2 कारण क्यों Roman Reigns का WWE से ब्रेक लेना सही फैसला रहा और 2 क्यों उन्होंने बड़ी गलती की

Ujjaval
WWE से रोमन रेंस ने ब्रेक ले लिया है
WWE से रोमन रेंस ने ब्रेक ले लिया है

Roman Reigns Taking Break Pros and Cons: WWE WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) पूरी तरह से एक्शन से दूर हैं। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उनके ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था। रोमन WWE के सबसे बड़े स्टार हैं और ऐसे में उनका ब्रेक पर जाना काफी बड़ी चीज़ है।

Ad

रोमन रेंस का ब्रेक पर जाना कुछ मामलों में काफी अच्छा रहा है और कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस का ब्रेक पर जाना गलती रही और दो क्यों यह सही फैसला था।

2- रोमन रेंस का ब्रेक लेना गलत फैसला रहा: WWE की व्यूअरशिप में गिरावट आ रही है

Ad

रोमन रेंस के ब्रेक लेने के कारण WWE को एक तरह से काफी नुकसान हुआ है। ट्राइबल चीफ के रहते हुए WWE अपनी व्यूअरशिप को स्थिरता प्रदान करने में सफल होता था। रोमन जब भी वापसी करते थे, फैंस का उत्साह काफी बढ़ जाता था।

सिर्फ टीवी रेटिंग ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रोमन के कारण व्यूअरशिप बढ़ती थी। अब रोमन के ब्रेक पर जाने से इन चीज़ों में लगातार गिरावट आ रही है और कुछ मिलाकर WWE का ही नुकसान हो रहा है।

2- रोमन रेंस का ब्रेक लेना सही फैसला रहा: वो WWE के अलावा अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ा पा रहे हैं

Ad

रोमन रेंस ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाना चाहते है। इसी वजह से उन्हें WWE से ब्रेक की भी जरूरत थी। WrestleMania XL के बाद रोमन ने कुछ ऐसा ही किया। वो ब्रेक पर चले गए और अभी वो Good Fortune नाम की एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

फिल्म की शूटिंग चल रही है और अगले हफ्ते तक इसके प्रोडक्शन का काम खत्म हो जाएगा। साफ तौर पर रोमन ब्रेक लेने के कारण अपने एक्टिंग करियर को भी आगे बढ़ा पाए हैं। इस हिसाब से देखा जाए, तो उनका यह फैसला काफी बढ़िया रहा।

1- रोमन रेंस का WWE से ब्रेक लेना गलत फैसला रहा: ब्लडलाइन से उनका कंट्रोल चला गया है

Ad

रोमन रेंस के WrestleMania XL में हार के बाद ब्रेक लेने पर ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन ने एक ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सोलो सिकोआ ने ग्रुप को कंट्रोल करते हुए जिमी उसो को बाहर कर दिया। उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ को फैक्शन में शामिल किया।

सोलो सिकोआ यह जरूर कह रहे हैं कि वो रोमन रेंस से टच में हैं लेकिन यह चीज़ पूरी तरह से झूठ हो सकती है। सोलो के इंचार्ज बनने के बाद से ही रोमन की ग्रुप से पकड़ कमजोर हो गई है। यह चीज़ पूरी तरह संभव है कि वापसी के बाद सोलो सिकोआ उन्हें उनका स्थान देने से इंकार कर दें। इसी वजह से कहा जा सकता है कि ब्रेक लेना एक गलत फैसला रहा।

1- रोमन रेंस का ब्रेक लेना सही फैसला रहा: WWE फैंस को उनकी अहमियत समझ आई

Ad

रोमन रेंस को फैंस से सालों तक खराब रिएक्शन मिला। कभी भी उन्हें फैंस द्वारा कंपनी के टॉप स्टार के रूप में स्वीकारा नहीं गया। रोमन ने जब हील टर्न लिया और फैंस को ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन दिया, तो उन्हें लेकर सभी की राय बदल गई। इसके बावजूद कई फैंस उन्हें ओवररेटेड मानते थे।

WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर जाते ही फैंस को उनकी कमी खलने लगी और उनके नाम की चैंट्स अब पूरी एरीना में लगती है। फैंस उन्हें लगातार धन्यवाद कह रहे हैं और उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। साफ तौर पर रोमन रेंस का ब्रेक लेना इस हिसाब से अच्छा रहा। उनके नहीं रहने से फैंस को समझ आया कि वो WWE के प्रोडक्ट के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications