WWE Star Roman Reigns Love Story: कॉलेज में हुआ प्यार, शादी से पहले ही बन गए पिता, बेहद दिलचस्प है रोमन रेंस के सच्चे प्यार की कहानी

WWE
पढ़िए WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की प्रेम कहानी (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Love Story: WWE सुपरस्टार्स के रिश्ते ज्यादा टिक नहीं पाते हैं क्योंकि उन्हें ज्यादा ट्रेवल करना पड़ता है। इस वजह से उन्हें कई-कई हफ्ते अपने घर से दूर बिताने होते हैं। स्टार्स अपने परिवार को कम ही टाइम दे पाते हैं। इस सभी चीजों के बावजूद भी रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने रिलेशन को कभी खराब नहीं होने दिया। उनकी लव स्टोरी दूसरों के लिए मिसाल है।

Ad

रोमन रेंस अब WWE के बड़े सुपस्टार बन चुके हैं। पिछले चार साल उनके लिए शानदार रहे। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। खैर आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन रेंस को कॉलेज के दिनों में ही प्यार हो गया था। साल 2005 में रेंस जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में पढ़ रहे थे और वहां पर ही उनकी मुलाकात गैलिना बेकर से हुई।

आप सभी को पता है कि रेसलिंग से पहले रोमन रेंस फुटबॉल के शानदार प्लेयर थे। कॉलेज में उन्होंने इस स्पोर्ट्स में बहुत नाम कमाया। खास बात ये है कि बेकर को भी खेलों में बहुत रूचि थी। ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी लेकिन बेकर ने भी ट्रैक एंड फ़ील्ड इवेंट्स में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Ad

खेलों में रूचि होने के कारण ही बेकर की मुलाकात रोमन रेंस से हुई। दोनों का इश्क इसके बाद परवान चढ़ा और लगातार एक-दूसरे को डेट करते रहे। बेकर और रेंस दोनों ने जॉर्जिया टेक से बिजनेस मैनेजमेंट किया, इसके अलावा वो स्टूडेंट एथलीट भी थे।

रोमन रेंस शादी से पहले ही पिता बन गए थे। साल 2007 में बेकर और रेंस को एक बेटी का सुख प्राप्त हुआ। दोनों ने अपने पहले बच्चे का नाम जोएल अनोआ'ई रखा। रेंस ने साल 2012 में WWE में डेब्यू किया था। साल 2014 में उन्होंने बेकर के साथ शादी की। इसके बाद WWE में उन्हें तगड़ा पुश भी मिला।

नवंबर 2016 में रेंस और बेकर के जुड़वा बेटे हुए। इसके बाद मार्च 2020 में एक बार फिर दोनों के जुड़वा बेटे हुए। रोमन के कठिन समय में अभी तक बेकर ने उनका हमेशा साथ दिया है। रेंस को दो बार ल्यूकीमिया बीमारी हुई और इस दौरान भी उनकी पत्नी उनके साथ रही।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के लिए परिवार पहले आता है

रोमन पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वो अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं। जब भी थोड़ा समय मिलता है तो वो इसे अपने परिवार के साथ गुजारते हैं। वो WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से रिंग में नज़र नहीं आए हैं। इससे पहले कुछ सालों में रेंस का WWE में पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है। इसका कारण था कि वो अपने पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताना चाहते थे। रेंस और बेकर की जैसी लव स्टोरी बहुत कम लोगों की होती है। सबसे अच्छी बात है कि इन दोनों की जोड़ी को फैंस भी बहुत पसंद करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications