Brock Lesnar के साथ फेमस WWE Superstar ने ड्रीम मैच किया टीज, इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट शेयर कर दिए बड़े संकेत

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की वापसी कब होगी?
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की वापसी कब होगी?

Karrion Kross: WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) ने 5 अगस्त को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वापसी की थी। क्रॉस को पिछले साल कंपनी ने रिलीज कर दिया था। क्रॉस ने इसके बाद संकेत दे दिए थे कि वो जल्द ही अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल करेंगे। इसके अलावा मैकइंटायर को उन्होंने टारगेट किया। अब इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए क्रॉस ने WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ मैच टीज कर दिया है।

Ad

WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस की ने डाली इंस्टाग्राम स्टोरी

आए दिन क्रॉस अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बदलाव कर रहे हैं। अब एक फैन द्वारा एडिट की गई तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। जिसमें ब्रॉक लैसनर के साथ उनके मुकाबले को दिखाया गया है।

क्रॉस की इंस्टाग्राम स्टोरी
क्रॉस की इंस्टाग्राम स्टोरी

SummerSlam 2022 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही सही रहा था। इस मैच में लैसनर ने बहुत तोड़फोड़ की थी। हालांकि अंत में ब्रॉक लैसनर की इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2022 के बाद से लैसनर WWE में नजर नहीं आए है। WWE रिंग में फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लैसनर को WWE Day 1 इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया है। इसका आयोजन 1 जनवरी, 2023 को होगा। अब देखना होगा कि WWE ने लैसनर के लिए क्या प्लान तैयार किया है।

शायद इस साल के अंत तक वो वापसी कर सकते हैं। देखना होगा कि अब किस सुपरस्टार के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी। रोमन रेंस के साथ पूरे एक साल उनकी राइवलरी रही थी। दोनों के बीच कई मुकाबले हुए और हर मैच में रोमन रेंस की जीत हुई। हालांकि लैसनर ने अपने गिमिक से फैंस का दिल जरूर जीत लिया। क्रॉस को आने वाले समय में WWE द्वारा पुश जरूर दिया जाएगा। हो सकता है कि लैसनर के साथ भी उनकी टक्कर हो। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications