WWE Elimination Chamber 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में कंपनी के कई बड़े टाइटल्स दांव पर लगे थे। इन्हीं में से एक रॉ (Raw) विमेंस टाइटल भी रहा, जिसमें बैकी लिंच (Becky Lynch) ने लीटा को हराकर अपनी बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। खास बात यह है कि इसी इवेंट में लिंच को रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के लिए अपनी चैलेंजर भी मिल गई है।WWE@WWE#WWERaw Women's Champion @BeckyLynchWWE will defend against @BiancaBelairWWE at #WrestleMania!wwe.com/shows/wrestlem…3:30 AM · Feb 20, 20224749789#WWERaw Women's Champion @BeckyLynchWWE will defend against @BiancaBelairWWE at #WrestleMania!wwe.com/shows/wrestlem… https://t.co/6kefVo5oSeElimination Chamber 2022 में 6 विमेंस सुपरस्टार्स के बीच चैंबर के अंदर मैच लड़ा गया, जिसमें एलेक्सा ब्लिस, लिव मॉर्गन, निकी A.S.H, डूड्रॉप और रिया रिप्ली को हराकर बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में बैकी लिंच के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है।ब्लेयर की इस जीत का अन्य सुपरस्टार्स और स्टोरीलाइंस पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है और अच्छा भी। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों से आपको अवगत कराएंगे कि क्यों बियांका ब्लेयर का Elimination Chamber 2022 में जीतना सही रहा और 2 कारण क्यों गलत रहा।#)WWE Raw को एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार की कमी खल रही है - जीतना सही रहाWWE@WWE.@BiancaBelairWWE ... YOU are going to #WrestleMania!#WWEChamber11:28 AM · Feb 19, 202266781372.@BiancaBelairWWE ... YOU are going to #WrestleMania!#WWEChamber https://t.co/IpuQZY26Uwसाल 2020 की शुरुआत की तुलना में WWE का रोस्टर अब काफी छोटा हो चुका है, इसलिए पहले के मुकाबले अब अधिक सुपरस्टार्स को पुश दिया जा सकता है, मगर Raw विमेंस डिवीजन पिछले कुछ समय में संघर्ष करती दिखाई दी है। बैकी लिंच की वापसी के बाद रेड ब्रांड को टॉप हील सुपरस्टार तो मिल चुकी है, लेकिन टॉप बेबीफेस सुपरस्टार की कमी खल रही है।हालांकि Raw के पास लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली जैसी उभरती हुई टैलेंटेड रेसलर्स हैं, लेकिन उन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। हालांकि बियांका ब्लेयर की गिनती भी अभी उभरती हुई स्टार्स में की जाती है, लेकिन WrestleMania 38 में चैंपियनशिप मैच मिलने से उन्हें एक बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया जा सकेगा, जिसकी Raw को फिलहाल सख्त जरूरत है।