2 WWE Superstars जिनका SummerSlam 2022 में हील टर्न हो सकता है और 2 जो बेबीफेस बन सकते हैं

..
WWE SummerSlam में निश्चित ही कुछ बदलाव तो देखने मिलेंगे ही
WWE SummerSlam में निश्चित ही कुछ बदलाव तो देखने मिलेंगे ही

SummerSlam: WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2022 साल का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है, जो नैशविल, टेनेसी के निशान स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। कंपनी ने भी बड़े सरप्राइजों से फैंस को अपनी सीटों से बार-बार उठाने की तैयारी कर ली है। कई चैंपियनशिप, सिंगल्स और टैग टीम मुकाबले इवेंट में अपनी जगह बना चुके हैं।

बड़े मुकाबलों के साथ सभी फैंस कुछ हील और फेस टर्न का अनुमान लगा रहे हैं, ताकि यह इवेंट और भी ज्यादा रोमांचक हो जाए। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्हें निश्चित ही कैरेक्टर में बदलाव की सख्त जरूरत है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SummerSlam 2022 इवेंट में 2 सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जिनका हील टर्न हो सकता है और 2 सुपरस्टार्स जो फेस बन सकते हैं।

2- SummerSlam में बेबीफेस बन सकती हैं: WWE सुपरस्टार बैकी लिंच

क्या होगा बैकी लिंच के कैरेक्टर में बदलाव ?
क्या होगा बैकी लिंच के कैरेक्टर में बदलाव ?

WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। पिछले साल SummerSlam में बिग टाइम बैक्स ने मात्र 26 सेकंड्स में ब्लेयर को हराकर सभी को हैरान कर दिया था। इस साल भी दोनों SummerSlam में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

अफवाहों की माने तो बियांका ब्लेयर अपने जबरदस्त प्रदर्शन से इस मैच में जीत की हकदार मानी जा रही हैं। मैच में हार के बाद बैकी अपनी विरोधी से हाथ मिलाकर जीत की बधाई दे सकती हैं, जो बैकी लिंच के फेस टर्न की ओर इशारा होगा। फैंस भी काफी लंबे वक्त से फेस बैकी लिंच को देखने के लिए उत्सुक हैं।

2- हील बन सकते हैं: एंजलो डॉकिंस

क्या मोंटेज फोर्ड को मिलेगा बड़ा धोखा ?
क्या मोंटेज फोर्ड को मिलेगा बड़ा धोखा ?

कयास लगाए जा रहे हैं कि रोमन रेंस आने वाले लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में ब्रॉक लैसनर पर जीत दर्ज कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह भी माना जा रहा है कि उसोज अपने टैग टाइटल्स द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ रिटेन कर सकते हैं। यह परिणाम ब्लडलाइन का दबदबा लगातार बढ़ने की झलक हो सकती है।

दूसरी तरफ स्ट्रीट प्रॉफिट्स लगातार मिल रही हार से परेशान हैं। एक और बड़ी हार निश्चित ही पूर्व NXT और Raw टैग टीम चैंपियंस के बीच दरार डाल सकती है। डॉकिंस हार से परेशान होकर फोर्ड पर जबरदस्त हमला कर सकते हैं। मोंटेज फोर्ड का क्राउड के साथ कनेक्शन भी डॉकिंस के हमले का बड़ा कारण हो सकता है।

1- बेबीफेस बन सकते हैं: द उसोज़

क्या ब्लडलाइन में पड़ जाएगी दरार ?
क्या ब्लडलाइन में पड़ जाएगी दरार ?

SummerSlam 2022 में स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ मैच में द उसोज जीत दर्ज करने की पहली पसंद माने जा रहे हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उसोज टैग टीम डिवीजन की बेस्ट टीमों में से एक हैं लेकिन रोमन रेंस का अपने भाइयों का साथ देना उन्हें बाकी टैग टीमों से एक कदम आगे रखता है।

अगर स्ट्रीट प्रॉफिट्स असल में ट्राइबल चीफ की गलती के कारण द उसोज को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस बन जाएं तो यह शॉकिंग चीज़ होगी। निश्चित ही यह ब्लडलाइन में दरार की शुरुआत होगी। हो सकता है कि वो शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर या थ्योरी की अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में मदद करके फेस टर्न लें।

1- हील बन सकते हैं: डॉमिनिक मिस्टीरियो

क्या डॉमिनिक देंगे अपने पिता को धोखा ?
क्या डॉमिनिक देंगे अपने पिता को धोखा ?

द जजमेंट डे पिछले कई हफ्तों से डॉमिनिक मिस्टीरियो को ग्रुप का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रहा है। अपने पिता को बचाने के लिए डॉमिनिक ने भी जजमेंट डे को जॉइन करने के लिए हामी भर दी थी। हालांकि, ऐसा कुछ अभी तक देखने को नहीं मिला है। SummerSlam 2022 में द मिस्टीरियोस का सामना जजमेंट डे से होगा।

जजमेंट डे ने द मिस्टीरियोस को तोड़ने की बात कही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि डॉमिनिक हील बनकर अपने पिता को धोखा देते हुए उनके दुश्मनों का साथ दे सकते हैं। साल का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam जजमेंट डे के नए मेंबर के शामिल होने की सर्वश्रेष्ठ जगह बन सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications