2 Superstars जिनके ऊपर WWE में वापसी के बाद Roman Reigns ने भरोसा करना चाहिए और 2 जिन पर नहीं करना चाहिए

WWE
जानिए लिस्ट में कौन-कौन से WWE स्टार्स शामिल हैं? (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Should Trust And Not: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक रोमन रेंस (Roman Reigns) की रिंग में वापसी नहीं हुई है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो बहुत जल्द रिंग में एंट्री करेंगे। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन के ऊपर भी सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर अटैक किया था।

Ad

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank होगा। इस शो में भी रेंस की वापसी हो सकती है। कंपनी ने जरूर उनके लिए कुछ खास प्लान बनाया होगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन दो स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके ऊपर WWE में वापसी के बाद रोमन को भरोसा करना चाहिए और दो जिनके ऊपर नहीं करना चाहिए।

#1 भरोसा करना चाहिए: क्या WWE स्टार जिमी उसो निभाएंगे रोमन रेंस का साथ

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। बहुत जल्द उनकी भी वापसी हो जाएगी। जिमी ने रोमन के साथ बहुत काम किया है और मुश्किल वक्त में हमेशा उनका साथ दिया है।

जिमी जरूर सोलो से अपना बदला लेने के लिए आतुर होंगे। ऐसे में रोमन को वापसी के बाद बिना कुछ सोचे समझे उनके ऊपर भरोसा करना चाहिए। वो रेंस का साथ आराम से दे सकते हैं। अगर रेंस की सिकोआ के साथ राइवलरी शुरू होती है तो फिर उसमें भी जिमी उनका साथ अच्छे से दे सकते हैं।

#1 भरोसा नहीं करना चाहिए: WWE दिग्गज पॉल हेमन कर सकते हैं कारनामा

Ad

पॉल हेमन का नाम लिस्ट में देखकर आप चौंक गए होंगे लेकिन ये हो सकता है। हेमन के दिमाग को कोई नहीं पढ़ सकता है। वो कब क्या कर देंगे किसी को नहीं पता होता है। रिंग में कई बार फैंस उनकी चालाकी देख चुके हैं। वो रोमन रेंस से बहुत प्यार करते हैं लेकिन उन्हें धोखा देने में बिल्कुल भी समय नहीं लेंगे।

सीएम पंक और ब्रॉक लैसनर को वो अपने ही अंदाज में धोखा दे चुके हैं। रोमन के साथ भी पॉल ऐसा कर सकते हैं। पॉल स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। रेंस को वापसी के बाद पॉल के साथ संभल कर रहना होगा। रेंस को एकदम से उनके ऊपर भरोसा नहीं करना चाहिए।

#2 भरोसा करना चाहिए: WWE में जे उसो ने पहले भी निभाया है रोमन रेंस का साथ

youtube-cover
Ad

पिछले साल SummerSlam में जे उसो का रोमन रेंस के साथ मैच हुआ था। जे उसो को हार का सामना करना पड़ा था। रेड ब्रांड में अब वो अच्छा काम कर रहे हैं। रोमन की सफलता के पीछे जे उसो का भी बड़ा हाथ रहा है। जे की रेंस के साथ दुश्मनी जरूर रही लेकिन उन्होंने ट्राइबल चीफ का साथ अच्छे से निभाया।

सिकोआ की नई ब्लडलाइन काफी मजबूत है। कहा जा रहा है कि रेंस वापसी कर सोलो को टक्कर देंगे। अब वो अकेले शायद ये काम नहीं कर पाएंगे। इस वजह से उन्हें जे उसो और जिमी उसो का साथ मिल सकता है। रेंस आराम से जे के ऊपर भरोसा कर सकते हैं।

#2 भरोसा नहीं करना चाहिए: क्या WWE स्टार सोलो सिकोआ भरोसे के लायक हैं?

Ad

वापसी के बाद शायद सोलो सिकोआ के साथ मिलकर रोमन रेंस काम कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी प्लान का खुलासा नहीं हुआ है। सिकोआ इस समय एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। वो ट्राइबल चीफ की गद्दी पूरी तरह हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में उनके लिए रोमन रेंस को धोखा देना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

रोमन रेंस अगर सोलो सिकोआ के ऊपर भरोसा करेंगे तो फिर ये उनकी बेवकूफी होगी। अब अगर रेंस ने सिकोआ के ऊपर भरोसा दिखाया तो वो अपने पांव पर ही कुल्हाड़ी मारेंगे। सिकोआ से रेंस को पूरी तरह बचना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications