WWE Draft 2021 के 4 राउंड इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में देखने को मिले। जिनमें रोमन रेंस (Roman Reigns), ऐज (Edge) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) जैसे बड़े सुपरस्टार्स को शामिल किया गया। ड्राफ्ट में सबसे पहला पिक रेंस रहे, जिन्हें SmackDown ने रिटेन किया है।वहीं Raw ने मौजूदा WWE चैंपियन बिग ई (Big e) को अपने साथ रखने का फैसला लिया है। सभी को उम्मीद थी कि कई बड़े सुपरस्टार्स को दूसरे ब्रांड में भेजा जा सकता है और ऐसा हुआ भी है। लेकिन कुछ ऐसे भी ड्राफ्ट हुए, जिनकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी।इस हफ्ते SmackDown में हुए ड्राफ्ट के सभी राउंड्स में शामिल सुपरस्टार्स को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 2 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें दूसरे ब्रांड में भेज कर WWE ने सही फैसला लिया और 2 जिन्हें दूसरे ब्रांड में नहीं जाना चाहिए था।WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर - SmackDown में भेजने का फैसला सहीB/R Wrestling@BRWrestling🔵 DREW MCINTYRE🔴 RK-BRO🔵 THE NEW DAY🔴 EDGERound 2 is wrapped #WWEDraft6:27 AM · Oct 2, 202171480🔵 DREW MCINTYRE🔴 RK-BRO🔵 THE NEW DAY🔴 EDGERound 2 is wrapped #WWEDraft https://t.co/eE9I36ozRbड्रू मैकइंटायर ने WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बनने के लिए बहुत लंबा सफर तय किया है। 2017 में उन्होंने WWE में वापसी की थी, कुछ समय उन्होंने NXT में काम किया जहां वो चैंपियन भी बने और 2018 में जाकर उनकी मेन रोस्टर में वापसी हुई थी।उन्हें बहुत बड़ा पुश 2020 की शुरुआत में मिलना शुरू हुआ, क्योंकि उसी समय उन्हें मेंस Royal Rumble मैच में जीत के लिए बुक किया गया था। आगे चलकर उन्होंने WrestleMania 36 के लिए उस समय के WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया और WrestleMania में लैसनर को हराकर पहली बार WWE चैंपियन भी बने।Calum MacDougall@CalumMacDougal3Hopefully Charlotte Flair & Drew McIntyre. twitter.com/WWE/status/144…WWE@WWEHERE WE GO!! 👑👀👑#SmackDown11:42 AM · Oct 2, 202158091075HERE WE GO!! 👑👀👑#SmackDown https://t.co/rnTGgvy4fG1:49 AM · Oct 11, 2018Hopefully Charlotte Flair & Drew McIntyre. twitter.com/WWE/status/144…वो Hell in a Cell 2021 पीपीवी तक चैंपियनशिप फ्यूड का हिस्सा बने रहे और इस समय तक WWE चैंपियन 4 बार बदल चुके थे। इसलिए फैंस भी मैकइंटायर को इस स्टोरीलाइन का हिस्सा बने रहते देख ऊबने लगे थे। अब SmackDown में उनके पास एकदम फ्रेश स्टोरीलाइन होगी और नए विरोधी मिल सकेंगे।