2 कारण क्यों Roman Reigns की WWE Royal Rumble 2025 मैच में पहले नंबर पर एंट्री होनी चाहिए और 2 क्यों नहीं होनी चाहिए

WWE
Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस मचा सकते हैं बवाल (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Enter First Spot And Not: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। मेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) भी एक्शन में नज़र आएंगे। कुछ हफ्ते पहले पॉल हेमन ने SmackDown में उनकी एंट्री का ऐलान किया था। 2020 के बाद पहली बार रेंस इस मुकाबले का हिस्सा बनने वाले हैं। फैंस इस चीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। सवाल ये खड़ा हो रहा है कि वो किस नंबर पर एंट्री करेंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन की Royal Rumble मैच में पहले नंबर पर एंट्री होनी चाहिए और दो क्यों नहीं होनी चाहिए।

Ad

#1 होनी चाहिए: WWE Royal Rumble मैच में लंबे समय बाद रोमन रेंस लेंगे हिस्सा

Ad

अंतिम बार रोमन रेंस का जलवा रॉयल रंबल मैच में साल 2020 में दिखा था। इसके बाद उन्होंने हर साल अपने टाइटल को ही प्रीमियम लाइव इवेंट में डिफेंड किया। लंबे समय बाद वो इस बड़े मुकाबले का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो जरूर पहले नंबर पर उनकी एंट्री होनी चाहिए। मैच की शुरुआत से ही वो रहेंगे तो WWE यूनिवर्स का उत्साह चरम पर होगा। साथ ही साथ मैच में रोमांच भी बना रहेगा।

#1 नहीं होनी चाहिए: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के जल्दी एलिमिनेट होने के चांस बढ़ जाएंगे

Ad

कोई भी ये नहीं चाहेगा कि रोमन रेंस रॉयल रंबल मैच में जल्दी एलिमिनेट हो जाएं। अगर वो पहले नंबर पर एंट्री करते हैं तो फिर इस चीज के चांस बढ़ जाएंगे। मुकाबले में लंबा टाइम व्यतीत करना अब उनके लिए काफी मुश्किल काम होगा। अगर वो जल्दी बाहर हो जाते हैं तो फिर फैंस की उत्सुकता भी कम हो जाएगी। इस वजह से भी WWE ने उन्हें बाद के लिए बुक करना चाहिए।

#2 होनी चाहिए: बड़े मुकाबले में WWE दिग्गज रोमन रेंस अपना दबदबा दिखा सकते हैं

Ad

साल 2020 से रोमन रेंस ने WWE में एक अलग लेवल पर काम किया है। कोई भी उनके सामने नहीं टिक पाया। अब उनके पास टाइटल नहीं है। रॉयल रंबल मैच में वो पहले नंबर पर आकर अपना दबदबा कायम कर सकते हैं। लगातार स्टार्स को एलिमिनेट कर वो बता सकते हैं कि उनसे पार पाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है। इस वजह से भी उनकी शुरुआत में एंट्री बनती है।

#2 नहीं होनी चाहिए: इंजरी के खतरे को देखते हुए WWE द्वारा लिया जा सकता है बड़ा फैसला

रोमन रेंस अगर रॉयल रंबल मैच में पहले नंंबर पर एंट्री करेंगे तो फिर उन्हें ज्यादा समय मुकाबले में व्यतीत करना पड़ेगा। इस दौरान उनके इंजर्ड होने के चांस बढ़ सकते हैं। इसे कम करने के लिए उन्हें शुरुआत में नहीं आना चाहिए। WrestleMania 41 को देखते हुए उन्हें रिस्क नहीं लेना चाहिए। कहीं ना कहीं ये बात ट्रिपल एच और उनकी टीम के दिमाग में भी होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications