WWE WrestleMania 40 में हार के बाद Roman Reigns अब इस मूवी में दिग्गजों के साथ मचाएंगे धमाल, फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Roman Reigns: WrestleMania 40 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर उनके ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन का अंत किया। खबर के अनुसार अब रेंस लंबे ब्रेक के बाद वापसी करेंगे। रोमन को लेकर अब बड़ी बात सामने आई है। दरअसल वो प्रमोशन के बाहर एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसका खुलासा हो गया है।

Ad

WrestleMania 40 नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच हुए मुकाबले में काफी बवाल मचा था। मुकाबले में द ब्लडलाइन की दखलअंदाजी देखने को मिली थी। जॉन सीना और द अंडरटेकर ने आकर भी अपना जलवा दिखाया। अंत में रेंस को हार का सामना करना पड़ा था।

रोमन रेंस अब अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर केके पामर के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनके साथ मशहूर कॉमेडियन एडी मर्फी और पीट डेविडसन भी हैं। कहा जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट एक 'Heist Comedy' फिल्म है। रेंस इस बार दिग्गजों के साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।

Ad

कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अब नई शुरूआत करने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रोड्स के खिलाफ मिली हार पर भी दुख जताया था।

Ad

WWE में रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन ने जीता सभी का दिल

रोमन रेंस करीब 4 साल तक चैंपियन रहे थे। साल 2020 में उन्होंने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। पॉल हेमन भी उनके साथ इस दौरान आ गए थे। WrestleMania 38 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप भी हासिल की थी। इसके बाद वो कंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। अपने टाइटल रन में रेंस ने कई दिग्गजों को हराया।

रोमन ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। उनकी सफलता में पॉल हेमन का भी बड़ा रोल रहा। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने भी हमेशा उनकी मदद की। खैर रोमन की रिंग में वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रिपल एच ने मेनिया के बाद कहा था कि वो बहुत जल्द एक नई स्टोरीलाइन के साथ नज़र आएंगे। अब देखना होगा कि ट्राइबल चीफ की वापसी को लेकर आगे क्या नया अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications