Reasons Jacob Fatu Should Betray Solo Sikoa: WWE में अब नई ब्लडलाइन की स्थिति कुछ खास नहीं लग रही है। जेकब फाटू (Jacob Fatu) अपना रास्ता अलग करने के मूड में लग रहे हैं। मौजूदा मोमेंटम को देखकर लग रहा है कि वो बहुत जल्द सोलो सिकोआ को धोखा देने वाले हैं। WrestleMania 41 भी नजदीक आ रहा है। इस वजह से फैंस भी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन दो कारणों की बात करेंगे कि क्यों मेगा इवेंट से पहले फाटू द्वारा सिकोआ को धोखा दिया जाना चाहिए और दो क्यों बाद में देना चाहिए।
#1 WWE WrestleMania 41 से पहले देना चाहिए: जेकब फाटू के हाथ से टाइटल मैच पाने का मौका चला गया
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन, डेमियन प्रीस्ट और जेकब फाटू के बीच Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हुआ। फाटू मुकाबला नहीं जीत पाए। WrestleMania 41 में कोडी रोड्स के खिलाफ उनका टाइटल मैच पाने का सपना टूट गया। खैर इस मुकाबले में सोलो सिकोआ ने भी दखलअंदाजी की। उनके एक्शन के कारण ही फाटू का ध्यान भटका था। इस लिहाज से भी जेकब का अब उनको धोखा देना बनता है।
#1 WWE WrestleMania 41 के बाद देना चाहिए: ब्लडलाइन की स्टोरी पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में नहीं है
Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड के बाद से WWE ने ब्लडलाइन की स्टोरी पर ध्यान देना कम कर दिया है। अब फैंस की उत्सुकता भी कम हो गई है। अच्छे बिल्डअप के बाद अगर सोलो सिकोआ को जेकब फाटू द्वारा धोखा मिलेगा तो मजा आएगा। कंपनी को भी इससे फायदा होगा। इस वजह से भी WrestleMania 41 से पहले उन्हें सिकोआ के ऊपर टर्न नहीं लेना चाहिए।
#2 WWE WrestleMania 41 से पहले देना चाहिए: सोलो सिकोआ ने अपने दोनों साथियों को छोड़ा अकेले
Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में मिली हार के बाद सोलो सिकोआ की स्थिति अच्छी नहीं रही। वो टीवी पर कम दिखाई दिए। इस दौरान जेकब फाटू और टामा टोंगा ने ही कमान संभाली। एक लीडर के रूप में आपको हमेशा अपने साथियों के साथ खड़ा रहना चाहिए लेकिन सिकोआ ने ऐसा नहीं किया। फाटू इस बात से भी गुस्से में दिख रहे हैं। ये एक वजह है कि मेनिया से पहले सोलो को जेकब द्वारा धोखा दिया जाना चाहिए।
#2 WWE WrestleMania 41 के बाद देना चाहिए: रोमन रेंस के सामने होना चाहिए बड़ा मोमेंट
जेकब फाटू का सोलो सिकोआ को धोखा दिया जाना बहुत बड़ा पल होगा। उस समय अगर रोमन रेंस वहां पर मौजूद रहेंगे तो फिर सोचिए क्या होगा। माहौल पूरी तरह से बदल जाएगा। WrestleMania 41 से पहले ये चीज संभव नहीं लग रही है। रेंस इस समय WWE से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी का कोई समय नहीं है। इस लिहाज से भी ये कार्य अब WrestleMania 41 के बाद ही होना चाहिए।