा बनीं, जो WWE का ही डेवलपमेंटल ब्रांड था। इसके बाद वह अगस्त 2010 में कंपनी से दूर हो गईं। उन्होंने 2017 में फिर से WWE को ज्वाइन, किया जहां वह कंपनी के परफॉर्मेंस सेंटर में एक कोच के तौर पर काम करती थीं। 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद वह AEW का हिस्सा बन गईं।

सेरेना जहां अपने पहले सफर के दौरान WWE में सीएम पंक की स्ट्रेटऐज सोसाइटी का हिस्सा थीं और टीवी पर नजर आती थीं, वहीं AEW में उन्हें कब बड़े रोल में देखा गया था, यह भी याद कर पाना मुश्किल है। उन्हें हाल में हुए AEW Dynamite के दौरान ओवन हार्ट कप के लिए होने वाले क्वाटरफाइनल में एक प्रतियोगी बताया गया। उनका मुकाबला विलो नाईटइंगेल से Rampage में होगा। यह देखना होगा कि क्या वह जीत पाती हैं, या नहीं।

#1 बड़ा नाम बनाया: टोनी स्टॉर्म ने WWE से ज्यादा नाम बाहर कमाया है

टोनी स्टॉर्म जब WWE के साथ थीं, तब भी उनके हुनर को फैंस बेहद पसंद करते थे। वह अपने काम को बेहद खूबसूरती से करती थीं। वह NXT UK विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने WWE मेन रोस्टर में कोई चैंपियनशिप नहीं जीती। वह 2017 से 2021 तक कंपनी के साथ थीं। उन्होंने कंपनी से जब रिलीज की मांग की, तो उसे तुरंत ही स्वीकार कर लिया गया था।

वह 2022 में AEW का हिस्सा बनीं और तब से बेहद अच्छा काम करके नाम कमा रही हैं। टोनी तीन बार की AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं। उनके मौजूदा किरदार का नाम "टाइमलेस" है और वह उसे बेहद अच्छे से निभा रही हैं। AEW Dynamite के हालिया एपिसोड में उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का हिस्सा बनते हुए देखा गया जहां मिना शिराकावा भी मौजूद थीं। उनका मैच Forbidden Door पर होगा, जहां टोनी अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी।

#1 बुरी तरह असफल रहे: एम्बर मून को WWE में ज्यादा सफलता मिली

WWE में काम करते हुए एम्बर मून को काफी पसंद किया गया। वह 2015 से 2021 तक कंपनी के साथ थीं। इस दौरान उन्होंने NXT से मेन रोस्टर और फिर वापस NXT का सफर किया। वह इस सफर के दौरान एक बार NXT विमेंस चैंपियन रहीं। इसके साथ ही वह शॉट्ज़ी के साथ मिलकर एक बार ही NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रहीं। इन्हें 2021 में कंपनी के द्वारा रिलीज कर दिया गया था।

एम्बर मून ने अथीना के रूप में AEW में 2022 में एंट्री की। इसके बाद वह ROH में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गईं और अब तक के कंपनी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चैंपियन हैं। फैंस शायद ही यह जानते होंगे कि वह कहां काम कर रही हैं और उससे भी बेहद कम को ही मालूम होगा कि वह चैंपियन हैं और इस समय भी चैंपियनशिप को अपने नाम करे हुई हैं। इसे अगर असफलता ना कही जाए तो फिर यह क्या है?

#1 बड़ा नाम बनाया: पूर्व WWE रेसलर मैट कार्डोना इंडिपेंडेंट रेसलिंग के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं

WWE में सालों तक ज़ैक रायडर के रूप में काम करने वाले मैट कार्डोना से हर कोई परिचित होगा। WWE में इतने लंबे समय तक रहने के बावजूद वो उतना नाम नहीं कमा पाए, जितना उन्होंने रिलीज होने के बाद कमा लिया।

मैट कार्डोना खुद को 'इंडी गॉड' बुलाते हैं और उनपर यह नाम सूट भी होता है। वो अभी चार अलग-अलग चैंपियनशिप होल्ड कर रहे हैं। इसके पहले भी मैट ने कई टाइटल पर कब्जा किया। साफ तौर वो WWE में कभी इतना बड़ा नाम नहीं कमा पाए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications