2 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE Raw में इस हफ्ते प्रभावित किया और 2 जो बिल्कुल फ्लॉप रहे

WWE
Raw में इस हफ्ते हुईं कुछ मजेदार चीजें (Photo: WWE.com)

Superstars Impressed And Flopped Raw: WWE Raw का शो इस हफ्ते काफी मजेदार रहा। खास सैगमेंट और बड़े मुकाबले देखने को मिले। शुरुआत में जे उसो (Jey Uso) के ऊपर गुंथर ने अटैक किया। दोनों के बीच WrestleMania 41 में मैच बुक कर दिया गया है। मेन इवेंट में भी रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल ने फैंस को अच्छा मैच दिया। एपिसोड में कुछ स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी। हालांकि, कुछ ने बहुत निराश किया। इस आर्टिकल में हम ऐसे दो स्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने Raw में प्रभावित किया और 2 जो फ्लॉप रहे।

Ad

#1 WWE Raw में सीएम पंक ने प्रभावित किया

Ad

WWE Raw में इस हफ्ते सीएम पंक का सैगमेंट हुआ। पंक बहुत ही एनर्जी में इस हफ्ते लगे। उन्होंने Elimination Chamber मैच जीतने का दावा किया। साथ ही साथ जॉन सीना को भी धमकी दी। द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने कहा कि वो WrestleMania का मेन इवेंट करेंगे। अपने खास प्रोमो से दिग्गज ने खूब प्रभावित किया। आत्मविश्वास से भरपूर सीएम को फैंस ने भी खूब चीयर किया, जिसे देखकर उनका मनोबल जरूर बढ़ा होगा।

#1 WWE Raw में लिव मॉर्गन फ्लॉप साबित हुईं

Ad

WWE Raw में इयो स्काई और डकोटा काई का मुकाबला लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ हुआ। मॉर्गन का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। फैंस उनसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। टैग टीम मुकाबले में लिव का प्रदर्शन इस हफ्ते कुछ खास नहीं रहा। ज्यादा दम उनके द्वारा देखने को नहीं मिला। कुल मिलाकर कहा जाए तो वो फ्लॉप साबित हुईं।

#2 WWE Raw में लोगन पॉल ने प्रभावित किया

Ad

Raw में सीएम पंक के सैगमेंट में लोगन पॉल ने दखलअंदाजी की। उन्होंने अपने खास अंदाज में पंक का मजाक उड़ाया। इसके बाद पॉल ने रे मिस्टीरियो को Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच में मात दी। लोगन ने अपने एक्शन से इस हफ्ते खूब प्रभावित किया। रे के ऊपर क्लीन जीत हासिल करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। मिस्टीरियो का नाम दिग्गजोंं की लिस्ट में आता है। सोशल मीडिया स्टार अपनी इस जीत को हमेशा याद रखेंगे।

#2 WWE Raw में रे मिस्टीरियो फ्लॉप साबित हुए

फैंस ने लोगन पॉल के खिलाफ रे मिस्टीरियो की जीत की उम्मीद इस हफ्ते लगाई थी। मैच की शुरुआत में मिस्टीरियो ने लोगन के ऊपर अपना दबदबा भी बनाया। हालांकि, अंत में उनको सफलता नहीं मिल पाई। मिस्टीरियो को हमेशा मुकाबले में जान लगा देने के लिए जाना जाता है। वो अंदाज उनका इस बार नज़र नहीं आया। कहीं ना कहीं उन्होंने अपने फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications