WWE दिग्गज Roman Reigns के ग्रुप The Bloodline के 2 मेंबर जिनके 5 या उससे ज्यादा बच्चे हैं

WWE
जानिए लिस्ट में कौन-कौन WWE सुपरस्टार हैं? (Photo: WWE.com)

Bloodline Member With 5 Or More Childrens: WWE में द ब्लडलाइन ग्रुप का बहुत बड़ा नाम है। साल 2020 में इस ग्रुप की शुरूआत रोमन रेंस (Roman Reigns) ने पॉल हेमन के साथ मिलकर की थी। इसके बाद से इस फैक्शन ने खूब नाम कमाया। हर हफ्ते ब्लडलाइन की स्टोरी में कुछ ना कुछ नए मोड़ आते रहते हैं। इस ग्रुप में अभी तक रोमन के अलावा द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ काम कर चुके हैं।

Ad

WrestleMania XL के बाद कई चीजें बदल गई है। रेंस की जगह अब सिकोआ ग्रुप को लीड कर रहे हैं। ग्रुप में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जैकब फाटू भी शामिल हो गए हैं। इस फैक्शन में काफी उथल-पुथल मची हुई है। खैर इस आर्टिकल में हम द ब्लडलाइन के उन दो सदस्यों के बारे में बात करेंगे जिनके पांच या उससे ज्यादा बच्चे हैं।

#2 WWE दिग्गज रोमन रेंस का रिलेशन काफी लंबा रहा है

Ad

रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले चार साल उनके लिए शानदार रहे। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। खैर रेंस ने साल 2014 में गैलिना बेकर के साथ शादी की। हालांकि, वो शादी से पहले ही पिता बन गए थे। बेकर के साथ उनका रिलेशन साल 2005 से ही शुरू हो गया था। साल 2007 में रोमन रेंस की पहली बेटी हुई थी, जिसका नाम जोएल अनोआ'ई रखा गया।

साल 2016 में रोमन के दो जुड़वा बेटे हुए। इसके बाद मार्च 2020 में एक बार फिर ट्राइबल चीफ के दो जुड़वा बेटे हुए। इस तरह देखा जाए तो ट्राइबल चीफ के कुल पांच बच्चे हैं। रोमन अपनी फैमिली के साथ बहुत खुश रहते हैं। पिछले कुछ समय से वो अपने बच्चों को ज्यादा समय दे रहे हैं। WrestleMania XL के बाद अभी तक रेंस की WWE रिंग में वापसी नहीं हुई है। वो इस समय पूरा टाइम अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं।

#1 WWE रिंग में हाल ही में जैकब फाटू ने डेब्यू किया था

Ad

रिपोर्ट के मुताबिक फाटू ने WWE के साथ इस साल अप्रैल में कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। हालांकि, उनके डेब्यू में देरी कर दी गई। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में फाटू ने शानदार डेब्यू कर बवाल मचाया। उन्होंने कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस की हालत खराब की। खासतौर पर कोडी के ऊपर उन्होंने ज्यादा हमला किया। रोड्स ने बाद में बताया कि उनकी दो पसलियां टूट गई हैं।

फाटू की उम्र इस समय 32 साल है और उनके 7 बच्चे हैं। जैकब कई बार अपने आपको प्राउड फादर कह चुके हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फाटू कई बार कह चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। फाटू ने इंडिपेंडेंट सर्किट में भी अच्छा काम किया था। बहुत मेहनत करने के बाद उन्हें WWE में एंट्री का मौका मिला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications