WWE का रोस्टर कुछ समय पहले बहुत बड़ा हुआ करता था, जिसमें एकसाथ कई सुपरस्टार्स को पुश दे पाना असंभव नजर आता था। मगर 2020 में शुरू हुई COVID-19 महामारी के बाद अब स्थिति काफी बदल चुकी है क्योंकि कंपनी द्वारा कई सुपरस्टार्स के रिलीज़ होने से रोस्टर काफी छोटा हो गया है।हालांकि अब पहले के मुकाबले ज्यादा सुपरस्टार्स को पुश दिया जा सकता है, लेकिन सबको एकसाथ बड़े सुपरस्टार के रूप में दिखाना भी संभव नहीं है। साल 2021 की बात की जाए तो लिव मॉर्गन, बियांका ब्लेयर और बिग ई समेत कई सुपरस्टार्स को बड़ा पुश दिया गया।दूसरी ओर 2022 में स्थिति काफी हद तक बदल चुकी है क्योंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कई रेसलर्स का पुश रोक दिया गया है, वहीं कुछ ऐसे भी नाम हैं जिन्हें जल्द ही बहुत बड़ा पुश मिल सकता है। इसलिए आइए जानते हैं उन 2 सुपरस्टार्स के बारे में, जिनके पुश को शायद WWE ने रोक दिया है, वहीं 2 ऐसे जिन्हें जल्द ही बड़ा पुश मिल सकता है।#)बिग ई - WWE ने पुश रोक दियाWWE@WWE.@WWEBigE & @TrueKofi reflect on becoming WWE Champion throughout their historic careers.#BlackHistoryMonth9:10 AM · Feb 16, 202254888.@WWEBigE & @TrueKofi reflect on becoming WWE Champion throughout their historic careers.#BlackHistoryMonth https://t.co/v07vXbXGgbबिग ई, WWE इतिहास की सबसे सफल टैग टीमों में से एक द न्यू डे के मेंबर रहे हैं, लेकिन 2020 के ड्राफ्ट में बिग ई को सिंगल्स पुश देने के लिए उन्हें द न्यू डे से अलग कर दिया गया था। आगे चलकर वो आईसी टाइटल फ्यूड में शामिल हुए और सैमी जेन को हराकर चैंपियन भी बने।कुछ समय बाद वो मिस्टर Money in the Bank बने, जिसे साल 2021 के सितंबर महीने के एक Raw एपिसोड में बॉबी लैश्ले पर कैश-इन कर वो नए WWE चैंपियन बने। बिग ई साल 2022 के पहले प्रीमियम लाइव इवेंट Day1 तक चैंपियन बने रहे, जहां फैटल-5-वे मैच में उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार मिली थी।Wrestling news@almsar_h#WWE Vince McMahon brought Kofi Kingston and Big E back together on SmackDown, but insisted that they not be referred to as Team New Day.12:09 PM · Feb 12, 20226614#WWE Vince McMahon brought Kofi Kingston and Big E back together on SmackDown, but insisted that they not be referred to as Team New Day. https://t.co/3OMGz3EJTvउसके बाद उन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन में शामिल ना किए जाने से नजर आने लगा था कि WWE के पास फिलहाल के लिए उनके पास अच्छे प्लान मौजूद नहीं हैं। इस समय वो ज़ेवियर वुड्स की गैरमौजूदगी में कोफी किंग्सटन के पार्टनर बने हुए हैं, लेकिन उनकी टीम को द न्यू डे की संज्ञा नहीं दी जा रही है।