2 कारण क्यों WWE Elimination Chamber 2022 में Goldberg को आखिरी मैच लड़ना चाहिए और 2 क्यों आगे भी परफॉर्म करना जारी रखना चाहिए 

WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस vs गोल्डबर्ग का मैच होने जा रहा है
WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस vs गोल्डबर्ग का मैच होने जा रहा है

WWE ‌Elimination Chamber 2022 काफी नजदीक आ चुका है। चूंकि, एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) से पहले स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड को टेप किया जा चुका है इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि ब्लू ब्रांड की तरफ से इस इवेंट का बिल्ड-अप समाप्त हो चुका है। देखा जाए तो यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) vs गोल्डबर्ग (Goldberg) का मैच इस इवेंट में होने जा रहे सबसे बड़े मैचों में से एक है।

यह पहला मौका है जब रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच मैच होने जा रहा है और उम्मीद है कि यह काफी बेहतरीन मैच साबित होगा। रिपोर्ट्स की माने तो गोल्डबर्ग के वर्तमान कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से यह उनका आखिरी WWE मैच होने जा रहा है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग को आखिरी मैच लड़ना चाहिए और 2 कारण क्यों आगे भी परफॉर्म करना जारी रखना चाहिए।

1- Elimination Chamber 2022 के बाद भी परफॉर्म करना चाहिए: WWE को गोल्डबर्ग जैसे पार्ट टाइम सुपरस्टार्स की जरूरत है

गोल्डबर्ग वर्तमान समय में WWE में मौजूद चुनिंदा पार्ट टाइम सुपरस्टार्स में से एक हैं। देखा जाए तो WWE पार्ट टाइम सुपरस्टार्स का इस्तेमाल दर्शकों को आकर्षित करने के लिए करती है और गोल्डबर्ग अभी भी बड़ी संख्या में फैंस को आकर्षित कराने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि WWE बार-बार गोल्डबर्ग की वापसी कराती रहती है।यही नहीं, गोल्डबर्ग अभी भी काफी अच्छे शेप में हैं और उन्होंने Crown Jewel 2021 में अपने आखिरी मैच में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी।

यही वजह है कि Elimination Chamber 2022 के बाद भी गोल्डबर्ग को WWE में खास मौकों पर परफॉर्म करना जारी रखना चाहिए। बता दें, गोल्डबर्ग ने Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ जीत का दावा किया है और यह देखना रोचक होगा कि गोल्डबर्ग, रोमन को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन पाते हैं या नहीं।

1- Elimination Chamber 2022 में आखिरी मैच लड़ना चाहिए: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग की काफी उम्र हो चुकी है

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग वर्तमान समय में 55 साल के हो चुके हैं और देखा जाए तो उनका प्रोफेशनल रेसलिंग करियर खत्म होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। यह बात तो पक्की है कि बढ़ती उम्र के साथ गोल्डबर्ग की परफॉर्मेंस में गिरावट आने वाली है और इस वजह से उनके लैगेसी को काफी नुकसान होगा।

यही वजह है कि गोल्डबर्ग का Elimination Chamber में होने जा रहा मैच WWE में आखिरी मैच होना चाहिए ताकि गोल्डबर्ग टॉप लेवल पर परफॉर्म करते हुए रिटायर हो। अगर ऐसा होता है तो इससे गोल्डबर्ग की लैगेसी भी बरकरार रहेगी।

2- Elimination Chamber 2022 के बाद भी परफॉर्म करना जारी रखना चाहिए: गोल्डबर्ग को WWE में अभी कई टॉप सुपरस्टार्स का सामना करना बाकी है

WWE में वापसी के बाद से ही गोल्डबर्ग ने ब्रॉक लैसनर, बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर, द फीन्ड, डॉल्फ जिगलर, द अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार्स का सामना किया है और अब वो Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस का सामना करने वाले हैं। हालांकि, गोल्डबर्ग का यह WWE में आखिरी मैच नहीं होना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि गोल्डबर्ग को अभी भी जॉन सीना, एजे स्टाइल्स, बिग ई जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स का सामना करना अभी बाकी है। अगर गोल्डबर्ग Elimination Chamber 2022 में अपना आखिरी मैच लड़ते हैं तो इन सुपरस्टार्स के खिलाफ उनका मैच कभी देखने को नहीं मिल पाएगा।

2- WWE Elimination Chamber 2022 में आखिरी मैच लड़ना चाहिए: गोल्डबर्ग को रिटायर करने के लिए रोमन रेंस बिल्कुल सही प्रतिद्वंदी हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस वर्तमान समय में कंपनी में मौजूद सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। रोमन रेंस ने अपने करियर के दौरान काफी कुछ हासिल किया है लेकिन उन्हें अभी तक किसी दिग्गज सुपरस्टार को रिटायर करने का मौका नहीं मिल पाया है।

देखा जाए तो टॉप स्टार होने के नाते रोमन रेंस, गोल्डबर्ग को रिटायर करना डिजर्व करते हैं। यही कारण है कि Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग को अपना आखिरी मैच लड़ते हुए रोमन के हाथों रिटायर हो जाना चाहिए। इस प्रकार, गोल्डबर्ग, रोमन रेंस को अपनी विरासत सौंप पाएंगे।

Quick Links