2 मौजूदा WWE Superstars जिनकी सगाई हो चुकी है और दो जिन्होंने हाल ही में शादी की 

WWE
WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली अपने-अपने पार्टनर के साथ

WWE: रेसलिंग जगत में काम करने वाले रेसलर्स जहां रिंग में मूव्स का इस्तेमाल करके अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं तो वहीं व्यक्तिगत जीवन में कोई उनके दिल को अपना बना लेता है। WWE रेसलर्स अमूमन अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात नहीं करते हैं लेकिन फिर भी उनसे जुड़ी जानकारी सामने आ जाती है।

WWE में काम करने वाले कुछ रेसलर्स ने पिछले कुछ में शादी करके जिंदगी की नई पारी शुरू की है जबकि कई अन्य इस समय इंगेज्ड हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हाल में शादी की है जबकि 2 अन्य इस समय इंगेज्ड हैं:

सगाई हो चुकी है - WWE सुपरस्टार रिकोशे और समांथा इर्विन

रिकोशे और समांथा इर्विन ने कंपनी को 2018 और 2021 में ज्वाइन किया था। इसके बावजूद ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों 2020 से ही डेट कर रहे हैं। इन्होंने अपने रिश्ते को शुरूआत में सबसे छुपाकर रखा था लेकिन यह बात ज्यादा समय तक छुप नहीं सकी थी।

2021 में इन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। इन्होंने इसकी जानकारी फैंस को दी थी। Raw में इन दोनों के बीच में कोई बातचीत हाल में देखने को नहीं मिली है। 10 जनवरी 2023 को इन्होंने अपनी सगाई की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए की थी।

हाल में शादी की है - WWE सुपरस्टार शॉट्ज़ी

शॉट्ज़ी ने 2023 में अपने बॉयफ्रेंड जीसस अल्फारो के साथ शादी कर ली थी। इनकी कहानी बेहद जबरदस्त थी क्योंकि शॉट्ज़ी ने अपनी शादी के दिन कुछ बेहद खास किया था जिसकी उम्मीद किसी भी रेसलिंग फैन ने नहीं की थी।

शॉट्ज़ी ने जुलाई 2023 में सगाई की और दिसंबर में शादी कर ली थी। जब उन्हें मालूम हुआ कि वह वेगस में परफॉर्म करने वाली हैं तो उन्होंने पहले शादी की और फिर उसी ड्रेस में रेसलिंग भी की थी। यह उनके काम के प्रति डेडिकेशन को दर्शाता है जो बेहद खास बात है।

सगाई हो चुकी है - WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली

रिया रिप्ली WWE की सबसे पॉवरफुल परफॉर्मर हैं। वह इस समय विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं। द जजमेंट डे के साथ काम करते हुए वह डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह उनके साथ किसी रिश्ते में नहीं हैं। यह बात डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए भी कही जा सकती है।

रिया ने 2022 में पूर्व WWE और मौजूदा AEW सुपरस्टार बडी मर्फी के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सबको बताया था। इन्होंने अगस्त 2023 में सगाई कर ली थी। उन्होंने अपनी शादी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

हाल में शादी की है - WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो टीवी पर भले ही रिया रिप्ली के साथ दिखते हों लेकिन असल जिंदगी में वह मैरी जूलियट के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने मैरी के साथ 7 मार्च 2024 को शादी की थी। इससे जुड़ा हुआ वीडियो भी सामने आया था जहां डॉमिनिक के पिता रे मिस्टीरियो डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे

इन दोनों की मुलाकात हाई स्कूल के दौरान हुई थी जब यह दोनों 14 साल के थे। इसके बाद दोनों ने साथ रहकर खुद को जानने का प्रयास किया और 10 साल बाद दोनों ने इस रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now