Legends Can or Not Chance World Champion 2025: WWE के लिए 2024 अच्छा रहा और कई बड़े सुपरस्टार्स ने वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया। 2025 में भी कुछ रेसलर्स टॉप पर आ सकते हैं। चुनिंदा ऐसे दिग्गज हैं, जो सालों से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं और उन्हें अब मौका मिल सकता है। दूसरी ओर कुछ को शायद चांस नहीं मिले। इस आर्टिकल में हम 2 दिग्गज के बारे में बात करेंगे, जो 2025 में आखिर 10 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं और 2 जिन्हें शायद मौका नहीं मिलेगा। 2- 2025 में 10 साल बाद आखिर वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं: WWE में सीएम पंक को मिलेगा मौका? View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक ने Survivor Series WarGames 2023 में वापसी की थी। 2024 में ज्यादातर समय पंक चोटिल रहे और फिर ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी में शामिल हो गए। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड टाइटल को निशाना बनाने का मौका नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को चैलेंज करने के संकेत दिए हैं। सीएम पंक 2025 में चैंपियन बनने के लक्ष्य से आए हैं और उन्हें मौका मिल सकता है। वो आखिरी बार 2013 में बतौर WWE चैंपियन नज़र आए थे। अब पंक को दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा करना चाहिए। फैंस उनका एक और रन देखना चाहेंगे, क्योंकि अभी तक उन्होंने प्रभावित किया है। 2- 2025 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का चांस नहीं मिलेगा: WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो अन्य स्टार्स को आगे लाने की कोशिश में हैं View this post on Instagram Instagram Postरे मिस्टीरियो ने WWE में रहते हुए शानदार काम किया और वो बेहद सफल भी रहे हैं। मिस्टीरियो अपने रिटायरमेंट के करीब हैं और इसी वजह से वो पिछले कुछ समय में मिड कार्ड डिवीजन में रहते हुए अन्य स्टार्स को आगे लाने की कोशिश में हैं। उन्होंने पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ स्टोरीलाइन में काम करके उनका कद बढ़ाया। इसके अलावा सैंटोस इस्कोबार के साथ उनकी स्टोरी रोचक साबित हुई थी। रे मिस्टीरियो LWO के लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। अभी ड्रैगन ली समेत अन्य स्टार्स को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। साफ तौर पर लग रहा है कि मिस्टीरियो इसी रोल में काम करेंगे और ऐसे में उनका फिर से टॉप पर आना मुश्किल है। इसी वजह से लग रहा है कि वो शायद ही दोबारा कभी वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे। 2025 में वो इस चीज से वंचित रह सकते हैं। 1- 2025 में 10 साल बाद आखिर वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं: WWE द्वारा द रॉक को मौका दिया जाएगा? View this post on Instagram Instagram Postद रॉक ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के साथ अपनी स्टोरी टीज़ की थी। इसके बाद से रोड्स के पास ही चैंपियनशिप है और रॉक एक्शन से दूर हैं। लग रहा है कि 2025 में ग्रेट वन दोबारा WWE में मैच के लिए वापसी करेंगे। रॉक वापस आकर रोड्स को निशाना बना सकते हैं और उन्हें टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं। रॉक और कोडी के बीच इसके बाद मैच हो सकता है। ग्रेट वन ने आखिरी बार 2013 में WWE चैंपियनशिप जीती थी और इसके बाद से उन्होंने रिंग में उतना काम नहीं किया है। यही कारण है कि वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सकते हैं और 12 साल का सूखा खत्म कर सकते हैं। 1- 2025 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का चांस नहीं मिलेगा: WWE में शेमस मिड कार्ड डिवीजन में काम कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postशेमस ने WWE में रहते हुए काफी जबरदस्त काम किया है और वो बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने 2015 में आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। शेमस इसके बाद मिड कार्ड और टैग टीम चैंपियन रहे हैं। WWE उन्हें पिछले कुछ सालों से मिड कार्ड स्टार के तौर पर बुक कर रहा है। उन्होंने कई सारे स्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर उन्हें आगे लाने में मदद की है। शेमस ने अपने करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती है। वो पिछले कुछ सालों से इस टाइटल को जीतकर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का सम्मान हासिल करने की कोशिश में हैं। ऐसा लग रहा है कि शेमस का यह सफर 2025 में भी जारी रहेगा और वो आखिर इतिहास रचते हुए आईसी चैंपियन बन सकते हैं। वो इस साल शायद वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाएंगे। देखा जाए, तो उनके करियर के लिए अभी आईसी टाइटल पर कब्जा करना ज्यादा फायदेमंद रह सकता है।