2 WWE Superstars जिन्हें विलन बन जाना चाहिए और 2 जिन्हें अब बेबीफेस बनना चाहिए

Ujjaval
WWE सुपरस्टार्स को कैरेक्टर में बदलाव करने की जरूरत है
WWE सुपरस्टार्स को कैरेक्टर में बदलाव करने की जरूरत है

WWE: WWE में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर एक सुपरस्टार अपने किरदार को अनोखा बनाने की कोशिश करता है। कई रेसलर्स WWE में हील की तरह रहते हैं वहीं कुछ बेबीफेस का किरदार निभाते हैं। इस समय WWE के अंदर दोनों तरह के कैरेक्टर्स निभाने वाले सुपरस्टार्स मौजूद हैं।

कई बार अगर कैरेक्टर काम नहीं करता है और फैंस उन्हें पसंद नहीं करते तो फिर बदलाव देखने को मिलता है। इस समय WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें अपने कैरेक्टर में चेंज करने की सख्त जरूरत है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें हील बन जाना चाहिए और 2 जिन्हें बेबीफेस बनना चाहिए।

2- हील बनना चाहिए: WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन इस समय WWE में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन कुछ महीनों बाद उनका रिटर्न देखने को मिल सकता है। ऑर्टन ने अपने WWE करियर में हील और बेबीफेस दोनों कैरेक्टर्स में सफलता हासिल की है। ऑर्टन पिछले कुछ समय से रिडल के साथ काम कर रहे थे और इस दौरान वो बेबीफेस का किरदार निभा रहे थे।

ऑर्टन एक बार फिर हील बन सकते हैं। वो वापसी करते हुए फैंस को चौंका सकते हैं और अपने टैग टीम पार्टनर रिडल पर हमला कर सकते हैं। वो रिडल को धोखा देकर उनके साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच मैच देखना काफी रोचक रहेगा क्योंकि उन्होंने साथ मिलकर बढ़िया काम किया है।

2- बेबीफेस बनना चाहिए: बैकी लिंच

बैकी लिंच ने SummerSlam 2021 में हील टर्न के रूप में वापसी की थी। इसके पहले वो बेबीफेस के तौर पर नजर आती थीं और फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे। लिंच को हील के तौर पर नजर आते हुए काफी समय हो गया है और उन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव करने की जरूरत है।

इसी वजह से वो एक बार फिर बेबीफेस बन सकती हैं। लिंच काफी समय से बेहतर प्रदर्शन करने में असफल साबित हो रही हैं। इसी वजह से वो अपनी गलती को सुधार सकती हैं और एक बार फिर बेबीफेस बन सकती हैं। फैंस उन्हें आज भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया देते हैं और इसी वजह उनका बेबीफेस टर्न ज्यादा अच्छा विकल्प रहेगा।

1- हील बनना चाहिए: एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने WWE करियर की शुरुआत में हील के तौर पर काम किया था और जॉन सीना के साथ उनकी दुश्मनी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इससे पता चल गया था कि स्टाइल्स हील के तौर पर भी बढ़िया काम कर सकते हैं। उन्होंने गुड ब्रदर्स के साथ रहते हुए भी हील के रूप में प्रभावित किया था।

स्टाइल्स का बेबीफेस रन काफी निराशाजनक रहा है। वो ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और इसी वजह से हील टर्न होना ज्यादा बेहतर चीज़ रहेगीा। वो हील बनकर पहले की तरह जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। फैंस को स्टाइल्स जरूर पसंद हैं लेकिन सभी ने उनका हील रन भी देखा हुआ है। इसी वजह से कोई भी कैरेक्टर चेंज से निराश नहीं होगा।

1- बेबीफेस बनना चाहिए: रोमन रेंस

रोमन रेंस का हील रन काफी ऐतिहासिक रहा है और उन्होंने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। रोमन का शुरुआती हील रन बढ़िया रहा था लेकिन अब फैंस उनसे बोर हो गए हैं। कई लोग उनके कैरेक्टर में बदलाव चाहते हैं। साथ ही रेंस ने नजर आना कम कर दिया है।

इसी वजह से उनके हील रन का अंत करने का सही समय रहेगा। रेंस का अंतिम बेबीफेस रन अच्छा नहीं रहा था लेकिन अब चीज़ें बदल गई है। WWE के पास अभी टॉप बेबीफेस सुपरस्टार की कमी है और इसे रोमन पूरा कर सकते हैं। पॉल हेमन या द उसोज़ उन्हें धोखा दे सकते हैं और इससे उनका बेबीफेस टर्न हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links