2 कारण क्यों Hell in a Cell 2021 में रे मिस्टीरियो द्वारा Roman Reigns को हराकर नया WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए और 3 कारण क्यों नहीं बनना चाहिए 

रे मिस्टीरियो, रोमन रेंस और पॉल हेमन
रे मिस्टीरियो, रोमन रेंस और पॉल हेमन

2- Hell in a Cell में रे मिस्टीरियो को नया चैंपियन बनना चाहिए: WWE में नया रोमांच लाने के लिए

Ad
Ad

अतीत में WWE में होने जा रही चीजों का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता था लेकिन वर्तमान समय में फैंस आसानी से भविष्य में WWE में होने वाले चीजों का अंदाजा लगा लेते हैं। फैंस को इस बात का पूरा विश्वास है कि Hell in a Cell 2021 में रोमन रेंस, रे मिस्टीरियो को हराकर अपना टाइटल रिटेन करेंगे।

हालांकि, अगर इस मैच में जिमी उसो की मदद से रे मिस्टीरियो, रोमन रेंस को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन जाते हैं तो इससे फैंस काफी हैरान रह जाएंगे। फैंस के लिए यह बहुत बड़ा सरप्राइज होगा, वैसे भी वर्तमान समय में WWE शोज को रोचक बनाए रखने के लिए सरप्राइज की जरूरत है।

3- रोमन रेंस को Hell in a Cell 2021 के बाद भी यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना चाहिए: कई बड़े WWE स्टार्स की वापसी होने वाली है

Ad

WWE SummerSlam 2021 में रोमन रेंस vs जॉन सीना का मैच कराने की अफवाह है। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर के वापसी की भी अफवाह है और अगर लैसनर वापसी करते हैं तो वह WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के बजाए रोमन रेंस के साथ फ्यूड शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को अपने कजिन जिमी उसो का सामना करना अभी बाकी है। यही कारण है कि Hell in a Cell 2021 में रोमन रेंस द्वारा रे मिस्टीरियो को हराकर यूनिवर्सल टाइटल रिटेन करना चाहिए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications