रैसलमेनिया 35 WWE के इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला पे-पर-व्यू होने वाला है। खबरों के मुताबिक 7 अप्रैल को इस शो के दौरान 15 से अधिक रैसलिंग मुकाबले होने वाले हैं। यह पे-पर-व्यू मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी से 7 अप्रैल (भारत में 8 अप्रैल) को लाइव देखा जाएगा। हाल ही में WWE में अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में घोषणा की है कि, WWE इतिहास में पहली बार रैसलमेनिया के मेन इवेंट में कोई विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबला राॅ विमेंस चैंपियनशिप के लिए लड़ा जाएगा।
इस मुकाबले के अलावा रैसलमेनिया 35 के लिए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच, WWE चैंपियनशिप मैच, रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच एवं बतिस्ता और ट्रिपल एच के बीच कमाल का मुकाबला देखने को मिलेगा। WWE के अधिकतर बड़े रैसलर रैसलमेनिया 35 के लिए बुक किए जा चुके हैं। लेकिन अभी भी कुछ रैसलर को रैसलमेनिया 35 के लिए किसी भी मुकाबले में शामिल नहीं किया गया है।
तो आइए जान लेते हैं, ऐसे दो सुपरस्टार के बारे में जिन्हें दर्शक रैसलमेनिया 35 में लड़ते हुए देखना चाहते हैं, और दो ऐसे सुपरस्टार के बारे में जिन्हें लड़ते हुए देखना वे बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे।
#2 दर्शक जिनका मुकाबला देखना नहीं चाहते: बैरन कॉर्बिन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/2a9d3-15538836057758-800.jpg 1920w)
वर्तमान में बैरन कॉर्बिन एकमात्र ऐसे रैसलर है, जिन्हें WWE दर्शको द्वारा काफी हेट किया जा रहा है। हाल ही में जब कर्ट एंगल के रिटायरमेंट मुकाबले के लिए रैसलमेनिया 35 में उनका प्रतिद्वंदी बैरन कॉर्बिन को तय किया गया, तब से दर्शक बैरन कॉर्बिन को और भी नापसंद कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि बैरन कॉर्बिन, कर्ट एंगल के खिलाफ रैसलमेनिया 35 में लड़ना बिल्कुल भी डिजर्व नहीं करते।
कर्ट एंगल और बैरन कॉर्बिन के बीच लड़ाई की शुरुआत तब हुई, जब बैरन कॉर्बिन मंडे नाइट रॉ में कर्ट एंगल को जनरल मैनेजर की पद से हटाकर एक्टिंग जनरल मैनेजर बने। किंतु इसके बाद इन दोनों के बीच मुकाबला WWE दर्शक देख चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर रैसलमेनिया 35 में वे यह मुकाबला देखना पसंद नहीं चाहते। खबरों के मुताबिक रैसलमेनिया 35 में बैरन कॉर्बिन की जगह जॉन सीना, कर्ट एंगल का सामना करते हुए नजर आ सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 दर्शक जिनका मुकाबला देखना चाहते है: केविन ओवेंस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/b5f0b-15538836283110-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस ने अपनी इंजरी से रिकवर करने के बाद स्मैकडाउन लाइव के एक एपिसोड में अपनी वापसी की। जिसके बाद फास्टलेन में कोफी किंग्सटन के स्थान पर केविन ओवेंस को WWE चैंपियनशिप मुकाबले में हिस्सा लेने का मौका मिला। इसके पीछे का कारण यह था कि WWE कोफी किंग्सटन और डेनियल ब्रायन के बीच मुकाबला फास्टलेन में नहीं बल्कि रैसलमेनिया 35 के दौरान दिखाना चाहती है।
केविन ओवेंस को वर्तमान में किसी भी स्टोरी लाइन का हिस्सा बनते हुए नहीं दिखाया जा रहा, ऐसे में क्या उनका कोई मुकाबला रैसलमेनिया 35 में होगा? इस बात को लेकर कोई भी सही अंदाजा नहीं लगा सकता। लंबे समय के WWE में वापस केविन ओवेंस को रैसलमेनिया 35 में हर कोई लड़ते हुए देखना चाहता है और WWE रैसलमेनिया के लिए उन्हें ‘आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल’ में बुक कर सकती है।
#1 दर्शक जिनका मुकाबला देखना नहीं चाहते: शेन मैकमैहन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ba9a4-15538836847710-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर शेन मैकमैहन और द मिज के बीच एक स्टोरी लाइन देखने को मिल रही है, और यह बात कंफर्म हो चुकी है कि इन दोनों रैसलर के बीच रैसलमेनिया 35 के दौरान एक मुकाबला होगा। किंतु इस मुकाबले को लेकर अधिकांश फैन उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं। शेन मैकमैहन की उम्र 49 वर्ष हो चुकी है, और वह पहले की तरह रिंग में अच्छे से रैसलिंग नहीं कर सकते।
शेन ने 2016 के दौरान अपनी वापसी की थी, जिसके बाद रैसलमेनिया 32 में उनका मुकाबला अंडरटेकर के साथ हुआ। रैसलमेनिया 34 में वे एजे स्टाइल्स के साथ लड़े थे, जबकि पिछले साल रैसलमेनिया में वो एक टीम के रूप में डेनियल ब्रायन के साथ मिलकर, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के विरुद्ध लड़े थे। रिंग में अपनी रैसलिंग परफॉर्मेंस अच्छी ना होने के कारण वो रैसलमेनिया में मुकाबला लड़ना डिजर्व बिल्कुल भी नहीं करते।
#1 दर्शक जिनका मुकाबला देखना चाहते है: ब्रॉन स्ट्रोमैन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1cbeb-15538835797406-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 34 के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE द्वारा काफी अच्छा पुश दिया गया। जहां WWE उन्हें कंपनी का अगला बड़ा मॉन्सटर बनाना चाहती थी। अपने कारनामों के कारण WWE दर्शको द्वारा, ब्रॉन स्ट्रोमैन को काफी पसंद भी किया गया। किंतु पिछले कुछ समय से ब्रॉन स्ट्रोमैन को रैसलिंग के मेन कार्ड से निकाल कर मिड कार्ड में डाल दिया गया है, जो ब्रॉन स्ट्रोमैन को पसंद करने वाले लोगों के लिए बुरी बात है।
ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा WWE में कई यादगार कारनामे किए गए, जिसमें एंबुलेंस पलटना, कार तबाह करना, ब्रॉक लैसनर के ऊपर स्टेज गिराना आदि सम्मिलित है। रोमन रेंस की बीमारी के बारे में पता चलने के बाद क्रॉउन ज्वैल' में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ब्रॉन स्ट्रोमैन से हुआ था। उसके बाद ब्राॅन स्ट्रोमैन को WWE द्वारा यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका दिया जाना बंद कर दिया गया।
रैसलमेनिया 35 के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन को किसी भी मुकाबले में शामिल नहीं किया गया है।