Brock Lesnar: पार्ट-टाइम रेसलर बनने बाद भी ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो WWE के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जो फेस और हील दोनों कैरेक्टर को आसानी से निभा सकते हैं। इसके अलावा फैंस भी उन्हें रिंग में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।ब्रॉक लैसनर आखिरी बार WWE में SummerSlam 2022 में नजर आए थे, जहां पर उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उनके हारने के बाद ही फैंस ने उन्हें लगातार सपोर्ट किया है। फैंस अभी भी उनके रिटर्न का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए आइए जानते हैं 2 कारणों के बारे में क्यों ब्रॉक लैसनर को फेस स्टार के रूप में वापसी करनी चाहिए और 2 कारण क्यों हील बनकर रिटर्न करना चाहिए।2- बेबीफेस बनकर आना चाहिए: उन्हें WWE फैंस पसंद कर रहे हैंJohn Cena SZN 💥@Cena_eraThe legend lion Brock Lesnar. #BrockLesnar #Wrestling #WWE.282The legend lion Brock Lesnar. #BrockLesnar #Wrestling #WWE. https://t.co/afXTBCLrISअपने दो दशक के करियर के दौरान ब्रॉक लैसनर हमेशा ही एक हील स्टार के रूप में नजर आए हैं। वो लगातार हील के रूप में ही वर्क करते आ रहे थे। हालांकि, उन्होंने थोड़े समय पहले फेस टर्न लिया था। उनके इस फेस टर्न को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।उनका बेबीफेस रन अभी तक काफी शानदार रहा है। WWE को इस समय एक टॉप फेस स्टार की जरूरत भी है। ऐसे में इस भूमिका में अब ब्रॉक लैसनर नज़र आ सकते हैं। ब्रॉक लैसनर अभी भी कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से हैं। ऐसे में उनके होने से शो की रेटिंग्स में भी फायदा होगा।2- हील बनकर आना चाहिए: बीस्ट कैरेक्टर को वापस लाने के लिएmaddison 🤍@liv_brock_i miss Brock. 🥺🤍🤍#BrockLesnar396i miss Brock. 🥺🤍🤍#BrockLesnar https://t.co/3yCN9dhdf02011 में जब ब्रॉक लैसनर ने WWE में रिटर्न किया था, तो वो एक नए कैरेक्टर में नजर आए थे। इस दौरान वो 'द बीस्ट' के रूप में दिखाई दिए थे। इस कैरेक्टर में उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने जॉन सीना, ट्रिपल एच और रोमन रेंस जैसे कई बड़े स्टार्स को मात दी है। इसके अलावा उन्होंने WrestleMania में द अंडरटेकर को हराया था।उन्होंने ही अंडरटेकर की स्ट्रीक को भी तोड़ा था। अपने करियर के इस मुकाम पर फैंस उन्हें एक बार फिर से उसी रूप में देखना चाहते हैं। उनके हील टर्न से कई युवा स्टार्स को भी फायदा होगा और ये स्टार्स ब्रॉक लैसनर के खिलाफ स्टोरीलाइन से खुद को एक अच्छे फेस के रूप में भी साबित कर पाएंगे।1- बेबीफेस बनकर आना चाहिए: ब्रॉक लैसनर के यादगार प्रोमो🌸 Shreya@shrexoxoI was just re-watching Brock Lesnar vs John Cena's 2012 but damn Brock's fall looks painful asf ... His neck was nearly broken #WWE #BrockLesnar #JohnCena #ExtremeRules1573126I was just re-watching Brock Lesnar vs John Cena's 2012 but damn Brock's fall looks painful asf 😲 ... His neck was nearly broken #WWE #BrockLesnar #JohnCena #ExtremeRules https://t.co/zUG3yIguNzब्रॉक लैसनर के WWE करियर के दौरान ज्यादातर समय वो पॉल हेमन के साथ ही रहे हैं। इस दौरान पॉल हेमन ही प्रोमो कट करते थे। हालांकि, जब से ब्रॉक लैसनर, पॉल हेमन से अलग हुए हैं, वो अपने प्रोमो खुद ही कट कर रहे हैं। प्रोमो के दौरान ब्रॉक लैसनर काफी ज्यादा अच्छे नज़र आ रहे हैं।इसके अलावा बेबीफेस स्टार के रूप में उनके प्रोमो को फैंस भी पसंद कर रहे हैं। अपने प्रोमो में वो लगातार अन्य स्टार्स का मजाक बनाते हैं। ऐसे में फैंस अभी उनके इस कैरेक्टर को और ज्यादा देखना चाहेंगे। उनके सैगमेंट्स फैंस को खासे अच्छे लग रहे हैं और इसी कारण उन्हें बेबीफेस के तौर पर वापसी करनी चाहिए।1- हील बनकर आना चाहिए: बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच के लिएAni☆@UndisputedReignGUILLOTINE OR KIMURA LOCK?#RomanReigns #BrockLesnar579GUILLOTINE OR KIMURA LOCK?#RomanReigns #BrockLesnar https://t.co/DSKOnaxP7rRoyal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर का सामना बॉबी लैश्ले से हो चुका है लेकिन इन दोनों ही स्टार्स के बीच अभी तक स्टोरीलाइन खत्म नहीं हुई है। इस मैच में भी रोमन रेंस बीच में आ गए थे, जिस वजह से बॉबी लैश्ले को जीत मिल गई थी। फैंस अभी भी इन दोनों स्टार्स को रिंग में देखना चाहते हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार WWE भी इस दोनों को फ्यूचर में एक-दूसरे के खिलाफ बुक कर सकता है। बॉबी लैश्ले अभी बेबीफेस हैं। ऐसे में मैच से पहले ब्रॉक लैसनर अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सकते हैं और हील बन सकते हैं, ताकि फैंस को एक दमदार मैच देखने को मिल सके।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।