2 WWE Superstars जो साल 2022 के अंत से पहले चैंपियनशिप हार सकते हैं और 2 जो चैंपियन बने रह सकते हैं

Ujjaval
WWE में लगातार टाइटल चेंज होते हैं
WWE में लगातार टाइटल चेंज होते हैं

WWE: WWE में हर साल कई बड़ी चीज़ें देखने को मिलती है। WWE में चैंपियनशिप का काफी ज्यादा महत्व है और इसी कारण हर साल कई सारे सुपरस्टार्स चैंपियनशिप हारते हैं। इसी बीच नए सुपरस्टार्स को चैंपियन बनकर आगे आने का मौका मिलता है। 2022 में भी कई सारे टाइटल चेंज देखने को मिले हैं।

कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने साल की शुरुआत बतौर चैंपियन की थी और अंत भी टाइटल होल्ड करके ही करेंगे। हालांकि, कुछ मौजूदा चैंपियंस 2022 के अंत से पहले चैंपियनशिप हार सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो 2022 के अंत से पहले चैंपियनशिप हार सकते हैं और 2 जो चैंपियन बने रह सकते हैं।

2- चैंपियन बने रह सकते हैं: इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर

youtube-cover

गुंथर ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से लगातार प्रभावित किया है। फैंस उन्हें टीवी पर देखना पसंद करते हैं। उनके पास काफी महीनों से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है और कोई उनके जबरदस्त टाइटल रन को रोक नहीं पाया है। वो SmackDown रोस्टर को पूरी तरह से डॉमिनेट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

गुंथर का चैंपियनशिप रन बहुत स्पेशल है और इसी कारण से WWE साधारण तरीके से इसका अंत नहीं करना चाहेगा। वो गुंथर को अभी चैंपियन बनाकर टॉप स्टार के रूप में आगे लाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आने वाले कुछ समय तक उनका टाइटल रन जारी रह सकता है। वो 2022 के अंत तक चैंपियन बने रह सकते हैं।

2- चैंपियनशिप हार सकते हैं: विमेंस टैग टीम चैंपियंस इयो स्काई और डकोटा काई

youtube-cover

डैमेज कंट्रोल फैक्शन के पास इस समय विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है। हाल ही में Crown Jewel 2022 में इयो स्काई और डकोटा काई ने मिलकर एक बार फिर टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। हालांकि, Raw में उनकी बुकिंग उतनी तगड़ी नहीं है और डैमेज कंट्रोल बतौर फैक्शन फैंस से कनेक्ट भी नहीं कर पा रहा है।

अगर यह चीज़ कुछ और हफ्तों तक जारी रही, तो फिर टाइटल चेंज जरूर देखने को मिल सकता है। WWE के पास एलेक्सा ब्लिस और ओस्का को एक बार फिर चैंपियन बनाने का विकल्प रहेगा क्योंकि उनका आखिरी टाइटल रन कुछ ही दिनों में खत्म हो गया था। इसके अलावा रोंडा राउजी और शेना बैज़लर भी काफी तगड़े विरोधी रहेंगे।

1- चैंपियन बने रह सकते हैं: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस से इस समय चैंपियनशिप छीनना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। उनका ऐतिहासिक टाइटल रन चल रहा है और कोई उन्हें पराजित नहीं कर पाया है। रोमन रेंस Survivor Series WarGames इवेंट में ब्लडलाइन फैक्शन के सदस्यों के साथ टीम बनाकर बड़े मैच का हिस्सा बन सकते हैं।

यह WWE के लिए 2022 का आखिरी इवेंट है। WWE किसी साधारण इवेंट में रोमन रेंस का टाइटल चेंज भी बुक करेगा। ऐसे में रोमन रेंस इस साल का अंत बतौर चैंपियन कर सकते हैं। उन्होंने 2022 की शुरुआत यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर की थी और अब WWE चैंपियनशिप भी उनके पास है।

1- चैंपियनशिप हार सकते हैं: यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन सैथ रॉलिंस

youtube-cover

सैथ रॉलिंस के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और उन्होंने कुछ समय पहले ही इस टाइटल पर कब्जा किया है। हालांकि, उनपर इस समय काफी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। सैथ की इस समय बॉबी लैश्ले, ऑस्टिन थ्योरी और मुस्तफा अली के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है।

ऐसे में अगर वो पूरी मेहनत भी करते हैं, तो भी कोई सुपरस्टार अन्य रेसलर को पिन करके चैंपियन बन सकता है। फैंस को उम्मीद है कि Survivor Series WarGames में फैटल 4 वे मैच होगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर Raw के किसी एपिसोड में यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस समय बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी को बहुत ताकतवर दिखाया जा रहा है। ऐसे में वो चैंपियंस बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now