Stars Win Make Fans Happy And Angry: WWE के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania 41 में अब दो हफ्ते से भी कम समय रह गया है। WWE ग्रैंडेस्ट शो के लिए कई धमाकेदार मैच बुक कर चुकी है और इस इवेंट में अधिकतर चैंपियनशिप को डिफेंड किया जाने वाला है। फैंस WrestleMania में अपने पसंदीदा बेबीफेस सुपरस्टार्स को जीतते हुए देखना चाहते हैं। इसके अलावा कुछ हील स्टार्स भी हैं जिनकी दर्शक ग्रैंडेस्ट स्टेज पर जीत चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 हील WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनके WrestleMania 41 में जीतने पर फैंस को खुशी होगी और 2 जिनके जीतने पर उनका गुस्सा फूट सकता है।
2- WWE WrestleMania 41 में लोगन पॉल के जीतने पर फैंस का गुस्सा फूटेगा
लोगन पॉल एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें फैंस काफी ज्यादा नफरत करते हैं। हालांकि, लोगन बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर हैं और वो अक्सर मैचों में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को शॉक कर देते हैं। पॉल को इस साल WrestleMania में एजे स्टाइल्स के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। देखा जाए तो दर्शक एजे को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और वो उनकी इन-रिंग स्किल्स के बड़े फैन हैं। यही कारण है कि अगर लोगन पॉल WrestleMania 41 में स्टाइल्स को हराते हैं तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है और वो उन्हें बू करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
2- WWE WrestleMania 41 में जेकब फाटू के जीतने पर फैंस काफी खुश होंगे
जेकब फाटू ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराया था। इस वजह से जेकब को WrestleMania 41 में एलए नाइट के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। देखा जाए तो नाइट फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। वहीं, फाटू की बात की जाए तो हील होने के बावजूद उन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, अधिकतर फैंस जेकब फाटू को WWE में बहुत बड़ा स्टार बनते हुए देखना चाहते हैं। यही कारण है कि अगर जेकब इस साल WrestleMania में एलए नाइट को हराकर अपने करियर में पहली बार यूएस चैंपियन बनते हुए इतिहास रचते हैं तो फैंस उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
1- WWE WrestleMania 41 में शार्लेट फ्लेयर की जीत के बाद फैंस का गुस्सा फूट सकता है
शार्लेट फ्लेयर उन सुपरस्टार्स में शामिल हैं जिन्हें मौजूदा समय में फैंस सबसे ज्यादा नफरत करते हैं। शार्लेट ने 2025 Royal Rumble विजेता बनकर WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी। देखा जाए तो फ्लेयर अपने करियर में पहले ही 14 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। यही कारण है कि अधिकतर फैंस अब उन्हें चैंपियन के रूप में देखना नहीं चाहते हैं। इसके बावजूद अगर शार्लेट फ्लेयर इस साल WrestleMania में टिफनी को हराकर WWE विमेंस चैंपियन बनती हैं तो उन्हें इस चीज के लिए फैंस से नफरत मिल सकती है।
1- WWE WrestleMania 41 में जॉन सीना के जीतने पर फैंस काफी खुश होंगे
जॉन सीना ने Elimination Chamber 2025 में कोडी रोड्स पर धोखे से हमला करके हील टर्न ले लिया था। बता दें, जॉन को 2025 Elimination Chamber विजेता बनने की वजह से WrestleMania 41 में कोडी के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। फैंस रोड्स को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, इसके साथ ही दर्शक सीना को 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं। यही कारण है कि अगर सीनेशन लीडर WrestleMania 41 में अमेरिकन नाईटमेयर की बादशाहत का अंत करते हुए 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।