WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर अपनी स्टोरीलाइन द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इस दुश्मनी में पॉल हेमन (Paul Heyman) का काफी बड़ा किरदार रहा है। पहले वो यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ जुड़े हुए थे। बाद में ट्राइबल चीफ ने उन्हें धोखा दे दिया और स्पेशल काउंसिल के पड़ से हटा दिया।इसी वजह से हेमन ने लैसनर के साथ फिर से काम करने का निर्णय लिया। स्मैकडाउन (SmackDown) के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का एक सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट के दौरान लैसनर और हेमन साथ दिखाई दिए थे लेकिन हेमन ने रेंस को भी सफाई दी थी। इसी वजह से फैंस के बीच पॉल हेमन चर्चा का विषय बने हुए हैं।Doug Rush@TheDougRushRoman Reigns vs Brock Lesnar in a Paul Heyman on a Pole Match. #SmackDown6:50 AM · Jan 8, 20221Roman Reigns vs Brock Lesnar in a Paul Heyman on a Pole Match. #SmackDown https://t.co/tQkaCMjuOdकभी लगता है कि रोमन रेंस और पॉल हेमन को साथ आ जाना चाहिए और कभी लगता है कि ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन को साथ काम करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस और पॉल हेमन को एक बार फिर साथ आना चाहिए और 2 कारण क्यों हेमन को ब्रॉक लैसनर के साथ बने रहना चाहिए।2- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ जुड़ जाना चाहिए: ट्राइबल चीफ को जबरदस्त तरीके से फायदा मिला थाWrestlingWorldCC@WrestlingWCCAfter 476 days, Roman Reigns has fired Paul Heyman8:34 AM · Dec 18, 20211724205After 476 days, Roman Reigns has fired Paul Heyman https://t.co/3NZK4inE2mरोमन रेंस अपने सिंगल्स करियर के दौरान पहली बार हील बने थे। उनके कैरेक्टर को बेहतर बनाने में पॉल हेमन का बड़ा हाथ था। इस दिग्गज की वजह से ही रेंस को विलन के रूप में सफलता मिल पाई थी। अब दोनों अलग हो गए हैं और इस वजह से रेंस के कैरेक्टर पर एक बड़ा असर पड़ सकता है।रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ गिमिक हेमन के बिना खराब हो सकता है। साथ ही रोमन के प्रोमो सैगमेंट्स में भी फर्क आ सकता है। हेमन के साथ रहने से रेंस को फायदा हुआ था। इसी वजह से रोमन रेंस और पॉल हेमन को एक बार फिर साथ आना चाहिए। यह रोमन के लिए अच्छी चीज़ होगी।