WWE Money in the Bank 2022 में 2 चीज़ें जो फैंस को काफी पसंद आई और 2 जिन्हें नापसंद किया गया

WWE Money in the Bank 2022 के दौरान फैंस को कई रोमांचक पल देखने को मिलें हैं
WWE Money in the Bank 2022 के दौरान फैंस को कई रोमांचक पल देखने को मिलें हैं

Money in the Bank: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2022) का आयोजन लॉस वेगस में हुआ था। इस दौरान फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसके अलावा इस इवेंट में फैंस को कई हैरान कर देने वाले पल भी देखने को मिलें हैं।

कुछ चीज़ों को फैंस ने पसंद भी किया है और कुछ को नापसंद किया है। इस बार शो में दो Money in the Bank लैडर मैच, दो विमेंस चैंपियनशिप मैच और एक टैग टीम टाइटल मैच बुक किए गया था। खैर, आइए जानते हैं कि इस शो की 2 चीज़ें जो फैंस ने पसंद की और दो बातें जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई हैं।

4- फैंस को पसंद आया: WWE Money in the Bank में लिव मॉर्गन का चैंपियन बनना

शो के दौरान लिव मॉर्गन को फैंस का काफी ज्यादा सपोर्ट मिल रहा था। मैच के दौरान उन्हें बैकी लिच और असुका की तरह ही सपोर्ट मिल रहा था। जब उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता था, तो फैंस का एक सेक्शन उनके लिए 'यू डिजर्व इट' की चैंट भी कर रहा था। इसके अलावा जब उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन किया था, तब फैंस लगातार उनका सपोर्ट कर रहे थे।

उनके चैंपियन बनने के बाद भी फैंस 'यू डिजर्व इट' की चैंट कर रहे थे। शो के दौरान लिव मॉर्गन पूरी तरह से एक स्टार की तरह ही सामने आई हैं। इसके बाद फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि उनका एक अच्छा टाइटल रन देखने को मिलेगा। WWE उन्हें एक फेस स्टार की तरह से अच्छे से यूज कर सकता है क्योंकि फैंस अभी उनका काफी ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में लिव के पास भी अपने कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर करने का मौका होगा।

3- फैंस को पसंद नहीं आया: रोंडा राउजी और नटालिया का मुकाबला

अगर रेसलिंग को लेकर बात करें तो SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के मैच में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं थी। हालांकि, इस मैच में क्राउड काफी ज्यादा थका हुआ नजर आ रहा था। इसका कारण द उसोज़ और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मैच था। यह चैंपियनशिच मैच बेहद शानदार था।

इस मुकाबले में फैंस को बहुत ज्यादा रुचि नहीं थी। रोंडा और नटालिया ने इस मैच को यादगार बनाने की कोशिश की, लेकिन इस मैच को लेकर बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि WWE ने इस मुकाबले को गलत टाइम पर बुक किया था।

2- फैंस को पसंद आया: अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच

Money in the Bank 2022 में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच बेहद शानदार रहा है। इस दौरान द उसोज़ और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने अपने इन-रिंग वर्क से सभी को प्रभावित किया है। इस मुकाबले के दौरान क्राउड पूरी तरह से स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के सपोर्ट में था।

फैंस लगातार स्ट्रीट प्रॉफिट को चीयर कर रह थे। इस मुकाबले को फैंस की एनर्जी ने और ज्यादा खास बना दिया था। द उसोज और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने साबित कर दिया है कि क्यों वो इस समय WWE की टॉप टैग टीमों में गिने जाते हैं।

1- फैंस को पसंद नहीं आया: थ्योरी का Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतना

थ्योरी ने अपने छोटे से करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। वो सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और Money in the Bank विजेता भी हैं। इस समय थ्योरी एक परफेक्ट हील हैं और शो के दौरान यह देखने को भी मिला। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच के दौरान उन्हें लगातार फैंस बू कर रहे थे। फैंस बॉबी लैश्ले को सपोर्ट कर रहे थे।

बाद में जब एडम पियर्स ने इस बात की घोषणा की थी कि थ्योरी मेंस Money in the Bank लैडर मैच में हिस्सा लेंगे, तब भी उन्हें फैंस की हीट का सामना करना पड़ा था। जब उन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता तो भी फैंस उन्हें बू कर रहे थे। फैंस के रिएक्शन से साफ था कि वो थ्योरी को पसंद नहीं कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links