Roman Reigns के WWE Royal Rumble में बनाए गए 2 रिकॉर्ड जो कभी नहीं टूट सकते हैं और 1 जिसे वो कभी नहीं तोड़ पाएंगे

WWE
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने बनाए हैं कुछ खास रिकॉर्ड (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Royal Rumble Records Never Broken: WWE Royal Rumble का इतिहास बहुत ही मजेदार रहा है। सालों से चले आ रहे इस इवेंट में बहुत बड़े कारनामे देखने को मिले हैं। कई रिकॉर्ड बने और कुछ टूट गए। कुछ का टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। रोमन रेंस (Roman Reignss) का प्रदर्शन भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट में हमेशा शानदार रहा है। उनके आंकड़े काफी जबरदस्त रहे हैं। इस आर्टिकल में हम रेंस के Royal Rumble में बनाए गए उन 2 रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जो कभी नहीं टूट सकते हैं और 1 जिसे वो कभी नहीं तोड़ पाएंगे।

#3 कभी नहीं टूट सकता: WWE Royal Rumble मैच में चार बार रनरअप रह चुके हैं रोमन रेंस

youtube-cover

WWE इतिहास में रोमन रेंस से ज्यादा कोई भी मेंस रॉयल रंबल मैच का रनरअप नहीं रहा है। उनके नाम ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका टूटना काफी मुश्किल है। वो 2014, 2017, 2018 और 2020 के उपविजेता रह चुके हैं। उन्हें एक तगड़ा रंबल परफॉर्मर कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है।

इस लिस्ट में रोमन रेंस के बाद दूसरे नंबर पर ट्रिपल एच का नाम आता है। आप सभी जानते हैं कि वो कुछ साल पहले रिटायर हो गए हैं। रोमन साल 2015 का रंबल मैच अपने नाम कर चुके हैं। द रॉक ने अंत में आकर उनकी मदद की थी।

#2 रोमन रेंस कभी नहीं तोड़ पाएंगे: WWE Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन का रिकॉर्ड

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर के नाम एक मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने का रिकॉर्ड है। साल 2020 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने पहले नंबर पर एंट्री की थी। इसके बाद लगातार उन्होंने 13 स्टार्स को रिंग के बाहर फेंका।

ब्रॉक लैसनर के इस रिकॉर्ड को रोमन रेंस भी अब शायद कभी नहीं तोड़ पाएंगे। उनके लिए इस सौभाग्य को प्राप्त करना काफी मुश्किल है। ट्रिपल एच के एरा में तो इसके बारे में सोचना किसी के लिए भी बहुत कठिन काम है।

#1 कभी नहीं टूट सकता: WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने लगातार चार साल टाइटल डिफेंड किया है

2021, 2022, 2023 और 2024 में हुए WWE Royal Rumble इवेंट में रोमन रेंस ने अपना टाइटल डिफेंड किया था। मजेदार बात ये है कि हर बार उन्होंने इसे रिटेन भी किया। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका टूटना अब काफी मुश्किल है।

रोमन ने 2021 में केविन ओवेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में डिफेंड की थी। 2022 में सैथ रॉलिंस और 2023 में केविन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रेंस ने दांव पर लगाई थी।। वहीं 2024 में एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट के खिलाफ रोमन ने अपना टाइटल फैटल 4 वे मैच में डिफेंड किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications