2 कारण क्यों WWE दिग्गज Paul Heyman को Roman Reigns के साथ फिर जुड़ जाना चाहिए और 2 क्यों उन्हें Brock Lesnar के साथ बने रहना चाहिए

WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है
WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है

WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर अपनी स्टोरीलाइन द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इस दुश्मनी में पॉल हेमन (Paul Heyman) का काफी बड़ा किरदार रहा है। पहले वो यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ जुड़े हुए थे। बाद में ट्राइबल चीफ ने उन्हें धोखा दे दिया और स्पेशल काउंसिल के पड़ से हटा दिया।

Ad

इसी वजह से हेमन ने लैसनर के साथ फिर से काम करने का निर्णय लिया। स्मैकडाउन (SmackDown) के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का एक सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट के दौरान लैसनर और हेमन साथ दिखाई दिए थे लेकिन हेमन ने रेंस को भी सफाई दी थी। इसी वजह से फैंस के बीच पॉल हेमन चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Ad

कभी लगता है कि रोमन रेंस और पॉल हेमन को साथ आ जाना चाहिए और कभी लगता है कि ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन को साथ काम करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस और पॉल हेमन को एक बार फिर साथ आना चाहिए और 2 कारण क्यों हेमन को ब्रॉक लैसनर के साथ बने रहना चाहिए।

2- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ जुड़ जाना चाहिए: ट्राइबल चीफ को जबरदस्त तरीके से फायदा मिला था

Ad

रोमन रेंस अपने सिंगल्स करियर के दौरान पहली बार हील बने थे। उनके कैरेक्टर को बेहतर बनाने में पॉल हेमन का बड़ा हाथ था। इस दिग्गज की वजह से ही रेंस को विलन के रूप में सफलता मिल पाई थी। अब दोनों अलग हो गए हैं और इस वजह से रेंस के कैरेक्टर पर एक बड़ा असर पड़ सकता है।

रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ गिमिक हेमन के बिना खराब हो सकता है। साथ ही रोमन के प्रोमो सैगमेंट्स में भी फर्क आ सकता है। हेमन के साथ रहने से रेंस को फायदा हुआ था। इसी वजह से रोमन रेंस और पॉल हेमन को एक बार फिर साथ आना चाहिए। यह रोमन के लिए अच्छी चीज़ होगी।

2- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के साथ बने रहना चाहिए: वो पॉल हेमन के साथ सालों से काम कर रहे हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन काफी सालों से साथ काम कर रहे हैं। ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन के साथ WWE में डेब्यू किया था और वो काफी समय तक साथ भी थे। 2012 में वापसी के बाद भी ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन साथ थे। हेमन और लैसनर की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे।

हेमन को देखते ही लैसनर की याद आ जाती थी। दोनों की जोड़ी का काफी बड़ा इतिहास रहा है और उन्होंने हमेशा साथ मिलकर बेहतर काम किया है। अब वो एक बार फिर साथ आ गए हैं और इसी वजह से उन्हें मिलकर काम करना चाहिए। दोनों को अलग करना अब एक निराशाजनक चीज़ होगी।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ जुड़ जाना चाहिए: ट्राइबल चीफ को पॉल हेमन के बिना देखना काफी अजीब लगेगा

Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन काफी समय से साथ दिखाई दे रहे हैं। रोमन रेंस की एंट्रेंस के समय पॉल हेमन साथ दिखाई देते थे और उनके प्रोमो सैगमेंट्स में भी हेमन एक अहम किरदार निभाते थे। इसी वजह से रोमन रेंस और पॉल हेमन को साथ देखने की आदत हो गई है। SmackDown के एपिसोड में रोमन अकेले दिखाई दे रहे थे।

उनकी एंट्रेंस में कमी साफ तौर पर नजर आ रही थी। वो अकेले प्रोमो कट करते हुए भी थोड़े अजीब लग रहे थे। इसी वजह से पता चल रहा था कि रोमन रेंस को पॉल हेमन के बिना देखना जरूर थोड़ा अजीब रहने वाला है। इसी वजह से रेंस को एक बार फिर स्पेशल काउंसिल को अपने साथ जोड़ना चाहिए।

1- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के साथ बने रहना चाहिए: रोमन रेंस ने खुद पॉल हेमन को स्पेशल काउंसिल के पद से हटाया था

Ad

रोमन रेंस ने SmackDown के एक एपिसोड में पॉल हेमन को स्पेशल काउंसिल के पद से हटाया था। रोमन ने अपनी मर्जी से हेमन को अलग किया था। इसी वजह से अब उन्हें एक बार फिर साथ जोड़ना काफी अजीब चीज़ रहेगी। रेंस से अलग होने के बाद ही हेमन ने द बीस्ट का साथ देने का निर्णय लिया है।

देखा जाए तो यह रोमन रेंस की गलती है और इसी वजह से हेमन को उनपर अब विश्वास नहीं करना चाहिए। पहले भी ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने मिलकर अच्छा तालमेल दिखाया है और वो आगे भी ऐसा कर सकते हैं। रेंस ने हेमन को हटाकर गलती की है और इसी वजह से पॉल को ब्रॉक लैसनर के साथ ही बने रहना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications