WWE में Roman Reigns की जल्द ही वापसी का हो सकता है ऐलान, रिपोर्ट में फैंस के लिए आई अच्छी खबर

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस की वापसी जल्द ही हो सकती है
WWE में रोमन रेंस की वापसी जल्द ही हो सकती है

Roman Reigns WWE Return Soon: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में हार के बाद से ही रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर हैं। फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं और शोज़ के दौरान लगातार उनकी वापसी की मांग क्राउड द्वारा की जा रही है। इसी बीच अब ट्राइबल चीफ के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार रोमन की वापसी का ऐलान जल्द ही देखने को मिल सकता है।

Xero News ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि जिस फिल्म में रोमन रेंस काम कर रहे हैं, उसका प्रोडक्शन अगले हफ्ते खत्म हो जाएगा। ऐसे में रोमन रेंस की वापसी उम्मीद से पहले हो सकती है और WWE द्वारा इसका ऐलान किया जा सकता है। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस जिस फिल्म का हिस्सा हैं, उसके प्रोडक्शन का अंत अगले हफ्ते देखने को मिल जाएगा। उनकी वापसी का ऐलान जल्द ही हो जाएगा। हम जितना सोच रहे हैं, वो उससे पहले वापसी कर सकते हैं।"

आप नीचे Xero News की पोस्ट देख सकते हैं:

WWE से ब्रेक के दौरान रोमन रेंस किस फिल्म का बने हैं हिस्सा?

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ ब्लडलाइन रूल्स मैच में हार का सामना करना पड़ा। उनके 1316 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का अंत हो गया और उन्होंने ब्रेक ले लिया। ट्राइबल चीफ के जाने के बाद से ब्लडलाइन फैक्शन में काफी बदलाव आया है। रोमन अभी ब्रेक के दौरान दूसरी चीज़ों में व्यस्त हैं।

रोमन रेंस अभी Good Fortune नाम की एक फिल्म का हिस्सा हैं। वो अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर केके पामर के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा एडी मर्फी और पीट डेविडसन जैसे बड़े स्टार्स भी हैं। अब उम्मीद है कि जैसे ही इस फिल्म का प्रोडक्शन खत्म होगा, तो रोमन WWE में वापसी के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

फैंस सबसे पहले यह देखना चाहेंगे कि रोमन रेंस का वापसी के बाद ब्लडलाइन में हुए बदलाव पर क्या रिएक्शन रहता है। सोलो सिकोआ ने यह जरूर बोला है कि रोमन से उनकी लगातार बातचीत हो रही है लेकिन यह चीज़ झूठ भी साबित हो सकती है। ट्राइबल चीफ की वापसी के बाद जरूर यह स्टोरीलाइन नया मोड लेगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now