2 कारण क्यों WWE Elimination Chamber 2022 में Bianca Belair का जीतना सही रहा और 2 क्यों गलत रहा

क्या WWE Elimination Chamber 2022 में बियांका ब्लेयर को जीत मिलनी चाहिए थी?
क्या WWE Elimination Chamber 2022 में बियांका ब्लेयर को जीत मिलनी चाहिए थी?

WWE Elimination Chamber 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में कंपनी के कई बड़े टाइटल्स दांव पर लगे थे। इन्हीं में से एक रॉ (Raw) विमेंस टाइटल भी रहा, जिसमें बैकी लिंच (Becky Lynch) ने लीटा को हराकर अपनी बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। खास बात यह है कि इसी इवेंट में लिंच को रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के लिए अपनी चैलेंजर भी मिल गई है।

Elimination Chamber 2022 में 6 विमेंस सुपरस्टार्स के बीच चैंबर के अंदर मैच लड़ा गया, जिसमें एलेक्सा ब्लिस, लिव मॉर्गन, निकी A.S.H, डूड्रॉप और रिया रिप्ली को हराकर बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में बैकी लिंच के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है।

ब्लेयर की इस जीत का अन्य सुपरस्टार्स और स्टोरीलाइंस पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है और अच्छा भी। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों से आपको अवगत कराएंगे कि क्यों बियांका ब्लेयर का Elimination Chamber 2022 में जीतना सही रहा और 2 कारण क्यों गलत रहा।

#)WWE Raw को एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार की कमी खल रही है - जीतना सही रहा

साल 2020 की शुरुआत की तुलना में WWE का रोस्टर अब काफी छोटा हो चुका है, इसलिए पहले के मुकाबले अब अधिक सुपरस्टार्स को पुश दिया जा सकता है, मगर Raw विमेंस डिवीजन पिछले कुछ समय में संघर्ष करती दिखाई दी है। बैकी लिंच की वापसी के बाद रेड ब्रांड को टॉप हील सुपरस्टार तो मिल चुकी है, लेकिन टॉप बेबीफेस सुपरस्टार की कमी खल रही है।

हालांकि Raw के पास लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली जैसी उभरती हुई टैलेंटेड रेसलर्स हैं, लेकिन उन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। हालांकि बियांका ब्लेयर की गिनती भी अभी उभरती हुई स्टार्स में की जाती है, लेकिन WrestleMania 38 में चैंपियनशिप मैच मिलने से उन्हें एक बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया जा सकेगा, जिसकी Raw को फिलहाल सख्त जरूरत है।

#)एलेक्सा ब्लिस के रिटर्न को हाइप करने के बाद भी जीत के लिए बुक नहीं किया गया - जीतना गलत रहा

एलेक्सा ब्लिस पिछले कुछ हफ्तों से एक डॉक्टर से थेरेपी सेशन लेती दिखाई दे रही थीं, लेकिन Raw के हालिया एपिसोड में उन्हें फिट घोषित कर दिया गया। इसलिए उन्हें Elimination Chamber 2022 में चैंबर के अंदर होने वाले Raw विमेंस चैंपियनशिप कंटेंडरशिप मैच में छठी मेंबर के तौर पर शामिल किया गया।

ब्लिस को निरंतर मजबूत दिखाने की कोशिश की जा रही थी, जिसके चलते उन्हें इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में देखा जाने लगा था। इसलिए ब्लेयर की जीत के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि इससे एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर को ठेस पहुंचनी तय है।

#)बैकी लिंच से बदला पूरा करना है - जीतना सही रहा

आपको याद दिला दें कि बियांका ब्लेयर, WresleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं, जो SummerSlam 2021 तक उनके पास रहा। उस इवेंट में साशा बैंक्स ने मैच से अपना नाम वापस ले लिया था, इसलिए आखिरी मोमेंट पर बैकी लिंच ने वापसी कर ब्लेयर को चैलेंज किया और कुछ ही सेकंड में डिफेंडिंग चैंपियन को मात देते हुए टाइटल अपने नाम किया।

ब्लेयर उस समय बैकी के चैलेंज के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन अब WrestleMania 38 से पूर्व वो अपनी हार का बदला पूरा करने के लिए बेताब हैं और WWE ने शायद उसी बदले को पूरा करने के लिए ब्लेयर को Elimination Chamber मैच में जीत के लिए बुक किया है।

#)बियांका ब्लेयर को पिछले साल अपना WrestleMania मोमेंट मिला था - जीतना गलत रहा

WWE में WrestleMania के किसी यादगार मोमेंट का हिस्सा बनना हर एक रेसलर का सपना होता है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल बियांका ब्लेयर WrestleMania में SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं और लगातार दूसरे साल उन्हें साल के सबसे बड़े शो में चैंपियनशिप मैच मिलना दर्शा रहा है कि WWE अन्य प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स को कमजोर दिखा रही है।

लिव मॉर्गन, डूड्रॉप, रिया रिप्ली और निकी A.S.H का पिछले एक साल का प्रदर्शन शानदार रहा है, वहीं ब्लिस ने भी हाल ही में वापसी की है। इन सभी को नजरंदाज कर WWE ने लगातार दूसरे साल बियांका ब्लेयर को चैंपियनशिप मैच लिए बुक कर जाहिर तौर पर एक गलत फैसला लिया है।

Quick Links