2 दिग्गज WWE Superstars जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा शादियां की हैं और 2 जिन्होंने सिर्फ एक शादी की है

WWE के कई सुपरस्टार्स निजी जीवन को रेसलिंग से अलग रखते हैं
WWE के कई सुपरस्टार्स निजी जीवन को रेसलिंग से अलग रखते हैं

WWE: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। WWE में रहते हुए सुपरस्टार्स अपने अलग गिमिक में दिखाई देते हैं। हर एक सुपरस्टार का एक कैरेक्टर रहता है और वो उसे परफॉर्म करते हैं। इसी वजह से ज्यादातर रेसलर्स अपने निजी जीवन की चर्चा टेलीविजन पर नहीं करते हैं। कई सुपरस्टार्स अपनी पत्नियों के साथ टेलीविजन पर नज़र भी आ चुके हैं।

कई WWE सुपरस्टार्स ने सिर्फ एक ही शादी की है, वहीं कुछ ऐसे भी दिग्गज रेसलर्स हैं जो 3 या उससे ज्यादा शादियां कर चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा शादियां की हैं और 2 जिनकी सिर्फ एक शादी की हुई है।

2- WWE दिग्गज जिसने तीन या उससे ज्यादा शादियां की हैं: रिक फ्लेयर

रिक फ्लेयर (Ric Flair) को रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उन्होंने WWE में रहते हुए बड़ा नाम कमाया है। फ्लेयर ने कई सारी शादियां की हैं। उनकी अब तक 5 शादियां हो चुकी हैं। उन्होंने 1971 में लेस्ली गुडमैन (Leslie Goodman) से शादी की थी लेकिन 1983 में वो अलग हो गए।

1983 में ही फ्लेयर ने एलिजाबेथ हारेल (Elizabeth Harrell) से शादी की और 23 सालों तक साथ रहने के बाद 2006 में उनका डिवोर्स हो गया। 2006 में ही फ्लेयर ने तीसरी शादी की और इस बार उनकी शादी टिफनी वैनडीमार्क (Tiffany VanDemark) से हुई थी लेकिन उनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया।

दोनों का 2009 में डिवोर्स हो गया। WWE दिग्गज ने इसी साल जैकलीन बीम्स (Jacqueline Beems) से शादी की और वो कुछ सालों तक साथ रहे और फिर 2014 में उनका तलाक हो गया। फ्लेयर की आखिरी शादी 2018 में वेंडी बार्लो (Wendy Barlow) से हुई और अभी वो साथ हैं। फ्लेयर ने अपने नाम एक अलग ही रिकॉर्ड बनाया हुआ है और काफी कम लोगों को उनकी शादियों के बारे में पूरी तरह जानकारी होगी। रिक अभी AEW का हिस्सा बने हुए हैं।

2- WWE दिग्गज जिन्होंने एक शादी की: केन

केन ने काफी सालों तक WWE में काम किया है। इस सुपरस्टार को अपने अनोखे गिमिक की वजह से WWE में काफी सफलता हासिल मिली थी। उन्होंने WWE में ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया है और कई दिग्गजों को हराया है। केन अब WWE में लगातार दिखाई नहीं देते हैं। दरअसल, वो अब नॉक्स काउंटी के मेयर बन गए हैं।

इसी वजह से वो कम दिखाई देते हैं। केन का गिमिक काफी अनोखा था और इसी वजह से वो अपने निजी जीवन के बारे में कभी भी ऑन-स्क्रीन बात नहीं करते थे। आपको बता दें कि केन ने सिर्फ एक शादी की है। उन्होंने 1995 में क्रिस्टल मौरिसा गॉइंस (Crystal Maurisa Goins) से शादी की थी और इसके बाद से दोनों साथ हैं।

1- WWE दिग्गज जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा शादियां की हैं: द अंडरटेकर

द अंडरटेकर को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उनके पास एक अनोखा कैरेक्टर था और वो WWE में अपने इसी गिमिक में दिखाई देते थे। अंडरटेकर असल जीवन को WWE से अलग रखते थे और इसका बड़ा कारण उनका गिमिक था। आपको बता दें कि अंडरटेकर ने तीन शादियां की हैं।

उनकी 1989 में जोडी लीन (Jodi Lynn) से शादी हुई थी लेकिन 1999 में उनका तलाक हो गया। एक साल बाद अंडरटेकर ने सारा कैलवे (Sara Calaway) से शादी की और उनका 2007 में डिवोर्स हो गए। इसके बाद उन्होंने पूर्व WWE सुपरस्टार मिशेल मैककूल (‎Michelle McCool) से 2010 में शादी की और इसके बाद से वो साथ हैं। अंडरटेकर अब अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। अंडरटेकर अब रिटायर हो गए हैं और रेसलिंग से पूरी तरह दूर हो चुके हैं।

1- WWE दिग्गज जिन्होंने एक शादी की: ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर को WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। लैसनर को WWE में काम करते हुए काफी साल हो गए हैं और उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। लैसनर अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखते हैं।

इस वजह से काफी कम लोगों को उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में पता होगा। द बीस्ट ने पूर्व WWE सुपरस्टार सेबल (Sable) से साल 2006 में शादी की थी। सेबल ने काफी सालों तक WWE में काम किया था। लैसनर और सेबल कई सालों से साथ हैं। आपको बता दें लैसनर के तीन बच्चे भी हैं। अभी ब्रॉक ब्रेक पर हैं लेकिन जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now