2 बड़े Superstars जिन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को छोड़ दिया और 2 जिन्होंने दोबारा डील साइन की

कुछ स्टार्स ने अपने करियर को WWE में आगे बढ़ाना सही नहीं समझा
कुछ स्टार्स ने अपने करियर को WWE में आगे बढ़ाना सही नहीं समझा

Superstars Who Left WWE & Who Didn't: WWE का कॉन्ट्रैक्ट पाना हर किसी रेसलर का सपना होता है। बहुत कम लोगों का ये सपना पूरा होता है। दशकों से चल रही है इस कंपनी में कई रेसलर आए और गए। किसी को कंपनी ने निकाल दिया तो कुछ ने स्वेच्छा से जाने का फैसला लिया।

Ad

पिछले कुछ सालों में कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को छोड़ दिया। इन स्टार्स ने फिर अन्य जगह काम किया। कुछ ने WWE के साथ ही अपने करियर को आगे बढ़ाने की सोची। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को अलविदा कह दिया और 2 जिन्होंने दोबारा डील साइन की।

#1 WWE को कहा अलविदा: दिग्गज ऐज ने AEW के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने का बनाया प्लान

Ad

दिग्गज ऐज ने साल 2011 में गर्दन की चोट के कारण रिटायरमेंट ले लिया था। साल 2020 में उन्होंने दोबारा WWE में वापसी कर चार साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इन चार सालों में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता।

30 सितंबर 2023 को ऐज का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इससे पहले 18 अगस्त को शेमस के खिलाफ उन्होंने WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। खैर उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया और WWE को अलविदा कह दिया। 1 अक्टूबर 2023 को उन्होंने AEW में अपना डेब्यू किया था।

#1 WWE के साथ बने रहे: ड्रू मैकइंटायर ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया

Ad

ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से WWE में अच्छा काम कर रहे हैं। खासतौर पर साल 2020 से उन्हें अच्छी सफलता कंपनी में मिली। WWE WrestleMania 40 के बाद ड्रू का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके बाद उन्हें लेकर कई खबरें भी आईं कि वो कंपनी छोड़ सकते हैं।

28 अप्रैल को द रॉक ने फैंस को बहुत बड़ी खबर दी। उन्होंने कहा कि मैकइंटायर ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। रॉक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ड्रू को एक तलवार भी भेजी थी।

#2 WWE को कहा अलविदा: डीन एंब्रोज ने भी अपने करियर को लेकर लिया था बड़ा निर्णय

Ad

साल 2012 में WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से डीन एंब्रोज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले शील्ड के साथ उन्होंने सफलता हासिल की और फिर उनका सिंगल्स रन भी जबरदस्त रहा। 30 अप्रैल 2019 को डीन का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया था।

उन्होंने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन ना करने का फैसला लिया और WWE अलविदा कह दिया। 1 मई 2019 को डीन ने जॉन मोक्सली नाम से AEW में डेब्यू किया। तब से लगातार वो वहां पर धमाकेदार काम कर रहे हैं।

#2 WWE के साथ बने रहे: मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने भी अपने फैंस को किया खुश

Ad

WWE में डेमियन प्रीस्ट के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। जजमेंड डे ग्रुप में शामिल होने के बाद से उनकी किस्मत बदल गई। WrestleMania 40 तो उनके लिए शानदार साबित हुआ क्योंकि इस बड़े इवेंट में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती।

इस साल फरवरी में प्रीस्ट का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया था। मई में इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने कंपनी के साथ कुछ महीने पहले अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कर लिया था। प्रीस्ट ने खुद इस बारे में जानकारी दी थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications