WWE: साल 2022 में SmackDown के लास्ट शो में फैंस को कई दमदार सैगमेंट और सरप्राइज देखने को मिले हैं। एक बार फिर से शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) वापस आ गई हैं और उन्होंने वापस आने के साथ ही SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को हरा दिया है।रोंडा राउजी को हराने के बाद वो रिकॉर्ड सातवीं बार SmackDown विमेंस चैंपियन बनी हैं। उनकी जीत पर सभी की राय अलग-अलग थी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों को लेकर बात करेंगे क्यो शार्लेट फ्लेयर का चैंपियन बनना सही है और 2 क्यों यह एक गलत निर्णय है। 2- Charlotte Flair को चैंपियन बनाने का फैसला सही है: SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर स्पॉटलाइट रहेगीCharlotte Flair@MsCharlotteWWE198462008https://t.co/f5vLSEjukXशार्लेट फ्लेयर ने 2015 में मेन रोस्टर में कदम रखा था। तब से उन्होंने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। वो फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल हो सकती हैं। उन्हें एक बार फिर से मेन इवेंट सीन में लाने से फैंस और आलोचक अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं। उनके मेन इवेंट सीन में होने से SmackDown विमेंस टाइटल को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। रोंडा राउज़ी के चैंपियन होने से इस टाइटल को फायदा नहीं हुआ था। वो लगातार शो का भी हिस्सा नहीं बन पा रही थीं। ऐसे में अब क्वीन हर शो में नज़र आ सकती हैं और विमेंस रेसलिंग को भी आगे ला सकती है।2- शार्लेट फ्लेयर का चैंपियन बनना गलत है: नए स्टार्स को आगे आने में दिक्कत होगी𝙏𝙝𝙚 𝙂𝙤𝙤𝙙 𝘽𝙧𝙤𝙩𝙝𝙚𝙧•𝙋𝙝𝙖𝙧𝙖𝙤𝙝 @TranquiloSZNCharlotte Flair returning and winning a world title is the most Charlotte Flair thing ever. not even mad LETS GET IT #SmackDown1312204Charlotte Flair returning and winning a world title is the most Charlotte Flair thing ever. not even mad LETS GET IT #SmackDown https://t.co/aVyUYSzPJyशार्लेट फ्लेयर के चैंपियन बनने के बाद से ही एक बार फिर से सभी की निगाह उनपर टिक गई है। इस वजह से कई स्टार्स के ऊपर से फैंस का ध्यान पूरी तरह से हट गया है। उनके वापस आने के बाद से सबसे ज्यादा नुकसान राकेल रॉड्रिगेज़ को हुआ है।राकेल रॉड्रिगेज़ हाल के समय में मेन इवेंट सीन का हिस्सा थीं। इसके अलावा वो रोंडा राउज़ी के साथ भी स्टोरीलाइन में थीं, लेकिन अब शार्लेट फ्लेयर के चैंपियन बनने के बाद से उनपर से स्पॉटलाइट हट गई है। ऐसा आने वाले समय में दूसरे स्टार्स के लिए भी कहा जा सकता है। 1- शार्लेट फ्लेयर को चैंपियन बनाने का फैसला सही है: वो एक अच्छी चैंपियन रही हैंImtiaz Riyad@imtiaz_u_riyadCharlotte Flair Win The New Smackdown Womens Championship Match #SmackDown5010Charlotte Flair Win The New Smackdown Womens Championship Match #SmackDown https://t.co/wOIFjuEv6oद क्वीन ने खुद को WWE इतिहास में सबसे अच्छे चैंपियंस में से एक के रूप में साबित किया है। 2022 के अंत में कुछ फैंस ब्लू ब्रांड के विमेंस डिवीजन से थक गए होंगे लेकिन शार्लेट फ्लेयर के विमेंस चैंपियन बनने के बाद डिवीजन में कुछ नया हो सकता है।सालों से शार्लेट फ्लेयर ने खुद को विश्वसनीय चैंपियन के रूप में साबित किया है। वो WWE के विमेंस डिवीजन को भी लीड कर सकती हैं। वो 2014 के बाद से ही लगातार चैंपियनशिप जीती हैं। फ्लेयर ने पहले अच्छा काम बतौर चैंपियन किया है और उनसे फिर यही उम्मीद है। 1- शार्लेट फ्लेयर का चैंपियन बनना गलत है: उन्हें एक और टाइटल रन की जरूरत नहीं थी Covalent TV@TheCovalentTVCHARLOTTE FLAIR HAS RETURNED! #SmackDown45455CHARLOTTE FLAIR HAS RETURNED! #SmackDown https://t.co/7eBfnKJ4AHशार्लेट फ्लेयर इस समय विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं और उन्हें खुद को आगे करने के लिए भी टाइटल की जरूरत नहीं है। वो पहले ही कई बार चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। ऐसे में अब एक और टाइटल रन उनके लिए काफी ज्यादा हो गया है।WWE अब उन्हें किसी और फ्रेश स्टोरीलाइन का हिस्सा बना सकता था। इसके अलावा वो उन्हें किसी यंग स्टार को पुश करने के लिए भी यूज़ कर सकते थे। शार्लेट फ्लेयर के साथ स्टोरीलाइन में होने से किसी भी स्टार को फायदा होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।