WWE WrestleMania Backlash कुछ हफ्तों दूर है। इस इवेंट के लिए WWE ने कुछ शानदार मैचों का ऐलान कर दिया है और आगे भी कुछ अन्य मैच तय किए जा सकते हैं। रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) का अभी तक कोई मुकाबला बुक नहीं हुआ है। उम्मीद है कि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन शो में लड़ते हुए नजर आएंगे। रोमन रेंस की शिंस्के नाकामुरा के साथ दुश्मनी टीज़ हुई थी वहीं कई लोगों का मानना है कि ड्रू मैकइंटायर उनके अगले विरोधी रहेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों शिंस्के नाकामुरा को रोमन रेंस के खिलाफं लड़ना चाहिए और 2 क्यों ड्रू मैकइंटायर को मौका मिलना चाहिए। 2- WWE WrestleMania Backlash में शिंस्के नाकामुरा को लड़ना चाहिए: उन्हें लंबे समय बाद मौका देने के लिए View this post on Instagram Instagram Postशिंस्के नाकामुरा ने अंतिम बार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच 2018 में लड़ा था और अब उसे काफी ज्यादा समय हो गया है। नाकामुरा इसके बाद से लगातार मिड-कार्ड स्टोरीलाइंस में नजर आ रहे थे। अब जाकर वो चैंपियनशिप मैच पाने के करीब आए हैं। इसी कारण उन्हें अगले इवेंट में बड़ा मौका दिया जाना चाहिए। नाकामुरा ने पिछले कुछ सालों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वो WWE के साथ बने रहे हैं। इसी कारण उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलना चाहिए। नाकामुरा और रेंस ने बीच सिंगल्स मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी ज्यादा जबरदस्त रह सकता है। दोनों को जरूर आमने-सामने आना चाहिए। 2- ड्रू मैकइंटायर को लड़ना चाहिए: उनके पास फ्रेश स्टोरीलाइन नहीं है View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर के पास इस समय कोई स्टोरीलाइन नहीं है। उन्होंने WrestleMania में हैप्पी कॉर्बिन को पराजित कर दिया था और यहां से उनकी दुश्मनी खत्म हो गई थी। इसके बाद मैकइंटायर की सैमी जेन के साथ छोटी दुश्मनी शुरू हुई है लेकिन यह काफी जल्दी खत्म हो जाएगी। लाइव इवेंट में मैकइंटायर और रोमन रेंस आमने-सामने आ रहे हैं। इसी कारण दोनों के बीच अभी दुश्मनी शुरू करने का अच्छा मौका रहेगा। इससे ड्रू को एक फ्रेश दुश्मनी मिल जाएगी। साथ ही लाइव इवेंट्स में भी रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के मैच का सेंस बनेगा और उनकी दुश्मनी यहां पर भी जारी रह पाएगी। इसी कारण ड्रू और रोमन का मैच होना चाहिए। 1- शिंस्के नाकामुरा को लड़ना चाहिए: ड्रू मैकइंटायर को UK इवेंट तक बचाने के लिए View this post on Instagram Instagram Postकुछ महीनों बाद यूनाइटेड किंगडम में WWE के बड़े इवेंट का आयोजन होगा। इस इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच बुक करना अच्छी चीज़ रहेगी। ड्रू असल में यूनाइटेड किंगडम से ही आते हैं और अपनी धरती पर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ने का मजा अलग ही रहेगा। इसी कारण अभी मैकइंटायर की जगह शिंस्के नाकामुरा को मौका मिलना चाहिए। इससे जापान के सुपरस्टार को अच्छी तरह पुश मिल जाएगा। साथ ही स्कॉटिश सुपरस्टार को यूनाइटेड किंगडम के इवेंट तक बचाकर रखा जा सकता है। WrestleMania Backlash के लिए नाकामुरा vs रेंस अच्छा विकल्प रहेगा। 1- ड्रू मैकइंटायर को लड़ना चाहिए: SmackDown के सबसे बड़े बेबीफेस हैं और लगातार जीत दर्ज करते जा रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर SmackDown के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हैं। WWE उन्हें लगातार बेबीफेस के रूप में पुश दे रहा है और उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया है। ड्रू मैकइंटायर को इस समय हराना काफी मुश्किल है और वो लगातार जीत दर्ज करते जा रहे हैं। वो एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं और एक उन्हें रोकने का दम सिर्फ एक ही सुपरस्टार के पास है। वो सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि रोमन रेंस हैं। इसी कारण WrestleMania Backlash में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।