WWE में हर दौर के कुछ मुख्य सुपरस्टार्स रहे हैं, जो निरंतर हाई लेवल की स्टोरीलाइंस में शामिल रहे हैं और लोगों के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स होने के चलते मर्चेंडाइज़ की बिक्री से भी कंपनी को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। फिलहाल रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक हैं।Technical. Inevitable. #AndStill#WWEFastlane pic.twitter.com/pPNSuczOLV— Roman Reigns (@WWERomanReigns) March 22, 20212012 सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) में मेन रोस्टर डेब्यू करने के कुछ ही साल बाद WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बने और उस समय ये सोच पाना भी मुश्किल था कि क्या रेंस कभी हील टर्न लेंगे। WWE उन्हें लगातार कंपनी के फेस के रूप में प्रदर्शित कर रही थी, लेकिन लोगों ने उस किरदार में रेंस को कभी स्वीकार ही नहीं किया गया।ये भी पढ़ें: 5 WWE Wrestlemania मैच जो नहीं होने चाहिए थेइस दौरान रेंस कई बार WWE के साल के सबसे बड़े शो यानी Wrestlemania को हेडलाइन भी कर चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 ऐसे मौकों के बारे में बताएंगे जब रोमन रेंस Wrestlemania में WWE चैंपियन नहीं बन पाए और एक ऐसा मौका जब वो चैंपियन बने।ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ अभी तक रोमन रेंस का सिंगल्स मैच नहीं हुआ हैWrestlemania 31 - रोमन रेंस WWE चैंपियन नहीं बनेI love this moment when @WWERollins had CASHIN. This was my favorite Seth Rollins moment so far pic.twitter.com/s3wI0zTQwL— ♚ #Stina ♚ (@StinaRenee94) September 27, 2015साल 2014 में ही रोमन रेंस को बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश मिलने लगा था, इसी कारण उनके 2015 के सफर की शुरुआत Royal Rumble मैच में जीत के साथ हुई। उन्हें Wrestlemania 31 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।ये पहला मौका था जब रोमन रेंस किसी Wrestlemania को मेन इवेंट कर रहे थे। मैच में अधिकांश समय लैसनर को ही बढ़त प्राप्त थी, वहीं अंतिम क्षणों में जब रेंस को बढ़त मिलनी शुरू हुई तभी सैथ रॉलिंस Money in the Bank ब्रीफ़केस को कैशइन करने बाहर आए। उन्होंने रोमन रेंस को पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनसे Wrestlemania में रोमन रेंस का मैच कभी नहीं हुआWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।