2 कारण क्यों रोमन रेंस से WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप ले लेनी चाहिए और 2 क्यों उन्हें चैंपियन बने रहना चाहिए

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस समय शानदार काम कर रहे हैं
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस समय शानदार काम कर रहे हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। वो पिछले कई सालों से WWE का अहम हिस्सा बने हुए हैं और लगातार बढ़िया काम कर रहे हैं। उन्होंने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन जबरदस्त काम किया है और उन्हें चैंपियन रहे लंबा समय हो गया है।

Ad

रोमन रेंस Day 1 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करने वाले थे लेकिन रोमन रेंस की COVID-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में डाला गया जिसमें उन्हें जीत मिली। रोमन कुछ समय के लिए WWE के एक्शन से दूर रहने वाले हैं और यह एक निराशाजनक चीज़ है।

Ad

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया है लेकिन कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि उनसे यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ले लिया जाना चाहिए। खैर, इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस से यूनिवर्सल टाइटल ले लिया जाना चाहिए और 2 कारण जिनसे लगता है कि उन्हें चैंपियन बने रहना चाहिए।

2- WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप ले ली जानी चाहिए: रोमन रेंस के लिए हेल्थ सबसे जरुरी चीज़ है

Ad

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और इसी वजह से उनकी हेल्थ सही रहना सबसे ज्यादा जरुरी है। रोमन पहले ल्यूकीमिया के मरीज रह चुके हैं और इसी वजह से वो अपने स्वास्थ्य पर पूरी तरह से ध्यान देना पसंद करते हैं। COVID-19 की पहली लहर के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे क्योंकि वो अपने स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे।

उन्होंने इस वजह से WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियन बनने का मौका भी छोड़ दिया था। इस समय वायरस का फैलाव बढ़ गया है और रोमन खुद को बचाना चाहेंगे। इस वजह से उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप को छोड़ देना चाहिए। साथ ही अपने स्वास्थ्य पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए। यह उनके लिए अच्छा विकल्प रहेगा।

2- यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना चाहिए: रोमन रेंस के पास अच्छा मोमेंटम है

Ad

रोमन रेंस के पास इस समय काफी अच्छा मोमेंटम है। वो यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर कई सारे सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। उन्होंने इस टाइटल का कद बढ़ाया है और उन्हें भी चैंपियन रहते हुए फायदा हुआ है। इसके अलावा उनके हील कैरेक्टर को भी चैंपियन रहने से मदद मिली है।

अगर रेंस चैंपियनशिप छोड़ देंगे तो फिर उनका मोमेंटम खराब होगा। इससे कैरेक्टर पर असर पड़ेगा और धीरे-धीरे फैंस की रुचि भी खत्म हो जाएगी। इसी वजह से रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना चाहिए। इससे वो पहले की तरह अच्छा काम करते रहेंगे और अपने टाइटल रन को जारी रख पाएंगे।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप ले ली जानी चाहिए: रोमन रेंस को पहले ही एक ब्रेक की जरूरत है

Ad

रोमन रेंस SmackDown के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी वजह से ही शो पर स्थिर व्यूअरशिप आती है। वो लंबे समय से ब्रेक पर नहीं गए हैं। वो ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते का ब्रेक लेते हैं वरना वो हर हफ्ते SmackDown में नजर आते हैं। वो यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से लगातार ऐसा कर रहे हैं।

देखा जाए तो अब उन्हें एक अच्छा ब्रेक लेना चाहिए। ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले और ऐज जैसे कई सारे बड़े सुपरस्टार्स समय-समय पर ब्रेक लेते हैं। रोमन रेंस को 1-2 महीने के ब्रेक की जरूरत है। इसी वजह से उन्हें चैंपियनशिप को छोड़ देना चाहिए और आराम करने के बाद वापसी करनी चाहिए।

1- यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना चाहिए: ऐतिहासिक टाइटल रन का इस तरह से अंत नहीं होना चाहिए

Ad

रोमन रेंस ने Payback 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार अच्छा काम किया है और कई दिग्गजों के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। रोमन को चैंपियन रहते हुए 489 दिन हो गए हैं और इतने समय तक चैंपियन रहना आसान चीज़ नहीं है।

ट्राइबल चीफ कुछ दिनों बाद सबसे ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे। उनका टाइटल रन धमाकेदार रहा है और इसी वजह से किसी सुपरस्टार को उन्हें हराकर चैंपियनशिप रन को खत्म करना चाहिए। इससे उस सुपरस्टार को फायदा होगा। रोमन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत चैंपियनशिप को वेकेंट करके नहीं होना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications