2 कारण क्यों WWE दिग्गज Paul Heyman को Roman Reigns के साथ फिर जुड़ जाना चाहिए और 2 क्यों उन्हें Brock Lesnar के साथ बने रहना चाहिए

WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है
WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है

1- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के साथ बने रहना चाहिए: रोमन रेंस ने खुद पॉल हेमन को स्पेशल काउंसिल के पद से हटाया था

रोमन रेंस ने SmackDown के एक एपिसोड में पॉल हेमन को स्पेशल काउंसिल के पद से हटाया था। रोमन ने अपनी मर्जी से हेमन को अलग किया था। इसी वजह से अब उन्हें एक बार फिर साथ जोड़ना काफी अजीब चीज़ रहेगी। रेंस से अलग होने के बाद ही हेमन ने द बीस्ट का साथ देने का निर्णय लिया है।

देखा जाए तो यह रोमन रेंस की गलती है और इसी वजह से हेमन को उनपर अब विश्वास नहीं करना चाहिए। पहले भी ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने मिलकर अच्छा तालमेल दिखाया है और वो आगे भी ऐसा कर सकते हैं। रेंस ने हेमन को हटाकर गलती की है और इसी वजह से पॉल को ब्रॉक लैसनर के साथ ही बने रहना चाहिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now